बगीचा विकास खंड के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधाएं, आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग देते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का किया गया आग्रह !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : बगीचा विकास खंड का स्वास्थ्य अमला द्वारा ग्रामवासियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। बगीचा विकास खंड के अंतिम छोर बुर्जुडीह में जहाँ घर प्रसव पाया जा रहा है। डॉ. चारु और बगीचा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी गांव वालों से बात करके समस्या को जानने का प्रयास किया और सभी गांव वालों से निवेदन किया गया कि आपस मे मिलकर एक दूसरे का सहयोग देते हुई स्वास्थ्य और शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। प्राथमिक शाला बुर्जुडीह…

Read More

ईरपानार के जंगल में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर शहीदों को किया गया याद, अमर शहीदों के शहादत दिवस पर नारायणपुर पुलिस ने आयोजित की श्रद्धांजिल सभा !

देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ जिला मुख्यालय नारायणपुर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : आज दिनांक 24 जनवरी 2023 को आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार अमर शहीद श्री मूलचंद कंवर, अमर शहीद श्री विनोद कौशिक, अमर शहीद श्री देवनाथ पुजारी और अमर शहीद श्री रायसिंह मरकाम के शहादत दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जयस्तंभ चौक नारायणपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके सर्वोच्च बलिदान की गाथा से जिलावासियों को परिचित कराया गया। चारों अमर शहीद जवान आज ही के दिन 24 जनवरी 2018 को देश में…

Read More

बलवा के नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, थाने में रिपोर्ट कराने की बात को लेकर नाराज आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का राड एवं डंडा किया गया बरामद,प्रकरण के सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपियों के विरुद्ध थाना मूलमुला में धारा 147, 148,294, 506, 323 भादवि हुआ था पंजीबद्ध, विवेचना के दौरान जोड़ी गई एसटी एससी एक्ट की धारा 3(1) (द)(ध) 3 (2)(1)क. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मूलमुला : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज दिनकर निवासी ग्राम खपरीटांड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 14 जनवरी 23 के सुबह इसके बड़े पिताजी श्याम रतन दिनकर का लड़का असीम पाल दिनकर ने प्रार्थी को फोन पर बताया कि असीम पाल…

Read More

मालिक के ट्रेलर वाहन से टायर चोरी करने वाला आरोपी ड्रायवर हुआ गिरफ्तार, टायर चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से संपूर्ण चोरी गया माल किया गया बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

आरोपी विजेन्द्र जगत उर्फ विरेन्द्र पिता स्वर्गीय नीर सिंह जगत के विरूद्ध थाना – हरदीबाजार, कोरबा में अपराध क्रमांक 28/2023 धारा 381 भादवि पंजीबद्ध. नाम पता आरोपी – विजेन्द्र जगत उर्फ विरेन्द्र पिता स्वर्गीय नीर सिंह जगत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामशरण राठौर पिता अर्जुन लाल राठौर निवासी ग्राम मुढ़ाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया…

Read More

आदतन गुंडा बदमाश गोपू पांडेय उर्फ प्रकाश पांडेय को किया गया जिला बदर, सीमावर्ती जिलों से रहना होगा दूर, पुलिस अधीक्षक कोरबा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर कोरबा ने जारी किया आदेश !

अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने हेतु समझाइश देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर हुई कार्यवाही अन्य कई गुंडों के जिला बदर की चल रही है कार्यवाही, 12 नए आदतन अपराधियों का खोला गया गुंडा फाइल समदर्शी न्यूज ब्यूरो,  कोरबा कोरबा : आदतन गुंडा बदमाश एवं अभ्यासिक अपराधी गोपू पांडेय उर्फ प्रकाश पांडेय पिता राकेश पांडेय निवासी पुरानी बस्ती कोरबा को 1 वर्ष के लिए जिला कोरबा से जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर कोरबा द्वारा आदेश जारी किया है। गौरतलब…

Read More

गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह : पुरुष एवं महिला वर्ग में व्हालीबाल, टेबल टेनिस, ब्रिज, कैरम, टेनिस बाल थ्रो, बैडमिंटन और शतरंज स्पर्धाओं का किया गया आयोजन, डगनिया स्थित खेल मैदान में हुआ खेल स्पर्धा का समापन !

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी क्रिकेट में सिटी सर्कल रही विजेता, महिला क्रिकेट में जनरेशन कंपनी ने मारी बाजी स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगें पुरस्कृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में ‘गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह’ के अंतर्गत पुरुष क्रिकेट में सिटी सर्कल-वन की टीम विजेता रही। महिला क्रिकेट में जनरेशन कंपनी ने बाजी मारी। इन स्पर्धाओं का पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में किया जाएगा। सात दिनों से चल रही खेल स्पर्धा का समापन आज डगनिया स्थित…

Read More

बीईओ एम जेड यू सिद्दीकी नें हायर सेकेंडरी स्कूल बरगांव का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम जेड यू सिद्दीकी ने हायर सेकेंडरी स्कूल बरगांव का निरीक्षण किया गया और कक्षा दसवीं का विज्ञान  विषय का अध्यापन किया एवं प्राचार्य एवं शिक्षकों की बैठक लेकर मिशन 40 डेज एवं सभी विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के हंड्रेड परसेंट रिजल्ट हेतु मोटिवेट किया गया एवं 10 टॉप मोस्ट विद्यार्थी एवं 10 टॉप बॉटम विद्यार्थियों को विशेष रुप से ध्यान दिए जाने को कहा गया।

Read More

जशपुर जिले में मनरेगा कार्य स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाई के साथ ग्रामीणों को दे रहे आवश्यक परामर्श

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों के दूरस्थ क्षेत्रो एवं वनांचलों में निवासरत ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से अधिक से कार्य स्वीकृत कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। साथ ही मनरेगा कार्य स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  कार्यरत मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेंद में नरेगा के तहत रोजगार गारंटी में कार्य कर रहे श्रमिकों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य…

Read More

जशपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को एनईएस कॉलेज में होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2023 को शासकीय राजा राम भजन राय एनईएस स्नाकोत्तर महाविद्यालय में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया उपस्थित होंगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नये मतदाताओं,  बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा।

Read More

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं !

जिला पुलिस सूरजपुर के संवाद नंबर 79991-61672 व थर्ड आई हेल्पलाईन नंबर 94791-30224 से कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रत्येक वर्ष देश में 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिलाओं को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी समस्या को बड़े आत्मीयता के साथ सुना और संबंधित चौकी प्रभारी को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय पहुंची महिलाओं से चर्चा कर कहा कि समाज में हो रही बुराईयों को…

Read More