समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हर मां का सपना अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने का होता है। श्रमिक वर्ग की माताएं हजारों अभावों के बीच अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के सपने बुनती हैं। इन सपनों को साकार करने में राज्य सरकार की मिनीमाता महतारी जतन योजना अहम भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रूपए की एकमुश्त राशि से श्रमिक परिवार के बच्चों के भविष्य को संवारने में काफी मदद मिल रही है। दिहाड़ी मजदूर श्रीमती लछवंतीन साहू की अपने छह माह…
Read MoreDay: February 23, 2023
मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम नन्ही मोहनी के लिए बना वरदान, दूर हुई पिता की चिंता : मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुगर पीड़ित बालिका मोहनी को मिल रहा बेहतर इलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुगर पीड़ित दस वर्षीय बालिका मोहनी कौशिक के लिए वरदान साबित हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी में विगत 18 जनवरी को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सकरी तहसील के ग्राम बहतराई निवासी श्री प्रमोद कौशिक से किये गये वायदे को कुछ ही दिनों में पूरा कर दिया है। श्री कौशिक ने अपनी पुत्री मोहनी कौशिक की शिक्षा और स्वास्थ्य में सहयोग करने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। मोहनी, शुगर के टाईप-1 डायबिटीस मेलाईटस बीमारी…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के जामगा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए जामगा स्टेशन में नॉन इंटरकनेक्टिविटी का किया जायेगा कार्य
इस कार्य में किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल, रेग्युलेटिंग, रिशिड्यूलिंग , शॉर्ट टर्मिनेटिंग या डाइवर्सिंग नही किया जा रहा बिलासपुर-झारसुगुडा चौथी लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच चौथी रेल लाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का…
Read Moreउत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मण्डल के देवबन्द-रुड़की सेक्शन में नई लाइन का कार्य किया जा रहा, इस कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मण्डल के देवबन्द-रुड़की सेक्शन में नई लाइन का कार्य किया जा रह है एवं देवबन्द रेलवे स्टेशन को जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 25 से 27 फरवरी, 2023 तक किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:– देरी से रवाना होने वाली गाडियां:–
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में जोनल प्रेम मिटिंग संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 22 फरवरी, 2023 को जोनल स्तर पर प्रेम (¼PREM : Participation of Railway Employees in Management) बैठक संपन्न हुई । प्रेम मीटिंग का उद्देश्य रेलवे संगठन के यूनियन एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबंधन के विचार विमर्शों के द्वारा संगठन की उत्पादकता एवं कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाना होता है। इस बैठक की अध्यक्षता श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की एवं इस बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदुर कांग्रेस…
Read Moreकुलपति चयन का विरोध करने वाले कांग्रेसी समझ लें कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती – संदीप शर्मा
छत्तीसगढ़िया हित की बात करने का ढोंग उसी दिन खुल गया था, जब छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भेदभाव करते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए बाहरी लोगों को भेजा था समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने रविशंकर विश्व विद्यालय के कुलपति को बाहरी बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति चयन का विरोध करने वाले कांग्रेसी समझ लें कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस शिक्षा के क्षेत्र में भी निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। कृषि विश्वविद्यालय…
Read Moreरेलवे : बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-रायपुर सेक्शन में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 387 मामलों से 3,12,595 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री पवन कुमार अग्रवाल एवं सहा. वाणिज्य प्रबंधक श्री एस.भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-रायपुर सेक्शन में दिनांक 21 फरवरी 2023 को मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई स्टाफ, जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान…
Read Moreउत्कृष्ट कार्य व संरक्षा सुनिश्चित करने वाले 5 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं | इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करते हुये संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है | इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल, रेल फ्रेक्चर की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सजगता के साथ कार्य कर संभावित…
Read Moreरेलवे क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जयपुर में 18वीं यूआईसी विश्व सुरक्षा कांग्रेस का शुभारंभ : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की रेल सुरक्षा बल की सफलताओं का अनुभव साझा किया जायेगा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं विश्व सुरक्षा कांग्रेस रेलवे क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान तलाशेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर 18वीं यूआईसी विश्व सुरक्षा कांग्रेस दिनांक 21 फरवरी से जयपुर, भारत में आरंभ हुआ। इस 3 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी), पेरिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यवाही का आरंभ रेलवे सुरक्षा बल, भारत के महानिदेशक और यूआईसी के सुरक्षा मंच के…
Read Moreमुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का पलटवार : भूपेश बघेल गुलामों की पार्टी के सूबेदार, अंग्रेजों की बनाई कांग्रेस से भाजपा को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कितने आश्चर्य की बात है कि एक तानाशाह मुख्यमंत्री दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री को तानाशाह बता रहा है। इससे अधिक लोकतंत्र और क्या हो सकता है कि भूपेश बघेल इतना दुस्साहस कर रहे हैं। अंग्रेजों की बनाई पार्टी के एक नेता से भारतीयता के आदर्शों पर स्थापित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है।…
Read More