सेना में अग्निवीर भर्ती योजना पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 11 सवाल : खुद को राष्ट्रवादी होने का दम्भ भरने वाले देश की सेना के साथ भारत के युवाओं का भी भविष्य खराब करने पर तुले – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खुद को रास्ट्रवादी सरकार का दम्भ भरने वाली भाजपा की केंद्र सरकार अग्निवीर के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ मजाक करने जा रही है। देश की सेनाओं में राष्ट्र सेवा के साथ सुनहरे भविष्य का सपना देखने वाले युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार देश की सेना के साथ भारत के युवाओं का भी भविष्य खराब कर रही है। इस योजना की घोषणा के बाद से पूरे देश में युवाओं…

Read More

खाद की कृत्रिम कमी बताकर कांग्रेसी कर रहे हैं खाद की कालाबाजारी- बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खाद की कालाबाजारी के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार वर्मी कंपोस्ट खाद के नाम पर किसानों को बोरी में मिट्टी व गोबर भरकर दिया जा रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल व सांसद सुनील सोनी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास खाद का पर्याप्त भंडारण है, इसके बाद भी सहकारी संस्थानों में खाद नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण प्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। किसान…

Read More

HEALTH NEWS : पौष्टिक आहार की कमी और कृमि से बच्चों में होता है एनीमिया, एनीमिया से बचाव के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर आहार लें

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर एनीमिया यानि रक्ताल्पता से एक बड़ी आबादी जिसमें महिलाओं से लेकर बच्चे शामिल हैं, लगातार पीड़ित हैं। आम बोलचाल की भाषा में एनीमिया का मतलब खून यानि हीमोग्लोबिन की कमी है। किसी व्यक्ति में एनीमिया तब होता है जब रक्त में लाल रूधिर कण यानि आरबीसी के नष्ट होने की दर उसके निर्माण के दर से अधिक हो। एनीमिया को गंभीरता से नहीं लेने पर आगे चलकर यह गंभीर रुप धारण कर लेता है। इसलिए इसके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। महिलाओं में मासिक धर्म और…

Read More

अस्पताल में भर्ती राहुल को देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और कोरबा सांसद श्रीमती महंत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत  ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के पिहरिद निवासी राहुल साहू का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उसके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना अकलतरा को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से अपहृता को किया गया बरामद

आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 09 जून 22 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालि लड़की घर से कोचिंग जाने के लिये निकली थी, जो वापस घर नहीं आयी. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 238/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की अपहृता एवं अज्ञात आरोपी कि…

Read More

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा, रायपुर और दुर्ग संभाग में 62 आदर्श छात्रावास-आश्रमों का होगा उन्नयन, वन अधिकार मान्यता पत्रधारियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : मंत्री डॉ. टेकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को उनकी भूमि पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इन्हें मनरेगा योजना से जोड़कर रोजगार मूलक कार्य कराए जाएं। मनरेगा के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को लाभ दिलाने के लिए जिला अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक वन समिति को कम से कम एक सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र स्वीकृत…

Read More

विकसित होते रायपुर शहर को मिली विकास कार्यों की नयी सौगातें

25.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कमल विहार फ्लाई ओवर का लोकार्पण 27.79 करोड़ रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर तेजी से विकसित हो रहे रायपुर को विकास कार्यों की नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कमल विहार के निकट, नेशनल हाईवे पर निर्मित 831 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 25.38 करोड़ रुपए है। कमल विहार फ्लाई ओवर  के लोकार्पण से आवागमन में सहूलियत होगी तथा स्थानीय लोगों को इससे…

Read More

मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण : समता कॉलोनी, अग्रसेन चौक से गुढ़ियारी, रामनगर, हीरापुर आवागमन हुआ सुविधाजनक, मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर रामनगर के निवासियों ने आभार जताया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अग्रसेन चौक से रामनगर मार्ग पर तेलघानी नाका के निकट रेलवे अंडर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया और आवागमन सुविधा की सौगात के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तेलघानी नाका की ओर से रामनगर तक पैदल चलकर नवनिर्मित अंडर ब्रिज की गुणवत्ता एवं सौदर्यीकरण का मुआयना किया। इस अवसर पर रामनगर वासियों ने मुख्यमंत्री का…

Read More

शिक्षक ही बदल सकते हैं समाज की तस्वीर, नव ऊर्जा और संकल्प से मिलेगी शिक्षा को नई दिशा- यू.डी.मिंज

संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने शाला प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं पुष्पमाला पहनाकर किया अभिनंदन नव प्रवेशित बच्चों में निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर/कुनकुरी संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो- नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष- जगदीश आपट, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस- एस इलियास, बीईओ- एस.आर.साव, बीआरसीसी बिपिन अम्बष्ठ, प्राचार्य एवं विद्यालय के स्टॉफ और छात्र- छात्राएं उपस्थित…

Read More

रोका-छेका अभियान : योजना के रूप में मिला पारंपरिक प्रथा को पुनर्जीवन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य में एक जुलाई से रोका-छेका अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश में फसलों की सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि और मवेशियों को सड़कों से दूर सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीणों और किसानों के सहयोग से रोका छेका अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आवारा पशुओं से फसल को बचाना है।इसके साथ ही अभियान में वर्षा ऋतु के दौरान पशुओं को होने वाली गलघोटू और एकटंगीया आदि बीमारियों से बचाने के इंतेजाम भी इस दौरान किए जा…

Read More