समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले के पर्यटन को देश-विदेश तक पहुंचाने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और जिला प्रशासन बस्तर का संयुक्त आयोजन ‘देखो बस्तर सीजन 1’ 16 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों से आये ब्लॉगर, ट्रेवल राइटर, फोटोग्राफर, यूट्यूबर, टूर ऑपरेटर को देखो बस्तर के इस 4 दिवसीय आयोजन में आमंत्रित किया गया है। चित्रकोट रोड स्थिति एक निजी होटल में आयोजित उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुंदरराज पी, आईजी बस्तर, मोहम्मद शाहिद जी, सीसीएफ, कांगेर घाटी…
Read MoreDay: February 18, 2023
केन्द्रीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर में शुक्रवार 17 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के व्याख्याता एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डा. आनंद मूर्ति मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार पॉल द्वारा द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर…
Read Moreमहिला आयोग की अध्यक्ष ने किया संभागीय कार्यालय का उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ श्रीमती किरणमयी नायक ने शुक्रवार को जगदलपुर में आयोग के संभागीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। संभागीय कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संचालित होगी। आयोग की सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने संभागीय कार्यालय प्रमुख का दायित्व संभाला। इस अवसर पर आयोग के सचिव आनन्द प्रकाश किस्पोट्टा एवं सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा, जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती वीनू…
Read Moreकार्यस्थल में लैंगिक उत्पीड़न, मानव तस्करी और सायबर अपराधों के संबंध में जागरुकता के लिए महिला आयोग ने दिया प्रशिक्षण : महिला अधिकारों की जागरुकता का अभियान पहुंचे घर-घर तक – श्रीमती किरणमयी नायक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से महिला उत्पीड़न पर नियंत्रण के लिए सभी संभाग मुख्यालय में दिए जाने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ बस्तर संभाग से किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक तथा आयोग के सदस्यों की उपस्थिति में शुक्रवार 17 फरवरी को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती बालो बघेल, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष सुश्री…
Read Moreकमिश्नर ने शिल्पियों के प्रोत्साहन हेतु शिल्प वस्तुओं की बिक्री बढ़ाने के दिए निदेश
कमिश्नर श्री धावड़े ने किया कोंडागांव मुख्यालय में स्थित शिल्पग्राम का निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर संभागायुक्त श्याम धावडे ने कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित के शिल्पग्राम के विक्रय केंद्र में शिल्पियों को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक से अधिक शिल्प वस्तुओं विक्रय करने हेतु ज़ोर दिया । शुक्रवार को कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान उन्होंने शिल्पग्राम का निरीक्षण किया। यहां पर प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उत्पादन की बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में दी जाने…
Read Moreकमिश्नर श्री धावडे ने किया मक्का प्रोसिसिंग यूनिट का निरीक्षण : जून माह तक पूर्ण करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे ने कोंडागांव जिले के ग्राम कोकोडी में निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मक्का प्रोसिसिंग यूनिट का निर्माण लगभग 140 करोड़ 67 लाख की लागत से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस यूनिट के निर्माण कार्य की प्रगति का सतत संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश देते रहते है। श्री धावडे ने अपने तीसरी बार निरक्षण दौरे में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा और अवलोकन किया। उन्होंने जून माह 2023 तकनिर्माण कार्य को पूर्ण करने…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले में लगाई गई पुलिस की चाक चौबन्ध व्यवस्था : मन्दिरो में प्रातः 03.00 बजे से लगाई गयी है पुलिसकर्मियों की ड्यूटी। सतत पेट्रोलिंग हेतु लगाई गई है 13 पेट्रोलिंग पार्टी
अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया महाशिवरात्रि के अवसर पर 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 04 उप पुलिस अधीक्षक, 01 रक्षित निरीक्षक, 10 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक, 29 सहायक उप निरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक एवं 78 आरक्षक/ महिला आरक्षकों कुल 183 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जंजगीर-चम्पा दिनांक 18.02.23 को महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जिसमें मुख्य रूप से लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरोद कलेश्वर नाथ मंदिर पीथमपुर, लिंगेश्वर…
Read Moreहेपेटाइटिस से बचाव हेतु दी जा रही है जानकारी,लगाएं जा रहे है नि:शुल्क टीके
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले में हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह के रूप में चिन्हित वर्ग के लिए रोकथाम अभियान जारी है। आज इसके तहत जिला मुख्यालय के उपजेल बलौदाबाजार में निरुद्ध 110 बंदियों को हेपेटाइटिस का दूसरा डोज लगाया गया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के 31 स्वच्छता मित्रों के लिए भी एक जागरूकता कार्यक्रम करते हुए उन्हें टीका लगाया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम पी महिस्वर ने बताया…
Read Moreट्रक चालकों किए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,150 से अधिक हुए लाभांवित, कलेक्टर भी हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले में हो रही बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं न्यूविको सीमेंट संयंत्र रिसदा के संयुक्त तत्वाधान में रिसदा ट्रक यार्ड में ही ट्रक चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 152 ट्रक चालक लाभांवित हुए है। शिविर में मुख्य रूप से आंख,शुगर एवं बीपी का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 100 वाहनों का फिटनेस टेस्ट भी परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के द्वारा किया गया।…
Read Moreअंजोर लोक कला मंच रायपुर द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला मुख्यालय में चल रहे माता मावली मेला में प्रतिदिन हर संध्या रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते कल अंजोर लोक कला मंच रायपुर द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक रंग, नृत्य गाने से सजी राउत, सुआ और गौरा गौरी नृत्य एवं होली गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकांे की खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ ही 17 फरवरी को नितिन दुबे नाईट जशपुर एवं 18 फरवरी को अहं ब्रम्हास्मि द बैंड दुर्ग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम…
Read More