समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा गुम हुए मोबाइल खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस करने के निर्देश सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को दिए गए हैं। निर्देश के पालन में सायबर सेल कोरबा टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल को तकनीकी आधार पर लगातार खोजा जा रहा है. आज पुलिस अधीक्षक सभागार में संतोष सिंह द्वारा 156 नग गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित मोबाइल मालिकों…
Read MoreDay: January 20, 2023
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत सूरजपुर पुलिस ने स्थाई वारंट तामीली का शतक किया पूरा : छेड़छाड़, मारपीट, चोरी, नकबजनी, आबकारी एक्ट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी
स्थाई वारंट के धरपकड़ अभियान में 101 वारंटी पकड़े गए। सर्वाधिक 34 स्थाई वारंट थाना सूरजपुर द्वारा किया गया तामील। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर आईजी सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए दिनांक 4 से 20 जनवरी 2023 तक आपरेशन ईगल चलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से अब तक सूरजपुर पुलिस के द्वारा जिले सहित दिगर जिलों से 101 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा और वारंट तामीली का शतक पूरा कर लिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस…
Read Moreरोड में अतिक्रमण कर दुकान लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालो पर की गई कार्यवाही : संयुक्त टीम द्वारा बलौदा नगर में बेजा कब्जा हटाया गया, यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु की गई कार्यवाही !
जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बलौदा नगर में अतिक्रमण हटाने हेतु किया गया था निर्देशित पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बलौदा में पुराना बस स्टेण्ड, गांधी चौक एवं साप्ताहिक बाजार आम रोड में दुकान संचालित होने से यातायात व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु राजस्व/पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किया गया तथा…
Read Moreश्री खाटू श्याम ज्वेलर्स के संचालक कमल सोनी चुने गए बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के नए अध्यक्ष !
कमल सोनी के पक्ष में पड़े 164 मत एवं प्रतिद्वंदी लक्ष्मी नारायण सोनी को मात्र 39 मत प्राप्त हुए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : आज दिनाँक 20 जनवरी 2023 को सम्पन्न हुये बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के चुनाव में कमल सोनी ने प्रचण्ड बहुमत से जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 209 मतों में से 203 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से 164 मत कमल सोनी के पक्ष में पड़े एवं प्रतिद्वंदी लक्ष्मी नारायण सोनी को मात्र 39 मत प्राप्त हुए, जो कि बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के…
Read Moreसरगुजा कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने पीएचई कार्यालय जशपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, कैश बुक विधिवत संधारित नहीं होने के कारण कार्यपालन अभियंता हर्ष शिन्दे को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज जशपुर के पीएचई कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करके जल जीवन मिशन के कार्य की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे कमिश्नर श्री अलंग ने कैश बुक , सर्विस बुक,स्टाक पंजी का अवलोकन किया उन्होंने कैश बुक विधिवत संधारित नहीं होने के कारण गहरी नाराजगी जाहिर किए हैं। और कार्यपालन अभियंता हर्ष शिन्दे को नोटिस जारी करने के लिए कहा हैं। कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने कहा…
Read Moreराज्य के सूखा प्रभावित गांवों में भू-जल स्त्रोतों को चिन्हित करने सेटेलाईट रिमोट सेंसिंग से होगी मैपिंग
तकनीकी विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र के मध्य हुआ एमओयू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे इलाके जहां भू-जल स्तर की स्थिति अच्छी नहीं है, उन इलाकों में ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग के स्ट्रक्चर और सस्टनेबल ग्राउंड सोर्स का चिन्हांकन किया जाएगा, ताकि उन इलाकों में भू-जल संवर्धन के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। छत्तीसगगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सूखा मूलक गांवों में भू-जल विकास और उपयुक्त ग्राउंड वाटर सोर्स की पहचान करने के लिए अंतरिक्ष आधारित रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करने…
Read Moreजन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर टीका जरूरी : शासकीय अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चे के जन्म के साथ समय-समय पर उसका टीकाकरण करवाना आवश्यक है। नियमित टीकाकरण न करवाने वाले बच्चे जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। जन्म से लेकर 16 साल तक की उम्र तक बच्चे के लिए हर टीका बहुत जरूरी है क्योंकि यह उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। नियमित टीकाकरण से हम अपने समुदाय के सबसे…
Read Moreकृषि मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया मिलेट कैफे का लोकार्पण : कोदो, कुटकी और रागी से निर्मित इडली, दोसा, उपमा, खीर आदि व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘‘मिलेट कैफे’’ का लोकार्पण किया। इस मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी तथा अन्य लघु धान्य फसलों से निर्मित विविध व्यंजन-इडली, दोसा, पोहा, उपमा, भजिया, खीर, हलवा, माल्ट, कुकीज के साथ ही इनसे निर्मित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अरसा, चाकोली, सेवई, पिढ़िया आदि आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा लघु धान्य फसलों से निर्मित अन्य उत्पाद भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। मिलेट कैफे आम जनता में लघु…
Read Moreमक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर : कोण्डागांव के कोकोड़ी में 140 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट, प्रतिदिन 200 टन मक्का से तैयार होगा 80 हजार लीटर एथेनॉल
45 हजार से अधिक किसानों को होगा लाभ किसानों की सहकारी समिति करेगी प्लांट का संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोण्डागांव जिले में 140 करोड़ रूपए लागत से बन रहा मक्का प्रोसेसिंग प्लांट किसानों की तकदीर संवारेगा। राज्य सरकार के सहयोग से सहकारिता के क्षेत्र में यह पहला प्लांट कोण्डागांव जिले में इसलिए स्थापित किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोण्डागांव जिले में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इस प्लांट के लग जाने से किसानों को मक्का का अधिकतम मूल्य मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसिंग प्लांट के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण : रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का चखा स्वाद, की तारीफ
सिलाई मशीन यूनिट की महिलाओं के आग्रह पर 20 बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा समूह की महिलाओं से उन्हें मिल रहे लाभ की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी के साथ राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे। उन्होंने वहां महिला समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट, सिलाई यूनिट, नर्सरी, सीएमटीसी, सोलर ड्रायर, सोलर कोल्ड स्टोरेज, हर्बल गुलाल, चाक, फिनायल, सोप और मिक्सचर यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री…
Read More