अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की भी मिली थी शिकायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद ने विजेता कुमार श्रीवास, उच्च वर्ग शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा, वर्तमान-संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल सरईपानी विकासखण्ड बगीचा जिला-जशपुर (छ.ग.) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरोग परिसर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की शिकायत के आधार पर एतद् द्वारा संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक…
Read MoreMonth: February 2023
कुनकुरी नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर कराया जा रहा है वार्षिक जतरा मेला का आयोजन, अग्निकाण्ड की त्रासदी झेल चुके नगर में अग्निशमन विभाग से ही नही ली गई अनापत्ति
मेला निलामी को लेकर नगरीय प्रशासन पर ठेकेदार से मिली भगत कर राजस्व हानि का लग रहा आरोप नगर के व्यस्ततम क्षेत्र में मेला लगने से आवागमन पर पडेगा गंभीर प्रभाव, मेला के निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित है 3 बैंक, गैस गोदाम और पेट्रोल पम्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिकों की सुविधा को ताक पर रखकर पारम्परिक जतरा मेला का आयोजन सारे नियमों की अनदेखी करके ठेकेदार से मिली भगत कर कराया जा रहा है। मेला ठेका के साथ ही निविदा प्रक्रिया को…
Read Moreहेल्पलाईन पर परीक्षार्थी पूछ रहे प्रश्न : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नें परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल के निर्देशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा अपनी…
Read Moreमसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान, प्रदेश में मसालों का उत्पादन चार लाख टन
जलवायु की अनुकूलता और भरपूर फायदे से किसान हो रहे आकर्षित छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों को हो रही है धनिया के बीजों की आपूर्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का खेती-किसानी के क्षेत्र में असर दिख रहा है। किसान नवाचार की ओर बढ़ रहे हैं। सामान्यतः छत्तीसगढ़ में जो किसान धान तथा अन्य परम्परागत फसलों की खेती करते रहे हैं, वे अब मसालों की खेती की ओर भी रूख कर रहे हैं। मसालों की…
Read Moreचिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए सीजीएमएससी के साथ की बैठक !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए आज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन) के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नए बनने वाले भवनों की ड्राइंग, डिजाइन और अन्य तकनीकी मानकों को यथाशीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी करने को कहा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सीजीएमएससी के…
Read Moreजशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 14 बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र, कलेक्टर जनदर्शन में पालकों ने किया था आवदेन
कलेक्टर ने सार्थक पहल करते हुए सभी बच्चों को बनवाया जाति प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए सार्थक पहल कर रहें हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे बच्चे जिनका जाति प्रमाण-पत्र का कोई दस्तावेज नहीं है उनका ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर प्राथमिकता से जाति प्रमाण-पत्र बनाएं। इसी कड़ी में बगीचा एसडीएम आर.पी. चौहान ने विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के 14 बच्चों का…
Read Moreप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि जारी, जशपुर जिले के 53 हजार से अधिक किसानों को 10 करोड़ से अधिक राशि का हुआ भुगतान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा वेलगावी कर्नाटक से तेरहवीं किश्त की राशि जारी की गई है। उप संचालक कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले के 53 हजार 509 पात्र किसानों के खाते में 10 करोड़ 70 लाख 18 हजार रूपये की राशि 13वीं किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई। भुगतान ऐसे पात्र किसानों को किया गया है जिन्होंने अपना ई केवाईसी सत्यापन, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक एवं अपने भूमि विवरण की जानकारी की…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति पर सभी जनपद सीईओ की पीठ थपथपाई, राज्य की सूची में पहले पायदान पर
27 फरवरी को 4428 आयुष्मान कार्ड को हुआ पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनपद सीईओ की बैठक में सभी सीईओ को आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति लाने पर सरहाना करते हुए कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में निरंतर प्रगति आ रही है। विगत दिवस 27 फरवरी तक 4428 आयुष्मान कार्ड पंजीयन हुआ है और राज्य की सूची में पहले पायदान पर थे। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, स्वास्थ्य विभाग और बीएलई को निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के लिए कहा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सीएम घोषणाओं और निर्देशों को गंभीरता से अमल करने के दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज क्लेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, टीएल के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को भेंट्-मुलाकत के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं और निर्देशों का गंभीरता से अमल करने के लिए कहा है और पूर्ण हो चुके कार्यो को अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के लोगों को पहुँचाया जा रहा स्वास्थ्य लाभ, अब तक कुल 37,968 मरीजों को किया गया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरीय क्षेत्र के प्रमुख हाट बाजारों चौक चौराहों में लोगों की खून जांच, सर्दी, बुखार, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ अन्य बीमारियों की जांच निपुण लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाती है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों…
Read More