राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 97.71 लाख मीटरिक टन से पार, 21.74 लाख किसानों ने बेचा धान: धान खरीदी के एवज में किसानों को 19,000.46 करोड़ रूपए जारी

धान खरीदी के समांतर अब तक 61.10 लाख मीटरिक टन धान का उठाव शेष सभी पंजीकृत किसानों के लिए हो चुकी है टोकन की व्यवस्था : किसान सुगमतापूर्व 7 फरवरी तक बेच सकेंगे धान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में अब तक 97.71 लाख मीटरिक टन धान खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 21.74 लाख किसानों ने सुगमता पूर्वक उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय किया…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read More

जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल देखने उमड़ी भीड़, अनुभव को यादगार बनाने सेल्फी पॉइंट में लोगों में जबरदस्त उत्साह

छत्तीसगढ़ का विकास वैभव देख कर गौरवान्वित हो रहे आम नागरिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई विकास प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए 4 और 5 फरवरी को भी जारी रखा गया है। यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने भीड़ उमड़ रही है। स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग,महिलाएं तथा आम नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़  का विकास वैभव देखकर आम नागरिक…

Read More

समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर रेरा ने ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट में क्रय-विक्रय किया प्रतिबंधित, प्रोजेक्ट का पंजीयन रद्द कर संबंधित बैंक खातों में संव्यवहार पर लगाई रोक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नया रायपुर के सेक्टर-15 स्थित ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट पर समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर कार्रवाई करते हुए संभावित क्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उसकी भूमि में क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही रेरा ने प्रमोटर पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन पर ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट का पंजीयन, आदेश तिथि 02 फरवरी 2022 से रद्द कर दिया है। रेरा द्वारा संभावित आबंटितियों के हितों…

Read More

पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 फरवरी से, तीन हजार पदों में होनी है भर्ती

कोविड के कारण स्थगित की गई थी शारीरिक दक्षता परीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) की  भर्ती के लिये 21 फरवरी से दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिये रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव व जगदलपुर के  क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें प्रथम चरण में 3450 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। उन्हें उनके निवास के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के…

Read More

यूपी में हमदर्दी और छत्तीसगढ़ में किसानों पर लाठी दोहरा मापदंड, भूपेश बघेल को अपनी बिरादरी से बहिष्कृत कर दें किसान – विष्णुदेव साय

किसानों पर लाठी बरसाने वाले बघेल खुद को किसान बताना छोड़ दें – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर में किसानों पर लाठियां बरसाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विरोध के स्वर सुनना ही नहीं चाहते। चाहे वह आम जनता का हो, किसान का हो या अपनी ही पार्टी के किसी सदस्य का। राहुल के दौरे के वक्त जो तस्वीर छत्तीसगढ़ की…

Read More

जशपुर कलेक्टर और एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर व्यक्त किया शोक और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब…

Read More

जल जीवन मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समुदाय के हितग्राही लेंगे भाग ग्रामीण क्षेत्रों की वाटर सप्लाई में ग्राम पंचायत व समुदाय की अहम भूमिका

07 से 10 फरवरी तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,   जशपुर, ” हर घर जल ” क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी गाँवों में पाइप जलापूर्ती के माध्यम से “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराया जाना है। ” हर घर जल ” का रख – रखाव व संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी समुदाय व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की होगी । जिसके तहत पूरे…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने विभिन्न विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों को किसी प्रकार की नही होनी चाहिए परेशानी – कलेक्टर

अंतिम चरणों में अवैध धान की खेप पर रोक लगाने के लिए विक्रय हेतु आने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज  जशपुर, मनोरा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण  कर धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।  इस अवसर पर संबधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, समिति प्रबंधक उपस्थित थे।…

Read More

जशपुर जिले में एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे पुस्तकालय, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु  आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये  है। उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी।

Read More