वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 अगस्त तक औसत वर्षा 580.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.9 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 333.0 मिमी, मनोरा में 376.2 मिमी, कुनकुरी में 371.9 मिमी, दुलदुला में 307.5 मिमी, फरसाबहार में 294.7 मिमी, बगीचा में 393.8 मिमी, कांसाबेल में 283.1 मिमी, पत्थलगांव में 337.6 मिमी…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जशपुर कलेक्टर ने दी आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  आगामी 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, समस्त एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में विश्व आदिवासी दिवस एवं मोहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु पर्व के दौरान कानून…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करने के दिए निर्देश

प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से लोगों को मिलता है संतोष-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं वन विभाग के एसडीओ उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के सभी दर्ज, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, अपील प्रकरणों की…

Read More

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22: राज्य स्तर पर जिले के 5 शाला व जिले स्तर पर 38 शालाओं को किया जाएगा सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत जशपुर जिले के 38 शालाओं को जिला स्तरीय एवं 05 शालाओं को राज्य स्तरीय पर पुरस्कृत किया  जाएगा। उक्त पुरस्कार 15 अगस्त 2022 को पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों का चयन कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किए गए विभिन्न उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित शाला में दुलदुला विकसखंड के शासकीय माध्यमिक शाला दुलदुला, कुनकुरी विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला…

Read More

जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर 60 वर्षीय भोला को तत्काल मिला वृद्धा पेंशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जशपुर विकासखण्ड के सरडीह निवासी श्री भोला राम का 60 वर्ष पूर्ण होने पर तत्काल वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया। विगत दिवस कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग को भोला का वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने के सख्त निर्देश दिए थे। उम्र के इस पड़ाव में भोला को अब हर माह वृद्धा पेंशन मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Read More

आबकारी विभाग जशपुर द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत कदमटोली में एक महिला द्वारा मदिरा विक्रय किया जा रहा था। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के मकान के शयन कक्ष से 18 लीटर व 1 लीटर खरीदी की हुई हाथ भट्टी शराब कुल 19 लीटर  जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा, आबकारी…

Read More

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहीद महेन्द्र कर्मा को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शहीद महेन्द्र कर्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, सेवादल प्रदेश, एनएसयुआई, प्रदेश इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में शहीद महेन्द्र कर्मा की जयंती पर उनके छायाचित्रों में माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं मार्ल्यापर्ण अर्पित कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुमित्रा धृतलहरे, रामविलास साहू,…

Read More

जिला पंचायत जशपुर में समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं बीमा योजना पर बैंकर्ज प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के सभागार में विगत दिवस समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं बीमा योजना पर बैंकर्ज प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक, एलडीएम श्री पैत्रुस ओरिया, एनआरएलएम के जिला एवं जनपद स्तरीय स्टाफ और कैडर उपस्थित थे। कार्यशाला में राज्य कार्यालय से एएसपीएम श्री संतोष, एनआरपी श्री गगन बिहारी, जिला मिशन प्रबंधक श्री विजय शरण प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमीन खान, भरत पटेल एवं अंकित मिंज के द्वारा उपस्थित सदस्यों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

Read More

जय हो टीम द्वारा बगीचा के स्कूलों में जाकर छात्रों को किया गया जागरूक, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य, ऑनलाइन सुरक्षा, जीवन कौशल और रोजगार हेतु सुरक्षित पलायन पर ध्यान देने के साथ ही किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसी कड़ी में जय हो वॉलिंटियर द्वारा बगीचा विकासखण्ड में अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूक किया गया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही…

Read More

एक ही समय में एक से अधिक कार्य कर जशपुर की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, समूह की महिलाएं अब तक सी-मार्ट से 34 लाख रूपए का विक्रय कर चुकी

सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बड़ी मात्रा में की जाती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट के माध्यम से गौठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों का विक्रय कराने के लिए सी-मार्ट एक उपयुक्त साधन है।  ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आत्मनिर्भर बन गई है। अब तक समूह की महिलाओं ने 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए की बिक्री कर चुकें हैं।…

Read More