प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में : प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र मे प्रस्तुत हुआ सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अम्बिकापुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन के उत्तरार्ध में पहली बार सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव, काम किया है- काम करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रखा । उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि सभी को न्याय, भेदभाव किसी से नहीं, यही भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांत है, और अपने इसी सिद्धांत के तहत भाजपा लगातार काम करती रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण के बाद प्रदेश में पहली बार निर्वाचित भाजपा सरकार ने भी लगातार…

Read More

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में आयजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंबिकापुर : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक आज अंबिकापुर में प्रारम्भ हुई । इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिये गये निर्णयों के अनुरूप यहां प्रदेश के लिये रणनीति बनेगी। बैठक के प्रथम सत्र में सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई। बैठक में अध्यक्षीय…

Read More

भूपेश जी की ठेका पदस्थापना पद्धति के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्णतया फेल है कानून व्यवस्था – प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूरे देश में रायपुर शायद एकमात्र जिला होगा जहां अलग से आईजी की पोस्टिंग है,  एसएसपी है, एसपी हैं और उसके बाद भी विगत 3 दिनों से राजधानी में नशे के कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर खुलेआम गैंगवार हो रहे हैं। दो गुटों की लड़ाई में दो हत्या हो चुकी है। हत्या के पश्चात बदला लेने की नीयत से जेल के सामने पुलिस की मौजूदगी में फिर खुलेआम चाकूबाजी होती है। आज अभी थोड़ी देर पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुनः…

Read More

श्री गोरखनाथ मंदिर के निर्माण में किए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए त्रिनेत्र गुफा के ग्यारह साधकों को प्रदान किया गया कर्मयोगी सम्मान !

योगी योगेश्वर ने कहा कि स्वस्थ विचार ही स्वस्थ राष्ट्र को बल प्रदान कर सकता है समदर्शी न्यूज डेस्क सासाराम : आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को बिहार, रोहतास जिला के सासाराम में स्थित चंदन गिरी, त्रिनेत्र गुफा में गोरखनाथ मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भक्तों का वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के प्रधान गद्दीदार सिद्ध योगी स्वर्गीय बाबा रूपनाथ 1820 के सरपौत्र वयोवृद्ध योगी श्री प्रेमनाथ योगेश्वर के सुपुत्र योगी प्रकाश नाथ योगेश्वर जिन्हें योगी योगेश्वर के नाम से जाना जाता…

Read More

भाजपा का राजनैतिक प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा और मोदी की चाटुकारिता का दस्तावेज – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की अंबिकापुर कार्यसमिति के प्रस्ताव को कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा और मोदी की चाटुकारिता का दस्तावेज बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की कार्यसमिति के प्रस्ताव में छत्तीसगढ़ भाजपा के मुद्दो का दिवालियपन साफ दिख रहा है। देश की सबसे निकम्मी और अकर्मण्य मोदी सरकार के लिये धन्यवाद का प्रस्ताव पारित कर भाजपा कार्यसमिति ने चाटुकारिता की सारी हदों को पार कर दिया। मोदी सरकार ने देश की जनता से विश्वासघात के सिवाय…

Read More

भाजपा की राजनीतिक स्वार्थ के चलते 49 वे दिन भी आरक्षण विधेयक में हस्ताक्षर नहीं हुआ, राजभवन पर भाजपा का अनैतिक दबाव रोक रहा है 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण विधेयक पर 49वे दिन भी हस्ताक्षर नही होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजभवन पर भाजपा की अनैतिक दबाव के चलते ही 49वे दिन भी आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नही हो पाया है। जबकि पूरे प्रदेश से एसटी,ओबीसी,एससी, और ईडब्लूएस के दायरे में आने वाले समस्त वर्गों ने राजभवन से विधेयक पर हस्ताक्षर करने की अपील कर चुके है।राज्य सरकार भी राजभवन का सम्मान करते हुऐ उनके द्वारा मांगी गई जवाब दे चुकी है। प्रदेश कांग्रेस…

Read More

दिल्ली से लेकर रायपुर तक भाजपा बलात्कारियों के साथ, नेता प्रतिपक्ष नैतिकता दिखाएं अपने दुराचारी पुत्र को सरेंडर कराये – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर एक अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ दुराचार का आरोप बेहद ही गंभीर मामला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चंदेल के पुत्र के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज हो गयी है ऐसे में नेता प्रतिपक्ष अपने पुत्र को खुद थाने में समर्पण करने को कहे और कानून की मदद करें। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बयान बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव…

Read More

भा.प्र.सं. रायपुर द्वारा येस बैंक के लिए एक्जीक्यूटिव लर्निंग एंड डेवलपमेंट के अंतर्गत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मौजूदा और भावी अग्रणियों की उत्कृष्टता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अपना योगदान देने के प्रयास में, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा 16-17 जनवरी 2023 को, विभिन्न राज्यों से आए यस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर्स के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्यों में 83 से प्रतिभागियों ने इस मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लिया। आइस ब्रेकिंग, कस्टमर डिलाइट एंड ब्रिंगिंग न्यू कस्टमर्स, एडवांस्ड वेल्थ…

Read More

डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने नक्सल स्मारकों को किया ध्वस्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर दिनांक 20.01.2023 को आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) एवं आईपीएस पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के निर्देशानुसार डीआरजी नारायणपुर की टीम थाना ओरछा से नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए निकली थी। नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान जवानों ने भटबेड़ा में नक्सलियों का स्मारक देखा तथा उक्त आशय की सूचना आईपीएस सदानंद कुमार को दी। श्री कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सल स्मारकों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया, निर्देशानुसार डीआरजी जवानों ने ग्राम भटबेडा (ओरछा) स्थित नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया।

Read More

चौकी प्रभारी नें प्रभार ग्रहण करने के साथ ही तीन साल से फरार वारंटी को ने किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (घ) भादवि व  8 पॉक्सो एक्ट कायम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 20/01/2023 को चौकी रामपुर के अपराध क्रमांक 539 / 2019 धारा 354, 354 (घ), 323 भादवि एवं 08 पास्को एक्ट के आरोपी अकाश दास सूर्यवंशी पिता रामेश्वर दास सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष साकिन इंद्रानगर, जमनीपाली को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।  आरोपी माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा था। आरोपी माननीय न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहा था और फरार हो गया था। जिसके…

Read More