समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आईडीए दवा सेवन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि के अन्तर्गत सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। जिसमें सुश्री रंजना पैंकरा डी.पी.एम. एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिसमें डॉ.टी.जी.कुलवेदी,जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा सेवन 10 से 16 फरवरी 2023 तक किया जाना बताया गया है। दवा लेने कि विधि एवं खुराक के बारे जानकरी…
Read MoreMonth: January 2023
पावर कंपनी से ईडी श्री श्रीवास एवं श्री गुप्ता की हुई भावभीनी विदाई, सीई श्री श्रीधर एवं एसई श्री बुनकर भी हुए सेवानिवृत्त, प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक-चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित !
हर काम को मनपंसद बना लेना ही सफलता की कुंजी – श्रीमती बघेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री आर.के.श्रीवास एवं मुख्य अभियंता (परियोजना) श्री हेमंत श्रीधर को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा-भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्ज्वला बघेल, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे, जनरेशन कंपनी के एमडी श्री एस.के.कटियार ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती बघेल ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे अभियंताओं…
Read Moreअनुशासित जीवन पद्धति से पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं युवा – सुश्री अनन्या बिड़ला
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं युवा उद्यमी, मशहूर गायिका और म्यूजिक कंपोजर सुश्री अनन्या बिड़ला कार्यक्रम में सुश्री अनन्या बिड़ला की प्रस्तुतियों पर झूमे युवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर युवा उद्यमी, मशहूर गायिका और म्यूजिक कंपोजर सुश्री अनन्या बिड़ला आज छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और…
Read Moreनक्सल क्षेत्र की बदली तस्वीर, हरे बस्तर में हो रही नीली क्रांति, तीन हजार से अधिक किसान कर रहे हैं मछली पालन
कांकेर जिलें के पखांजूर क्षेत्र ने बनाई अलग पहचान, मछली पालन से सिर्फ पखांजूर में करीब 500 करोड़ का टर्न ओवर पहले दूसरे राज्यों से होता था मछली बीज का आयात अब देश के विभिन्न राज्यों को किया जा रहा निर्यात अकेले मछली बीज से ही किसानों को होती है 125 करोड़ रूपए की आय, छत्तीसगढ़ में मछली की क्लस्टर खेती की पहचान अब पूरे देश में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बस्तर के हरे-भरे क्षेत्र में नीली क्रांति से अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। प्रदेश के कांकेर जिले के…
Read Moreगतिशक्ति योजना की एम्पावर्ड ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न : भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग में प्रगति लाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्टेट मास्टर प्लान में शामिल करने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग कार्य में प्रगति लाने के लिए राजस्व, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और वित्त विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश…
Read Moreग्राम उच्चभिट्ठी में विकासखंड स्तरीय पशु मेला संपन्न; उत्कृष्ट पशुपालकों का किया गया सम्मान
हंस, टर्की बटेर, बतख एवं गिनी फाउल चाइना मुर्गी रहे आकर्षण का केंद्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ ग्राम उच्चभिट्ठी में विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग प्रकार के पशु लेकर किसान उपस्थित हुए। पशु मेला में आए हंस पक्षी टर्की, बटेर, बतख एवं गिनी फाउल चाइना मुर्गी आकर्षण का केंद्र रहे। दुधारू गाय भैंस बैल जोड़ी उन्नत बछिया स्वस्थ बछड़ा बकरा बकरी एवं पक्षी वर्ग में पशुओं को रखा गया। इनमें उत्कृष्ट पशु रखने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहन किया गया। दुधारू गाय…
Read Moreयुवा महोत्सव में रायगढ़ की रही धूम, जीते 7 मेडल : विभिन्न विधाओं में जिले के प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर दिखाया जौहर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ के खिलाडिय़ों और कलाकारों ने एक बार फिर से अपने उम्दा प्रदर्शन से रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया। रायपुर में आयोजित युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बीते 28 से 30 जनवरी तक रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड और दीनदयाल…
Read Moreजिले में काम संभालने के बाद सबसे पहले लोगों की समस्याएं सुनने जनदर्शन में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
अधिकारियों से कहा कि आवेदनों पर जल्द करें कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने पदभार ग्रहण के पश्चात अधिकारियों से परिचय लिया और सबसे पहले जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनने जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने पहुंचे हुए लोगों से सहजता से छत्तीसगढ़ी में संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-कोड़ासिया निवासी पंचम लाल मालाकार अपने 17 वर्षीय पुत्र भीष्म देव मालाकार का राष्ट्रीय…
Read Moreडोंगीतराई स्कूल में आयोजित हुई विज्ञान मेला : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर एवं जिला परियोजना कार्यालय रायगढ़ के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई संकुल डोंगीतराई विकास खण्ड रायगढ़ अंतर्गत स्कूल में गठित गणित विज्ञान क्लब द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भूतपूर्व सरपंच एवं वर्तमान शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री घनश्याम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। पालकों, महिला समूह की माताओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के गणित विज्ञान क्लब के…
Read Moreसड़कों के निर्माण में दिखनी चाहिए तेजी – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों की ली बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार संभालते ही पहले दिन जिले में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अभी सड़क निर्माण कार्य के लिए सबसे अनुकूल समय है। ऐसे में पूरी क्षमता से काम हो और निर्माण कार्यों में तेजी दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे हर हफ्ते काम की समीक्षा करेंगे और मौके पर जाकर नियमित रूप से मुआयना भी करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में कहीं कोई दिक्कत आ रही हो तो उसकी सूचना दें, ताकि…
Read More