समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हो रहे बेमौसम बारिश से धान खरीदी केन्द्रों में धान के बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कहीं-कहीं धान की भीगने की खबरें भी आ रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बारिश से किसानों के हुये नुकसान को भरपाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरो से बारिश से हुये नुकसान का आंकलन करवाने को कहा है। पहली बार धान खरीदी के साथ उठाव भी बराबर हो रहा है। जिसके कारण…
Read MoreDay: December 29, 2021
जशपुर जिले में स्काउट गाइड की नई कमेटी में हुई नियुक्ति राज्य सचिव ने जारी किया आदेश, नई कमेटी से जशपुर स्काउटिंग की गतिविधियों में सक्रियता आएगी:- हरिप्रसाद साय मुख्य आयुक्त
एबीईओ कल्पना टोप्पो को स्काउट गाइड के जिला सचिव के पद पर मिली नियुक्ति पुराने स्काउट गाइड डीओसी को हटाकर प्रदीप यादव और प्रीति सुधा को मिली नियुक्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, वर्षो से जशपुर जिले मे ठप्प स्काउट गाइड की गतिविधियों को सक्रिय रूप से जशपुर जिला में संचालित करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाते हुए नई शासकीय जिला कमेटी का गठन राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय ने किया है। जशपुर जिले के जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट/गाइड) हरिप्रसाद साय की अनुशंसा पर जशपुर जिले में भारत स्काउट्स…
Read Moreधान रख-रखाव व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक मंदिर हसौद निलंबित, जिला विपणन अधिकारी रायपुर को शो-काज नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत धान खरीदी केन्द्र में धान के रख-रखाव की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा दो अलग-अलग अधिकारी तथा कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें प्रभारी समिति प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद जिला रायपुर शिव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर द्वारा की गई है। इसी तरह महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा जिला विपणन अधिकारी…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम अमडीहा निवासी श्रीमती बुदू बाई की मृत्यु 26 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र श्री ललित पैकरा हेतु 4 लाख, मनोरा तहसील के ग्राम ओरकेला निवासी बिमलाल पिता स्व. लोधा राम की मृत्यु 26 जुलाई 2021 हो जाने पर…
Read Moreजशपुर जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से खरीदा जा रहा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है धान
धान विक्रय करने पहुचे सभी किसानों के सुविधाओं का रखा जा रहा है ध्यान टोकन मिलने, समय पर बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य बहुत ही सरलता से हो गया-किसान श्री कासमेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से 01 दिसम्बर 2021 से 35 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जा रही है। जहां जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के…
Read More30 दिसम्बर होने वाली मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन ने आगामी 30 दिसम्बर को सरना एथनिक रिसॉर्ट में होने वाली मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की सूचना पृथक से दी जायेगी।
Read Moreजशपुर जिले में रोजगार मेला से जशपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहा है- विधायक विनय भगत
कलेक्टर ने 15 युवाओं को जीफोरएस सिक्योरिटी कम्पनी में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कौशल विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लाईवलीहुड कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उददेश्य से 28 दिसम्बर को जशपुर के कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल,…
Read Moreमंदिर हसौद धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुँचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को देखते हुए समिति प्रभारी व संचालक पर कार्यवाही के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत खराब मौसम के बीच मंदिर हसौद धान खरीदी केंद्र औचक निरीक्षण हेतु पहुंचे। मौसम की मार की मार के बीच यहाँ अव्यवस्था देखकर वे बेहद नाराज हुए और अधिकारियों को दिए धान खरीदी केंद्र के संचालक पर कार्यवाही के निर्देश दिए। आज बेमौसम बारिश को देखते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्णय लिया, ताकि धान खरीदी केंद्रों की वस्तुस्थिति मालूम चल जाए। यहाँ अव्यवस्था देखकर बिफर पड़े, साथ ही संचालक के मौके…
Read Moreकालीचरण वो पाखंडी है जो भगवा को फैशन के लिये धारण करता है, पाखंडी कालीचरण को संत कहना, लिखना संत समाज का अपमान -मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अशिष्ट बात कहने के बाद ही स्पष्ट हो गया था कि कालीचरण कोई संत महात्मा नहीं है, वह बहुरूपिया पाखंडी है। वह भगवा को फैशन के लिये धारण करता है। काली चरण खुद भी मान रहा कि वो कोई संत नही है। उसने खुद कहा है कि वह जिस भेष भूषा को धारण किये रहता है वह संतो का भेष नही। फैशन की वजह से वह दाढ़ी-बाल रखता है लाल साड़ी को…
Read Moreबीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह और पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने नक्सल विरोधी अभियान पर की चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह ने आज यहां पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्रांतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु नक्सल विरोधी अभियान के संचालक, क्षेत्र में सुरक्षित माहौल निर्मित कर आम जनता का विश्वास अर्जन तथा सुरक्षा प्रदान कर विकास कार्यों को गति प्रदान करने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त भ्रमण एवं चर्चा के दौरान बीएसएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More