वृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा, चार सालों में नदियों के तट पर लगाए गए 47 लाख पौधे

प्रदेश के 04 हजार से अधिक हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से हुआ आच्छादित फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे नदी तट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

Read More

केन्द्रीय संसदीय समिति 16 जनवरी को रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 16 जनवरी को एक दिन के दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों को वर्ष 2023-24 की परियोजना में जल्द शामिल कराएं : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की राष्ट्रीय राजमार्गों एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय हाई पॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राज्य की स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों, संवेदनशील क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति एवं अन्य कार्यों की सघन समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पारेशन द्वारा कराए जा रहे कार्याे की…

Read More

कलेक्टर ने कराया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हरदी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हरदी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय जांजगीर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं डा ज्योति पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर को बच्चों द्वारा नववर्ष की शुभकामनाओं भरा स्वयं बनाये गये ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया गया। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ समान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्न जैसे – 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है? भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है?,…

Read More

धान उपार्जन वर्ष 2022-23 में जिले के किसानों से अब तक 826 करोड़ राशि की धान की हुई खरीदी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला जांजगीर-चाम्पा के अंतर्गत 101 समितियों के 126 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल पंजीकृत एक लाख 17 हजार 17 किसानों से धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक किया जाना है। आज दिनांक तक जिलें के एक लाख 2 हजार 6 सौ 34 किसानों से 82639.08 लाख रुपए की धान खरीदी की जा चुकी है। शेष किसानों से धान खरीदी जारी है। आज दिनांक तक 1 लाख 15 हजार 717 किसानों के खातों में राशि का अंतरण किया जा चुका है। वही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक…

Read More

बलौदा जनपद स्तरीय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता पहरिया में शुरू, 9 से 11 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता

जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगता का आयोजन 25 जनवरी तक चलेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत स्तरीय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता शुरू की गई है। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर चयनित मानस मंडलियों…

Read More

गोधन न्याय योजना से जुड़कर हितग्राहियों के परिवार में आ रही खुशहाली, गोबर बेचकर पामगढ़ निवासी गजानंद ने खरीदी मोटर बाइक, पशुपालन के क्षेत्र से जुड़कर मिल रही बेहतर आमदनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा गोधन न्याय योजना से जुड़कर और गोठान में गोबर बेचकर पशुपालकों की खुशियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे ही एक शख्स पामगढ़ विकासखण्ड के कोसीर ग्राम पंचायत के गजानंद हैं, जिन्होंने 1 लाख 10 हजार रूपए का गोबर बेचकर मोटर साइकिल खरीदी और आर्थिक रूप से मजबूत बनकर अपने परिवार के साथ बेहतर जिंदगी बसर कर रहे हैं। जिले में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में गोधन न्याय योजना का सुचारू रूप से…

Read More

भाजपा ने किया अनूठा प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार की दुकान सजाई, कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे लगाकर दुकान लगाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के अनिश्चितकालीन धरने का आज लगातार छठवां दिन था। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा अवैध चौपाटी हटाने रोज नित नए आंदोलन कर रही है और कानूनी लड़ाई का भी समायोजन कर रही है। आंदोलनों की कड़ी में आज भाजपा के युवाओं द्वारा निर्माणाधीन चौपाटी में निर्मित की गई गुमठियों में विभिन्न कांग्रेसी नेताओं का पोस्टर चस्पा कर उनके नाम और विभाग की दुकानें लगाई। हर दुकान के बाहर विभागीय मंत्री का मुखौटा पहन कर युवा खड़े हो गए एवं दुकानों…

Read More

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण

चुनाव के लिए  जीत के संकल्प के साथ तैयार है – अरुण साव हमारी लड़ाई अभिनय करने वाले कलाकार राजनीतिज्ञ से- ओम माथुर भूपेश बघेल का पूरा राजनीतिक चेहरा दागदार-डॉ. रमन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की राजनांदगांव के सोमनी में आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक का शुभारंभ पूर्वान्ह 10.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन  तथा वंदेमातरम गान से हुआ।  अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बैठक की प्रस्तावना पेश करते…

Read More

जिला मुख्यालय आने की बाध्यता से मिला निजात : ग्राम पंचायत स्तर पर जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण  की दिशा में स्थानीय अमला द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यवाही की हकीकत जानने ग्रामीण क्षेत्र पहुंचे कलेक्टर

स्थानीय स्तर पर हो आमजनों की समस्याओं का निराकरण – कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय अमला द्वारा सुनी जा रही आम नागरिकों की समस्याएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में स्थानीय अमला द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यवाही की जानकारी लेने ग्राम पंचायत बोरी, तिलई, हरडुवा, भैंसातरा पहुंचे। कलेक्टर ने यहां पहुंचकर जनचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय अमला से आमजनों से प्राप्त आवेदन के संबंध में…

Read More