मुख्यमंत्री ने नर-नारायण मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों के लिए की मनोकामना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण मंदिर में भगवान नर नारायण की पुजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए मनोकामना मांगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ,शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे।

Read More

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज के धर्मशाला का किया लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने माता शबरी और भगवान नर नारायण के दर्शन कर मंदिर में पूजा की और कन्नौजिया कुर्मी समाज के धर्मशाला का लोकार्पण किया। यहां आयोजित सामाजिक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी समाज की सहभागिता जरूरी है। उनकी सरकार सभी समाज और वर्ग को साथ लेकर विकास की राह…

Read More

मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टर की बैठक लेकर प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की

ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश के संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए। मुख्य सचिव ने कमिश्नर एवं कलेक्टरों को भी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू करने…

Read More

विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और उभरती हुई आर्थिक ताकत धर्म के नाम पर समाज का विभाजन चिंताजनक ‘भारत के 75 वर्ष एक समीक्षा‘ विषय पर एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्बोधन छत्तीसगढ़ सामाजिक न्याय और गांव स्वराज्य के सपने को कर रहा साकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग और बलिदान से यह साबित किया था कि सभी जाति, धर्म, समाजों की विविधता के बीच एक…

Read More

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने समन्वित प्रयास करें : परिवहन मंत्री

मंत्री श्री अकबर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न सड़क दुर्घटना में कमी लाने वाहन चालकों के प्रशिक्षण पर जोर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में तत्परता से हो सुधार की कार्यवाही  ‘‘गुड समैरिटन को पुरस्कृत करने अनुदान योजना’’ के तहत प्रत्येक नेक व्यक्ति को प्रदाय 5 हजार रूपए की राशि में बढ़ोत्तरी हेतु चर्चा धनेली से सिलतरा सर्विस मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक…

Read More

रेलवे स्टेशनों पर स्थित पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) अब जाने जाएंगे “सहयोग” के नाम से

रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) का नाम बदलकर किया “सहयोग” समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित आवश्यक पूछताछ आदि के लिए सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) उपलब्ध कराए गए हैं। इन पूछताछ काउंटरों के जरिए रेल यात्री ट्रेनों की स्थिति, ट्रेनों के किस प्लेटफार्म पर आगमन की जानकारी सहित स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से जुड़े अहम जानकारियां हासिल करते हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रदेश में कोयला संकट का मुद्दा उठाने के लिए दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ में उद्योगों का अस्तित्व बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री से नेतृत्व करने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रदेश में कोयला संकट पर उठाए गए मुद्दों का पुरजोर समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल नचरानी ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में कोयला संकट के संबंध में केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को 30 जुलाई को लिखे पत्र और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री…

Read More

माफियागढ़ में कृषि भूमि की खरीद फरोख्त किसान मुख्यमंत्री को नहीं दिख रही – भाजपा प्रवक्ता

उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में चलाए जाने का आरोप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने राजधानी रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में जमीन दलालों द्वारा करीब हजार एकड़ कृषि भूमि का एग्रीमेंट किये जाने की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का यह गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। जमीन माफिया निजी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ साथ अकेले रायपुर जिले में हजारों एकड़ कृषि भूमि का…

Read More

चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग

जनभावनाओं को देखते हुए राज्य शासन ने लिया निर्णय माता कौशल्याधाम चंदखुरी, बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान होगा नया नाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महापुरूषों तथा आस्था के केंद्रों को जनभावनाओं के अनुरूप नई पहचान देने के लिए प्रदेश के तीन स्थानों चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने के निर्देश दिए है। अब चंदखुरी को माता कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से जाना…

Read More

छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा

लगभग एक माह तक अस्थाई रूप से उपलब्ध रहेगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 02 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक…

Read More