आईजी सरगुजा रेंज का थर्ड आई कार्यक्रम पहुंचा सूरजपुर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर मंगलवार को सूरजपुर पुलिस के ‘थर्ड आई’ कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव छ.ग. शासन व विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा किया गया। आईजी सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर ‘थर्ड आई’ कार्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। आज से जिलेवासियों को थर्ड आई हेल्पलाईन नंबर…
Read MoreDay: January 17, 2023
बेबी आशिका को लगा यूविन पोर्टल से प्रदेश में पहला टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़ के मार्गदर्शन में यूविन पोर्टल का पायलट लांच कार्यक्रम जिला राजनांदगांव में संपादित हुआ। सर्वप्रथम बेबी आशिका को पोर्टल में रजिस्टर्ड कर वैक्सीनेशन दिया गया। आने वाले समय में संपूर्ण जिला राजनांदगांव में इसे लागू किया जाएगा। जिससे बच्चों के वैक्सीनेशन एवं गर्भवती माताओं की वैक्सीनेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं सत्र स्थलों में ड्यूलिस्ट की प्राप्ति आसानी से हो सकेगी। समस्त वैक्सीनेशन ऑनलाइन होगा। जिससे सर्टिफिकेट एवं बच्चों की वैक्सीनेशन वाइज…
Read Moreराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, जिला प्रशासन द्वारा हेलमेटधारी वाहन चालकों का किया गया सम्मान, कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाल कर, दिया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश कलेक्टर ने हेलमेटधारी दुपहिया वाहन चालकों को शाल, श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित जान है तो जहान है – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम राजनांदगांव स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हेलमेटधारी वाहन चालकों का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने हेलमेटधारी दुपहिया वाहन चालकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित : नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग जरूरी – कलेक्टर
सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत हेलमेट का प्रयोग करने होंगे विविध कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित हेलमेट का प्रयोग करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का चिन्हांकन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि वाहन चलाते समय सभी सावधानी बरतें एवं हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हेलमेटधारियों तथा…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ने सुनी आम जनता की समस्याएं, आज हुई 72 मामलों की सुनवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ललिता भगत ने आज यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज 72 मामलों की सुनवाई की। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भगत ने आज शहर सहित…
Read Moreसैनिकों का सम्मान अपने आप को गौरवान्वित करने जैसा – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सैनिकों का सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम किरीत व तुस्मा में राजिम जंयती तथा सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री साहू ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए किसी व्यवक्ति का सोच और विचार अच्छा होना चाहिए। संख्या बल ज्यादा होने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान अपने आप को गौरवान्वित करने जैसा है। सैनिक अपने अनुभव से आने वाली पीढ़ी को देश सेवा, समाज…
Read Moreधान खरीदी में संलग्न नोडल अधिकारी सत्यापन कर रिपोर्ट दें – कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय सीमा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी की तिथि खत्म होने के साथ सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को 26 जनवरी के पश्चात सभी धान खरीदी केन्द्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर…
Read Moreकलेक्टर ने किया सरवानी आगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती विकासखण्ड सक्ती क्षेत्र के ग्राम सरवानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सरवानी के आंगनबाड़ी केंद्र पहुची तो वहाँ की स्थिति बहुत बुरी पाई गई। उन्होंने देखा कोई बच्चा मौजूद नहीं था, साथ ही साथ कार्यकर्ता मंगरा कवंर भी मौजूद नहीं थी। जब वहाँ कला बाई साहू(सहायिका) से बात की गई तो उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी,…
Read Moreसाप्ताहिक बाजार के उद्घघाटन से ग्रामीणों को राहत, नही करना पड़ेगा राशन सब्जी के लिए 10 किलोमीटर का सफर – मनोज सागर यादव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार का फीता काट कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हो कर उद्घघाटन किया। जानकारी अनुसार विकास खण्ड फरसाबहार के ग्राम पंचायत अम्बाकछार के नदीतट पर साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन किया गया सर्वप्रथम नाचा पार्टी के द्वारा मुख्यअतिथियो का स्वागत कर नदी तट पर स्थित शिव मंदिर पहुंच कर ने माथा टेक कर उद्घाटन किया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि साप्ताहिक हाट के आयोजन से इस क्षेत्र में लोगों को घरेलू सामान…
Read Moreबस्तर की प्राकृतिक रैली कोसा के संरक्षण संवर्धन के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र जगदलपुर बस्तर द्वारा रैली के संवर्धन और संरक्षण के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन वन विभाग, राज्य रेशम विभाग एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार 17 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, केंद्रीय तसर अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ सत्यनारायण बुनियादी तसर रेशम बीज संगठन बिलासपुर के निदेशक डॉ वेणुगोपाल, राज्य रेशम के अतिरिक्त निदेशक डॉ राजेश बघेल उपस्थित थे । इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद खान अपने भाषण…
Read More