महिला मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंड़िया 33 जिलों के महिला समूहों और उद्यमियों ने लगाए 66 स्टॉल महिला जनप्रतिनिधियों ने खूब की खरीदारी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद सजावटी सामान, सौदर्य प्रसाधन, कपड़ों, व्यंजन से लेकर हर्बल प्रोडक्ट बना रहीं महिलाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां…
Read MoreDay: February 27, 2023
निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन, छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ लाख पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और 811 तृतीय लिंग मतदाता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आगामी निर्वाचन में दिव्यांगों व थर्ड जेंडर की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने…
Read Moreभाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय योजनाओं के हितग्राहियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बरसे रायपुर दक्षिण विधायक, केंद्र सरकार के प्रति पूर्वाग्रह से कार्य कर रही है भूपेश सरकार – बृजमोहन अग्रवाल
जनता को मूर्ख बना कर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई है, जिन वादों के साथ उन्होंने सरकार बनाई, अब वे सारे वादों से मुकर रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह राज्य सरकार पूर्वाग्रह से कार्य कर रही है और केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को देने में आनाकानी करती है। छत्तीसगढ़ की जनता के हितों को दरकिनार कर वह केवल वही…
Read Moreडीनरी स्तरीय महिला संघ सम्मेलन तपकरा पल्ली में हुआ सम्पन्न : माँ तुम प्रेरिताई के लिए चुने गये हो विषय पर किया गया चिंतन
बाईबल प्रश्नोत्तरी तथा पवित्र साक्रमेन्ट की स्थापना कर अराधना किया गया विश्वासीगण व्यक्तिगत रूप से पापस्वीकार संस्कार में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर तपकरा : तमामुण्डा डीनरी काथलिक महिला संघ समिति के तत्वधान में दो दिवसीय डीनरी स्तरीय काथलिक महिला संघ सम्मेलन तपकरा पल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में डीनरी के समस्त तपकरा पल्ली, तमामुण्डा पल्ली, खरीबहार पल्ली, भेलवां पल्ली, सूंडरु पल्ली, केरसई पल्ली, दारूपिसा पल्ली, तिलंगा पल्ली और कोतबा पल्ली से काथलिक महिला प्रतिनिधि, डीनरी महिला संघ समिति के सदस्य एवं अतिथियों ने दो हजार से अधिक…
Read Moreकेंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ की उपेक्षा और भेदभाव पर पर्दा डालने भाजपाइयों का राजनैतिक पाखंड बेशर्मी की पराकाष्ठा है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम
पीएम आवास रोकने के गुनाहगार भाजपाई छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने के बजाय प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में पीएम आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर पर्दा डालने के लिए प्रदर्शन की राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं भाजपाई। सर्वविदित है कि विधानसभा के विगत मानसून सत्र के…
Read Moreजंगल में लावारिश हालत में पाये गए डेढ टन कोयला को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया जप्त
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने अवैध कोयला के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है, जिसके बाद से ही पुलिस एक के बाद एक लगातार अवैध कोयला के कारोबार पर कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 26 फरवरी 2023 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मानी के देवमट्टी जंगल में अवैध कोयला रखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी…
Read Moreअवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी : 1,08,000/- हजार रूपये कीमत के 9 टन कोयला सहित एक आरोपी हुआ गिरफ्तार,
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर : अवैध कोयला के कारोबार पर जिले की पुलिस का कार्यवाही निरंतर जारी है। कोयला चोरी तथा अवैध रूप से कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त होने वाली सूचना पर पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने अवैध कोयला के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 26 फरवरी 2023 को थाना रामानुजनगर पुलिस…
Read Moreकिशोर न्याय अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से सोमवार 27 फरवरी को जिले के समस्त थानों में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों तथा अन्य स्टेक होल्डर्स के लिए किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2022 विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कॉर्डिनेशन सेंटर लालबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण का विषय एक ऐसा विषय…
Read Moreमनरेगा से बन रही 18 किलोमीटर लंबी फील्ड चैनल, कोसारटेडा का पानी पहुंचेगा सीधे खेतों तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडनपाल-02 एवं छोटे आमाबाल ग्राम पंचायत के किसानों को रबी व खरीफ में फसल लेने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए 18 किलोमीटर लंबी फील्ड चैनल का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य की कुल लागत राशि 4 करोड़ 95 लाख 52 हजार रुपये है। अब तक लगभग ढाई किलोमीटर का फील्ड चैनल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। पहले कच्ची सिंचाई नाली होने के कारण कोसाटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना से छोड़े…
Read Moreयुवा 20 परामर्श में बस्तर के युवोदय के स्वयंसेवक हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले में सक्रिय स्वयंसेवी संगठन युवोदय के प्रतिनिधि रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय युवा-20 परामर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन के विचार-विमर्श में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर की युवा संवाद में उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच बहुत उत्साह के साथ शुरू हुआ। इससे पहले, इस कार्यक्रम का उद्घाटन कल सुबह श्रीमती रेणुका सिंह सरुता, जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ.…
Read More