समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी आदेश के अनुसार जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री संजीव तिवारी को अपर संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह संचालनालय में ही पदस्थ उप संचालक श्री बालमुकुंद तम्बोली को संयुक्त संचालक तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पदस्थ सहायक संचालक श्री मुनुदाऊ पटेल को उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
Read MoreDay: December 21, 2021
मुख्यमंत्री ने राज्य में शीत लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने कलेक्टरों को दिए निर्देश, सार्वजनिक स्थलों में रात में अलाव जलाने एवं बेसहारों, जरूरतमंदों को कम्बल एवं गर्म कपड़े की करें व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कलेक्टरों को जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण कराए जाने को…
Read Moreछायाचित्र प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य
शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकाशित पुस्तिका और पाम्पलेट का हो रहा निःशुल्क वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड मुख्यालय तिल्दा में फोटो प्रदर्शनी को देखने आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के बाद ग्राम बरतोरी के श्री केजूराम यादव, श्री मिलाप वर्मा और राम यादव ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग में अनेक योजनाएं महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। इन योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह ग्राम…
Read Moreरायपुर कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिटी बस संचालन के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर यथाशीघ्र चालू करने निर्देशित किया। उन्होंने जिले में धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। 23 दिसंबर को होने वाले मतगणना के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं लोक सेवा गारंटी…
Read Moreजनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण कर उन्हें लाभांवित करने निर्देशित किया। सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा निवासी श्रीमती चंद्रकला यदु ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, संजय नगर रहवासी क्षेत्र में स्थापित गृह उद्योग से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण होने पर मोहल्ला वासी द्वारा उद्योग अन्यत्र स्थापित करवाने बाबत,…
Read Moreकोलेंग क्षेत्र के ग्रामीणों ने युवा मंडई का जमकर उठाया लुत्फ, कलेक्टर श्री बसंल को अपने बीच पाकर ग्रामीण हुए अभिभूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कांगेर घाटी के गोद में बसा कोलेंग जहां कुछ समय साल पहले नक्सली घटनाओं के कारण पीड़ित था, वहीं आज वहां के हालत काफी बदल गए हैं। प्रशासन को ग्रामीणों के निकट पहुंचाने के प्रयासों के कारण अब ग्रामीणों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। प्रशासन के इन्हीं प्रयासों के तहत आज कोलेंग में युवा मंडई का आयोजन किया गया, जिसमें कोलेंग के साथ ही छिंदगुर, कांदानार, चांदामेटा के ग्रामीण भी शामिल हुए। युवा मंडई में शामिल ग्रामीणों ने यहां कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्साखींच, कुर्सी दौड़…
Read Moreअवैध रूप से भण्डारण करते पाये जाने पर 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का जप्त करने की कार्रवाई की गई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के अन्तर्गत कोचियों एवं अन्य माध्यमों से धान की अवैध ब्रिकी की संभावनाओं को देखते हुए इसकी रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत राजस्व एवं खाद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम करंदोला एवं बड़े आमाबाल में चार अलग-अलग प्रकरणों में कोचियों द्वारा 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का की अवैध रूप से भण्डारण…
Read Moreकलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठंड में सोये लोगों को कंबल वितरण किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा के द्वारा रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से सोमवार 20 दिसम्बर को रात्रि में कड़कड़ाती ठंड में सोये हुए लोगों कंबल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामग्रियां प्रदान की जाती है। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल, जिला रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित अनिता राज, बृजेश शर्मा, शेखर मालू, हिरेन्द्र पाणिग्राही, निखिल,…
Read Moreपूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया, अजय चंद्राकर के बयान से साबित होता है कि 15 साल के रमन राज से थे नाखुश – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर करारा जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अजय चंद्राकर जी हंसी सेहत के लिये अच्छा रहता है और कांग्रेस सरकार में तो सभी तरफ हंसी ठिठोली की गुंज है.और ये आपकी हंसी बता रही है कि आप रमन सिंह सरकार में बहुत दुखी थे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तो सारी सीमाओं को लांघकर गोधन न्याय योजना का खूब दुष्प्रचार किया था। अजय चंद्राकर को इसमें भी औंधे मुंह गिरना पड़ा। कांग्रेस सरकार का गोधन…
Read Moreईडी, पनामा पेपर में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी ? – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है पनामा पेपर मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से 5 घंटे तक पूछताछ करने वाली ईडी इसी मामले में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी? क्या भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पुत्र होने के कारण केन्द्र सरकार अभिषेक सिंह से पूछताछ नहीं करवा रही है? पनामा पेपर में रमन सिंह के पैतृक निवास कवर्धा के रमन मेडिकल स्टोर्स विंध्यवासिनी वार्ड के पते वाले अभिषाक सिंह का…
Read More