समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर श्रीमती रेणुका सिंह, माननीय राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने आज श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों की बैठक महाप्रबंधक सभागार में किया । इस दौरान अपर महाप्रबंधक सहित विभागाध्यक्ष उपस्थित थे । बैठक के दौरान श्रीमती रेणुका सिंह जी, माननीया राज्यमंत्रीने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, इस जोन के क्षेत्राधिकार में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं, महिला सुविधा एवं सुरक्षा,शिकायत निवारण तंत्र तथा वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर…
Read MoreDay: September 26, 2022
स्वच्छता-पखवाडा : अपर महाप्रबंधक की उपस्थिति में बुधवारी बाजार में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ जागरूकता थीम पर वेबीनार का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 26 सितम्बर 2022 को प्रातः अपर महाप्रबंधक श्री विजय प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर की उपस्थिति में बुधवारी बाजार में श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया | इस अवसर पर मुख्यालय के…
Read Moreकुनकुरी में सामाजिक भवनों का हुआ भूमिपूजन : सामाजिक भवन समाज के लोगों के लिए सरकार का उपहार – यू.डी. मिंज
संसदीय सचिव ने कहा कि सामाजिक भवनों का भूमि-पूजन, समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है समाज क़े लोग शासन की योजनाओं का लें लाभ, सरकार की प्राथमिकता में गाँव गरीब और किसान – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखंड में आज विभिन्न सामाजिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने किया. जिसमें कोरवा समाज लोटापानी, कंसारी समाज नगर पंचायत कुनकुरी, नाई समाज कुनकुरी, कुम्हार समाज कुनकुरी सम्मिलित है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त जशपुर हेतु संचालित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ हुई बैठक
जिले को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु सभी अधिकारियों को किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में एनीमिया मुक्त जशपुर के तहत जिले में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त जशपुर हेतु की जा रही गतिविधियों की प्रगति, आगे की कार्य योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यूनिसेफ…
Read Moreएनिमिया मुक्त जशपुर हेतु स्कूल, आंगनबाड़ियों में बच्चों को आयरन टेबलेट का कराया जा रहा सेवन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओ स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ियों में एनिमिया मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी संस्थानों में बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच एवं आयरन टेबलेट का सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरुण पांडे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों को टेबलेट सेवन की जानकारी ली। साथ…
Read Moreजशपुर जिले में एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक…
Read Moreविश्व गर्भनिरोधक दिवस : “सीमित परिवार सुख का आधार” का दिया गया संदेश, यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने के लिए भी किया गया प्रेरित
महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के स्थाई और अस्थाई साधनों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/रतनपुर लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या से विकास प्रभावित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में सीमित परिवार के महत्व और यौन स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भनिरोधक साधनों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही उन्हें यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने…
Read Moreसहायक शिक्षक एलबी आलोक रंजन एवं अखिलेश टोप्पो को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को नियमित रूप से शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय में आने पर अध्यापन कार्य नहीं करने एवं अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में कार्यवाही की है।संबंधित शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है, जो कदाचरण…
Read Moreवर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 सितम्बर तक औसत वर्षा 1019.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.6 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1055.1 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 783.0 मिमी, बगीचा में 1027.8 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 968.1 मिमी एवं…
Read Moreजशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. सीता राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 28 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलपती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More