सुसडेगा व्यपवर्तन योजना से क्षेत्र के लगभग 3500 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हेतु उपलब्ध होगी पानी बहनाटांगर, बटुराकछार, किलकिला सहित अन्य गांवों के किसान होंगे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराकर किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु सतत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण खलतकर कंस्ट्रक्शन इंफ्रा प्राईवेट…
Read MoreDay: September 6, 2022
संयुक्त कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय…
Read Moreसैनिक अस्पताल रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा ने जशपुर का दौरा किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा, कमाण्डेंट ने आज भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड जशपुर का दौरा किया गया। उन्होने भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक में औषधी भंडार एवं सैनिकों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधओं का जायजा लिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन जे के चौधरी से भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान की जा रही सुविधओं को और भी बेहतर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया। कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची ने संतुष्टि जाहिर करते हुए भूतपूर्व सैनिकों को ई-सेहत सुविधा का अधिक…
Read Moreपड़ोसी युवक पर बर्तन चोरी करने का आरोप लगाकर हाथ-मुक्का से मारपीट कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
थाना कांसाबेल में आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 129/2022 धारा 302, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितंबर 2022 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम बटईकेला (लालगोड़ा) निवासी बुधन साय नागवंशी अपनी पत्नी के साथ घर को बंद कर मजदूरी करने गया था, वापस आने पर देखा कि उसके घर का थाली एवं लोटा नहीं है। घर में थाली लोटा नहीं मिलने पर पड़ोस में रहने वाले युवक रोहित राम नागवंशी उम्र 26 साल पर चोरी करने…
Read Moreजशपुर जिले में 10 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला जशपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 09 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश होने के कारण 10 सितम्बर को शासन के दिशा निर्देशानुसार किया जायेगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को खाद बनाने में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश
आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा छोटे और मध्यम किसानों का अभियान चलाकर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराने के निर्देश दिव्यांगजनों का शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहा गया नगरीय निकाय के अधिकारी फील्ड विजीट करके विभागीय योजनाओं का फीडबैक लें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, किसानों क्रेडिड कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र की प्रगति, मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात से संबंधित निराकृत आवेदनों की…
Read Moreजशपुर कलेक्टर से मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा सभी विकासखंडों में सी-मार्ट प्रारम्भ करने हेतु की गई मांग
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को सी मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने की कही बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से आज जिले में मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा भेंट कर सभी विकासखंडों में सी-मार्ट संचालन के संबंध में मांग की गई। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समूह की महिलाओं को सी-मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी-बगीचा सहित अन्य विकासखंडों में सी-मार्ट के संचालन…
Read Moreकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा का कटाक्ष : राहुल बचाओ यात्रा निकाल रही है कांग्रेस – रंजना साहू
मोदी जी जोड़ चुके हैं सारा देश – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी शैलजा व राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस राहुल बचाओ यात्रा निकाल रही है। इन्हें भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो और कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी चाहिए। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही जोड़ चुके हैं। अटलजी ने स्वर्णिम चतुर्भुज के जरिये देश की चारों दिशाओं को जोड़ दिया था। धारा…
Read Moreसौर ऊर्जा को बढ़ावा देने होगा एक बड़ा नवाचार : कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा के माध्यम से किया जाएगा ऊर्जीकृत, 810 मेगावॉट डी.सी. क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट लगाने के प्रस्ताव का अनुमोदन
सौर ऊर्जा की उपलब्धता के समय कृषि पम्पों का संचालन सोलर ऊर्जा से होगा तथा सोलर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होने पर वर्तमान में मिल रही बिजली से होगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान (पीएम कुसुम ) योजना के कम्पोनेन्ट-सी अंतर्गत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जीकृत किए जाने हेतु 810 मेगावॉट (डी.सी.)/675 मेगावॉट (ए.सी.) क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट लगाने के विभागीय प्रस्ताव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 10 हजार मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज आधारित 7 जल विद्युत परियोजनाओं की होगी स्थापना : केबिनेट में राज्य जल विद्युत परियोजना (पंप स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2022 का अनुमोदन
परियोजना हेतु कोरबा जशपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी एवं बलरामपुर जिले का चयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक में राज्य में पम्प स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पंप स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2022 का अनुमोदन किया गया। प्रारंभिक स्तर पर छत्तीसगढ़ में पम्प स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु जनरेशन कंपनी द्वारा 07 स्थलों पर लगभग 10 हजार मेगावाट…
Read More