ग्राम माटीपहाड,़ छर्रा, जुड़वाईन, भेलवां, बानाखेता के हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम माटीपहाड,़ छर्रा तथा जुड़वाईन, भेलवां, बनखेता के हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके और बीमारी से बचे रहे। साथ ही निरंतर हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है।
Read MoreMonth: January 2022
धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी भाजपाईयों ने दिया एक दिवसीय धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के ग्रामीण मण्डल के अन्तर्गत धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। नारायणपुर में हुआ धरना प्रदर्शन आज दिनांक 31 जनवरी सोमवार को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश के अनुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे ठगी को लेकर एवं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया उक्त कार्यक्रम…
Read Moreधान खरीदी केन्द्र पर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया एसडीएम को
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के घोषित धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में कुनकुरी के महुवाटोली धान खरीदी केन्द्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार 31 जनवरी को किया गया। धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा द्वारा की जा रही पांच प्रमुख मांगों धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाये जाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि, ओला एवं बारीश से…
Read Moreनाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी बंधन राम को पुलिस टीम ने रांची (झारखंड) से किया गिरफ्तार
थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 78/2021 धारा 363, 366, 366(क), 376 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने थाना में दिनांक 13.10.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को दिनांक 26.07.2021 को आरोपी बंधन राम बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना सन्ना में धारा 363 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।…
Read Moreदमेरा रोड जशपुर में मादक पदार्थ गांजा को अपने पास रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे 1 बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में संलिप्त अन्य 2 अपचारी बालकों से पूछताछ किया गया
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 29/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, आरोपी एवं अपचारीगणों से मादक पदार्थ गांजा कुल 3 किलो 800 ग्राम कीमती 19,000 रू. (उन्नीस हजार रू.) जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.2022 को दोपहर में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि 3 लड़के दमेरा रोड पनचक्की तालाब के पास रोड किनारे प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहें…
Read Moreमुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने दस्त की शिकायत के संबंध दी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जशपुर जिले में दस्त की बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के फरसाबहार विकासखण्ड में दस्त के बीमारी की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें बीएमओ फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माटीपहाड़ छर्रा से 01 मरीज वासुदेव चौहान उम्र 32 वर्ष को दस्त की शिकायत होने पर इलाज हेतु उड़ीसा ले जाया गया है। उक्त मरीज सुगर बीमारी तथा पेंकियाटाईटिस से पीड़ित है तथा उनका उपचार मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में चल रहा है। इसी प्रकार ग्राम बनखेता,…
Read Moreदिल्ली में 51 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को बुझाने वाली भाजपा छग में भी शहीदों का विरोध कर रही -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा द्वारा छग में जलाई जाने वाली अमर जवान ज्योति के विरोध की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दिल्ली में 1971 के युद्ध के शहीदों और अन्य युद्ध के शहीद जवानों की स्मृति में 51 साल से जल रही अमर जवान ज्योति को बुझवाने वाली भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में शहीदों की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए बनाई जाने वाली अमर जवान ज्योति का विरोध कर रही है।यह भारतीय जनता पार्टी की स्तरहीन देशविरोधी राजनीति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read Moreहिंदुस्तान को बेरोजगारिस्तान बना दिया, चार साल में बढ़ गए सवा करोड़ युवा बेरोजगार, इस पर मन की बात नहीं करते मोदी- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जुमलेबाजी और देश की जनता के साथ झाँसेबाजी करार देते हुए कहा है कि पिछले 4 साल से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। इस दौरान सवा करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार बढ़ गए, निराश हताश युवाओं ने नौकरी की उम्मीद ही छोड़ दी है, 95 फीसदी बेरोजगार युवा हैं, ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं की संख्या 1 करोड़ 18 लाख से अधिक है,…
Read Moreलगभग 2 लाख रूपए मूल्य के सागौन चिरान की जब्ती, वन विभाग की कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन पर विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में गत दिवस बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत तखतपुर वन परिक्षेत्र के सोनबंधा गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी के घर से लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के 195 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान सहित एक नग विद्युत मोटर की जब्ती की गई। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में…
Read Moreदेश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Read More