आम जनता की सुविधा के मद्देनजर सड़क मरम्मत कार्य को बेहतर ढंग से करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य का 7 वें मोड़ से तीसरे मोड़ तक पैदल चलकर गहन निरीक्षण किया और उक्त कार्य को पूरी गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आम जनता की सुविधा को ध्यान रखते हुए राजधानी रायपुर से बस्तर अंचल को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क के पेंच रिपेयर कार्य को निर्धारित समयावधि…
Read MoreDay: November 5, 2022
कंवर जाति की उपजाति “रौतिया जाति” को अनुसूचित जनजाति सूची में सम्मिलित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा डॉ. रमन सिंह को
विगत लंबे समय से रौतिया समाज कर रहा है मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आज पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कंवर जाति की उपजाति “रौतिया जाति” को अनुसूचित जनजाति सूची में सम्मिलित करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
Read Moreभानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान 5 दिसम्बर को, 8 दिसम्बर को मतों की गिनती, उप निर्वाचन के लिए तिथि की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन हेतु तिथि की घोषणा कर दी गई है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसम्बर को की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब…
Read Moreकलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के उचित क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों की ली बैठक, गौठनों को मल्टी एक्टिविटी केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक केंद्र के रूप में करें विकसित
कलेक्टर ने आमजन से पैरादान करने की अपील गोधन न्याय योजना में तेजी लाने के लिए मैदानी अमलों को करे दुरुस्त – कलेक्टर उन्नत किस्म के खाद निर्माण के लिए स्व सहायता समूह को दिलाए प्रशिक्षण – कलेक्टर जिले के गोठनों में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले में गोधन न्याय योजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए कृषि विभाग, उद्यान, पंचायत नगरीय निकाय, ग्रामोद्योग, रेशम सहित संबंधित विभागों की…
Read MoreHEALTH NEWS बदल रहा मौसम, बच्चों के स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान : संतुलित और मौसम के अनुरूप आहार देकर करें बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रतनपुर/बिलासपुर बदलते हुए मौसम का असर हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में लेता है और वह वायरल और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में तमाम सावधानियों के बावजूद कई बार बच्चों पर मौसम का असर ज्यादा हो सकता है या किसी और से बच्चे तक संक्रमण आ सकता है। इसलिए इस मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही साथ बच्चों को विशेष पोषक तत्व युक्त आहार देना चाहिए। सर्दियों के मौसम में अधिक सतर्क रहने की…
Read Moreपुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में लंबित शिकायतों के संबंध में आहूत की गई समीक्षा बैठक, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश !
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, शिकायत शाखा प्रभारी उनि अ दिनेश शर्मा, सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों के रीडरगण रहे उपस्थित बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2021 एवं जुलाई 22 के पूर्व के लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 05 नवंबर 22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2021 एवं जुलाई 2022 के पूर्व के समस्त लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिले के राजपत्रित अधिकारी, पुलिस के थाना/चौकी से आये रीडर, मददगार एवं विवेचना…
Read Moreबाढ़ में फंसे लोगों के बचाव की तैयारी परखने अरपा नदी में किया गया मॉक ड्रिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अरपा नदी की छठ घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। वे प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका अरपा नदी की छठ घाट पर मंचन और प्रदर्शन किया। इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का…
Read Moreजशपुर जिले में एफ.एम.डी सघन टीकाकरण अभियान 21 दिसम्बर 2022 तक : पशुधन विभाग द्वारा मवेशियों को मुंहपका खुरपका रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण कराने की गई अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफ.एम.डी. सघन टीकाकरण अभियान का 07 नवम्बर से 21 दिसम्बर 2022 तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जशपुर के विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा। कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले को 4,66,453 मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें समस्त गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का एफ.एम.डी. टीकाकरण किया जाएगा। मुंहपका खुरपका रोग (थ्डक्) खुर/दो खुरों वाले पशुओं जैसे गाय, भैंस, भेंड, बकरी, हिरन,…
Read Moreजशपुर : थेरेपिस्ट एवं आया अटेंडेंट के पदों की भर्ती हेतु पात्र अपात्र सूची जारी
अभ्यर्थियों से 10 नवम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में थेरेपिस्ट एवं आया अटेंडेट के पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिसे जिले के वेबसाइड www-jashpur-nic में अवलोकन किया जा सकता है। जारी पात्र अपात्र सूची के संबंध अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति 10 नवम्बर 2022 तक मंगाए गए है। इस हेतु अभ्यर्थी उक्त सूची में किसी भी प्रकार की…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने मनोरा के शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण
बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मनोरा विकास के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता शैक्षणिक गतिविधियां, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष प्रायोगिक कक्ष सहित बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली द्य उन्होंने कक्षा में बच्चों के बौद्धिक क्षमता को भी परखा और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपना कैरियर चुनकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने…
Read More