समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किये जाने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के विरोध में भारतीय जनता पार्टी से सोमवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार,वर्ग भेद को बढ़ावा देने और वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए,आनन फानन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू की है। इस ज्ञापन में भाजपा ने बीते दिनों बस्तर के संभाग के नारायणपुर जिले के एड़गा गांव में निर्मित हुई संघर्ष की…
Read MoreDay: January 16, 2023
जिले में सड़क सुरक्षा के सप्ताह के दौरान लगातार किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 50 वाहन चालक एवं परिचालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया
शहर के आत्मानंद स्कूल में स्कूली छात्र एवं छात्राओं को दी गई यातायात नियमों के संबंध में जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के छठवे दिन आत्मानंद स्कूल जांजगीर में स्कूल छात्रों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही नाबालिक छात्र एवं छात्राओं को स्वयं वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने की समझाइश दी गई। ब्रिलियंट पब्लिक गुरुकुल स्कूल जाकर वहां स्कूली वाहन का परीक्षण किया गया एवं स्कूली…
Read Moreजन चौपाल : प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश, 40 से अधिक आवेदन मिले
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्या और शिकायतों से संबंधित 40 से अधिक आवेदनों को सुना। उन्होंने आज जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनचौपाल में कुशालपुर निवासी संतोष बाघ ने विद्युत खंभे में लाइट लगवाने, हीरापुर निवासी रज्जाब अली…
Read Moreयूविन पोर्टल लांच होने के बाद प्रदेश में पहली वैक्सीन राजनांदगांव में लगेगी, गर्भवती माताओं और बच्चों के टीकों का रहेगा रिकॉर्ड, रूटीन टीकाकरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी संभव, राजनांदगांव में चार जगह पर सॉफ्ट लॉन्चिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मंगलवार 17 जनवरी 2023 को यूविन पोर्टल लांच किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर में पहला टीका राजनांदगांव में लगाया जाएगा। देशभर में यूविन पोर्टल लांच किया जा रहा है। कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाए गए। इस यूविन पोर्टल के माध्यम से ना सिर्फ गर्भवती माताओं बल्कि बच्चों के टीकाकरण का भी पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि टीकाकरण का रिकॉर्ड मोबाइल में उपलब्ध रहेगा। लोग पिछले टीके की तारीख के अलावा टीके की अगली तारीख भी इसमें देख पाएंगे। बच्चों को…
Read Moreआपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी – सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
केन्द्र शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के अधिक बेहतर क्रियान्वयन करने की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी ने…
Read Moreविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों की समीक्षा बैठक: हायर सेकेण्डरी विद्यालय पतराटोली के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस, अध्यापन काल खण्ड में शिक्षक मोबाईल ले कर कक्षा न जाएं – सीईओ जितेन्द्र यादव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मानव जीवन में शिक्षा का काफी महत्वपूर्ण स्थान है । सभी को लगन और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत कर अध्यापन कार्य संपादित करना चाहिए । उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने जशपुर जिले के हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों की समीक्षा बैठक में कही । उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य यह तय करेंगे कि कोई भी शिक्षक अध्यापन काल खण्ड में मोबाईल ले कर क्लास में नही जायेंगे। प्राचार्यों द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए सभी …
Read Moreफरसाबहार विकासखण्ड के साजबहार की सरपंच ने अपने गांव के आगनबाड़ी में सुंदर पोषण वाटीका तैयार किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार विकासखंड के साजबहार की सरपंच ने अपने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सुंदर पोषण वाटिका तैयार किया गया है। जहाॅ हरी साग सब्जी भी लगाया गया है गर्म भोजन के साथ बच्चों को पोषण वाटिका की सब्जी बनाकर खिलाया जाता हैं।
Read Moreतीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी आत्मीयता के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है – संस्कृति मंत्री
तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र हैः अमरजीत भगत ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन अवसर के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज तातापानी…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक हुई सर्वाधिक धान की खरीदी, धान खरीदी का पिछले वर्ष का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नई उपलब्धि के लिए किसानों को दी बधाई किसान हितैषी फैसलों से किसानों की संख्या में हुई वृद्धि: 24.96 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन अब तक 22.33 लाख किसानों ने बेचा धान : धान के एवज में किसानों को 20,375 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से जारी है कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव अब तक मिलर्स द्वारा 75 लाख से अधिक मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण…
Read Moreआरक्षण को लेकर भाजपाई राजभवन की आड़ में कर रहे हैं राजनैतिक षड़यंत्र, सर्वसम्मति से पारित बिल डेढ़ महीने से है लंबित – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
भाजपा नेता स्पष्ट करें कि वे 76% प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में है या विरोध में ? यदि भाजपाई समर्थन में है तो महामहिम से अनुमोदन में तत्परता बरतने की अपील करें, वरना प्रभावित वर्गों से माफी मांगे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र के चलते ही विगत डेढ़ महीने बाद भी आज तक राज्यपाल का रुख आरक्षण बिल को लेकर साफ नहीं हो सका है। पहले तत्परता दिखाने और विशेष…
Read More