कलेक्टर चंदन कुमार ने की नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं की समीक्षा : अवैध निर्माण नियमितिकरण सहित अन्य कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अवैध निर्माण नियमितिकरण, भवन अनुज्ञा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री मितान योजना तथा शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा नगरीय निकायों में रहने वाले आम नागरिकों को सफलतापूर्वक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है तथा शासन द्वारा प्राथमिकता के साथ इन योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी प्राथमिकता के साथ…

Read More

अग्रसेन धाम-व्ही.डब्ल्यू केन्यान होटल-व्ही.आई.पी रोड-ग्राम फुंडहर-देवपुरी मार्ग, मध्यम एवं भारी मालवाहकों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर भुरे ने जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्रसेन धाम- व्ही.डब्ल्यू केन्यान होटल-व्ही.आई.पी रोड-ग्राम फुंडहर-देवपुरी मार्ग में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन को सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक के लिए प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। व्हीआईपी रोड किनारे स्थित काफी संख्या में होटल-मैरिज पैलेसों में कार्यक्रमों के आयोजनों पर वाहनों का आवागमन होने से एवं एयरपोर्ट आवागमन करने वाले वाहनों के आवागमन से उक्त मार्ग में यातायात का दबाव बना रहता है। जिससे भारी वाहनों के आवागमन पर…

Read More

शासकीय आर.डी.तिवारी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा रायपुर में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा शासकीय आर. डी. तिवारी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा रायपुर के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक रोजगार डाॅ. अतुलकर ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए आत्मविश्वास, धैर्य एवं लगन के साथ तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं लोक सेवा आयोग, बैंकिग, कर्मचारी चयन आयोग परीक्षाओं के परीक्षा प्रणाली के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं से चर्चा की…

Read More

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पलाश फूल की खरीदी प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार वनमंडल में पलाश फूल (सूखा) का संग्रहण,क्रय प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के अन्तर्गत कार्यरत ग्राम स्तर समूह एवं हाॅट बाजार स्तर महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों के संग्राहकों से किया जा रहा है। पलाश फूल (सूखा) का संग्रहण छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा निर्धारित दर पर किया जा रहा है। वर्तमान में पलाश फूल (सूखा)का क्रय दर 1150 प्रति क्विंटल है। संग्राहकों को वनोपजों का सही मूल्य दिलाने हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना तथा…

Read More

कलेक्टर-एसपी ने गिरौदपुरी का दौरा कर मेले की तैयारी का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल और एसपी दीपक झा ने आज गिरौदपुरी का दौरा कर मेले के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में आगामी 24 से 26 फरवरी तक विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। लाखों की संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश-विदेश से श्रद्धालु यहां जुटते हैं। कलेक्टर-एसपी ने विभिन्न स्थलों को दौरा करके बारीकी से व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रमुख रूप से उन्होंने मंदिर परिसर, जैतखाम, विश्रामगृह, पार्किंग एरिया, सुरक्षा, लाइटिंग,…

Read More

कलेक्टर ने किया गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण,कार्यो में बरती लापरवाही जनपद सीईओ को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माणाधीन विकास कार्यों सहित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान वह सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चंडी,सुहेला,पौसरी एवं भैसा के गौठान पहुँचकर गौधन न्याय योजना, गोबर खरीदी,जानवरों का टीकाकरण, वर्मी कंपोस्ट टांका,पैरादान,पेयजल सहित महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल किया। श्री बंसल आजीविका गतिविधियों की अपेक्षाकृत कम प्रगति एवं निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद सीईओ अमित दुबे को कारण बताओ नोटिस…

Read More

छत्तीसगढ़ में मसाला एवं सगंध फसलों की संभावनाओं एवं क्षमताओ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 14 मार्च से बिलासपुर में : कुलपति डॉ. चंदेल ने किया कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सरकंडा, बिलासपुर में 14 एवं 15 मार्च, 2023 को ‘‘मसाला एवं सगंध फसलें-छत्तीसगढ़ में संभावनाएं एवं क्षमताएं’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा सुपारी एवं मसाला अनुसंधान संस्थान, कालीकट, केरल, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रायपुर, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी निदेशालय, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से…

Read More

Breaking : रमसमा प्रधान पाठक सतिन्द्र राम निलंबित….देखें आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालयीन पत्र क्रमांक / 10000/ था / 2022-23 बगीचा दिनांक 22.02.2023 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार सतिन्द्र राम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रंगरागा विकास खंड बगीचा जिला- जशपुर (ग) द्वारा नियमित मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना, विद्यालय में विस्तर लगाकर निवास करना व बिस्तर में मूत्र विसर्जन करने के कारण विद्यालय में दुर्गन्ध होना प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर का अभिनव पहल : जशपुर में 13 मार्च से बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वायत्त संस्था भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान  पुणे के द्वारा संचालित बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का  10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण   का आयोजन 13 मार्च से 22 मार्च तक कलेक्टर  डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।अब जिले के युवा स्क्रीनप्ले राइटिंग का जशपुर में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कैरियर का चुनाव कर सकेंगे।  जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित यह 10 दिवसीय कोर्स पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय होगा।…

Read More

जशपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ दूरस्थ अंचल पहुंच विहीन क्षेत्र पहाड़ी कोरवा बस्ती अम्बाकोना गांव पहुंचे : कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा परिवारों से उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली

कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा बस्ती में पानी सौलर लाइट की भी सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश 3 किलोमीटर का आवागमन के लिए रोड बनाने के निर्देश कलेक्टर अपने प्रशासनिक अमला को लेकर पैदल ही कोरवा बस्ती पहुंच गए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज बगीचा विकासखंड के दूरस्थ अंचल गांव व पहुंच विहीन क्षेत्र अम्बाकोना पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं नगेसिया परिवार से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और बगीचा सीईओ…

Read More