रमन सिंह में साहस नहीं कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी प्रमाणिक आरोप लगा सकें – सुशील आनंद शुक्ला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने इसे उनकी सत्ता हाथ से जाने की खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार हाथ से जाने के बाद रमन सिंह की खीझ अनेकों बार प्रदर्शित हुई है। जब से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व रमन सिंह की उपेक्षा शुरू कर दिया है…
Read MoreDay: June 14, 2022
दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पुलिस के द्वारा की गई अभद्रता के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार – धनंजय सिंह ठाकुर
ईडी और पुलिस का दुरुपयोग कर मोदी-शाह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई धक्का मुक्की दुर्व्यवहार की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में पुलिस के द्वारा की गई धक्का-मुक्की छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता का अपमान है। दिल्ली पुलिस दुर्व्यवहार के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए…
Read Moreचलित थाने में दर्री पुलिस ने अयोध्यापुरी बस्ती में लोगों की समस्याओं से अवगत हो कर किया समाधान, स्थापित किया जन संवाद
अवैध शराब रोकने के लिए मोहल्ले में समिति निर्माण की पहल करने पुलिस ने किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी…
Read Moreवन मंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : श्री अकबर ने कहा-जांच परीक्षण के बाद प्राथमिकता से होगा सभी समस्याओं का समाधान
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज लगातार दूसरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम मगरवाड़ा में चौपाल लगाई। उन्होंने इस दौरान लोगों की मांग और समस्याओं का जांच-परीक्षण उपरांत त्वरित निराकरण के लिए लोगों को आश्वस्त किया। वन मंत्री श्री अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच जाकर भेंट-मुलाकात कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं, मांग और शिकायतों से रूबरू हो रहे हैं। श्री अकबर ने अपने क्षेत्र…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 383 हज यात्री 24 जून को मुंबई से होंगे रवाना : राज्य की हज कमेटी देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेटी में शुमार : मंत्री डॉ. टेकाम
हज यात्रियों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज छत्तीसगढ़ से जाने वाले हज यात्रियों के लिए आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दो साल बाद हज पर जाने का मौका मिल रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ से 383 हज यात्री रवाना होंगे, जिसमें 203 पुरूष एवं 180 महिलाएं शामिल है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट अलॉटमेंट के अनुसार राज्य के हज यात्री मुंबई ईम्बारकेशन…
Read Moreबैंक रेरा द्वारा पंजीकृत हाउसिंग प्रोजेक्ट को ही प्राथमिकता के साथ ऋण प्रदान करें : श्री ढांड
छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने बैंकर्स, चार्टड एकाउन्टेड तथा बिल्डर्स की ली बैठक, शंकाओं का किया समाधान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने बैंकर्स, चार्टड एकाउन्टेड तथा बिल्डर्स की बैठक ली। राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री ढांड ने कहा कि बैंक उन्हीं हाउसिंग प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करें जो रेरा द्वारा पंजीकृत हो। साथ ही बैंक उपभोक्ताओं को भी रेरा में पंजीकृत संपत्तियों को आसानी…
Read Moreसमाज सुधार और सम्पूर्ण मानवता के लिए कबीर के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक : श्री अकबर
कबीर साहेब के प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए वन मंत्री श्री अकबर भेदभाव और कुरीतियों को नहीं मानता कबीरपंथ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज जिला मुख्यालय कवर्धा के वीर सावरकर भवन में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यकालीन भारत के महान भक्त कवि तथा समाज सुधारक संत कबीरदास द्वारा बताए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, धार्मिक पाखण्ड और रूढ़िवादिता पर कड़ा आघात किया।…
Read Moreचोरी का मुख्य आरोपी दो नाबालिगों के साथ हुआ गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में, जाने पूरा मामला…….!
चोरी का माल सोने चांदी के जेवरात हुए जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों 8 -9 जून की दरमियानी रात प्रार्थिया शैल हंस के मकान नं.-274 समृद्धि विहार कालोनी सेंदरी से सोने चांदी के जेवर, कुल कीमती 1,95,000/- रुपये की चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों पर निरंतर निगाह रखी गई थी. इसी बीच 13 जून को श्रृंगार सिटी कालोनी में दो लड़कों को चोरी…
Read Moreविशाखापट्नम-कोरबा-विशाखापट्नम लिंक एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18518/18517 विशाखापट्नम-कोरबा-विशाखापट्नम लिंक एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्नम-कोरबा एक्सप्रेस में 13 जून 2022 से 02 जुलाई 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्नम एक्सप्रेस में 14 जून 2022 से 03 जुलाई 2022 तक उपलब्ध रहेगी |
Read Moreफाइन इंडिया चिटफंड कंपनी के 10 सालों से फरार डायरेक्टर सईद अहमद को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 183/12 धारा 420, 34 भादवि तथा छग निक्षेपको के हितों के सरंक्षण अधिनयम की धारा 6,10 के अंतर्गत अपराध है पंजीबद्ध प्रकरण के फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरिशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि फाइन इंडिया कंपनी द्वारा अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर ग्राहकों से पैसा जमा कराने एवं रकम वापस नहीं करने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में…
Read More