जशपुर जिला में पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 15 मार्च तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 12 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम  विद्यालय जशपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में जिले के 144 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं जिले की वेबसाइट में प्रकाशित की गई है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी…

Read More

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु 12 मार्च को चलाया गया विशेष अभियान : जिले में की गई 192 समंस एवं 122 जमानती वारंट की तामीली

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 12 मार्च 23 को विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जांजगीर द्वारा 15 समंस, 07 जमानती वारंट, चौकी नैला द्वारा 07 समंस, 01 जमानती वारंट, थाना बलौदा द्वारा 42 समंस, 46 जमानती वारंट, थाना अकलतरा द्वारा 20 समन्स, 06 जमानती वारंट, थाना मुलमुला द्वारा 06 समंस, 03 जमानती वारंट, थाना शिवरीनारायण द्वारा 20 समंस, 09 जमानती वारंट, थाना नवागढ़ द्वारा 13 समंस,…

Read More

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यक्त की संतुष्टि.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सोमवार 13 मार्च को उप जिला निर्वाचन कार्यालय के भंडार में रखे गए ईवीएम और वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया और इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतुष्टि व्यक्त की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

एक्सपोटर्स को कई शासकीय सुविधाएं, बड़े निर्यातक हब के रूप में विकसित होने की तरफ बढ़ रहा छत्तीसगढ़

एक्सपोर्ट आउटरीच कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे हुए शामिल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर जिले के साथ राज्य से निर्यात बढ़ाने और निर्यातकों की समस्या-सुविधाओं पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नवा रायपुर में आयोजित एक्सपोर्ट आउटरीच कार्यक्रम में निर्यातकों और निवेशकों ने रायपुर जिले के साथ छत्तीसगढ़ राज्य से निर्यात बढ़ाने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर आज खुलकर चर्चा की। विदेश व्यापार महानिदेशालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे भी शामिल हुए। इस…

Read More

अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 09 लीटर एवं एक मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलेण्डर की गई बरामद !

आरोपी राजू ऊर्फ सतीश भारद्धाज एवं सुनील भारद्धाज के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : दिनांक 12 मार्च 23 को ग्राम खरौद निवासी राजू ऊर्फ सतीश भारद्वाज अपने अन्य साथी के साथ अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल में लोहर्सी से खरौद की ओर जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा खरोद मेन रोड के पास घेराबन्दी की गई, जहाँ दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी…

Read More

खेलो इण्डिया सेंटर बहतराई के एथलीट अमित एथलेटिक्स यूथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गुवाहाटी आसाम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य की प्रथम खेल एकेडमी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया । वे 10 किलोमीटर  पैदल चाल में यूथ एशिया चैम्पियनशिप जो इण्डोनेशिया में जुलाई में आयोजित होगी, इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले समय सीमा में पहुंचकर क्वालीफाई किया है। अमित कुमार में  प्रतियोगिता में 10 कि.मी. की दूरी 44ः53.56…

Read More

वृहद् केलो परियोजना से 22 हजार हेक्टेयर में होगी सिंचाई, रायगढ़ जिले के 167 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, पेयजल और निस्तार में भी होगी सहायक

मुख्य व शाखा नहर का काम पूरा, वितरक और लघु नहरों में चल रहा काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ की जीवनरेखा केलो नदी पर बन रही केलो वृहत सिंचाई परियोजना से जिले में व्यापक स्तर पर सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलेगी। इस विशाल परियोजना की शुरुआत 2009 में हुई थी। इसकी लागत 891 करोड़ रुपए है। इसमें केलो डैम के निर्माण के साथ ही मुख्य नहर, शाखा और वितरक नहरों का निर्माण शामिल है। केलो डैम की क्षमता 61.95 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इस परियोजना के पूरे होने…

Read More

प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन का समापन समारोह : समाज की महत्ता तभी है, जब जरूरतमंदों का हाथ थाम कर आगे बढ़ाएं – बृजमोहन अग्रवाल

प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने रखी अपनी बात। समाज की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर बृजमोहन अग्रवाल ने दिया सुझाव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए कलार समाज के हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और संगठन की महत्ता तभी है, जब हम अपने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर…

Read More

कलार महासभा द्वारा आयोजित कलार महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है

समाज की इकाई व्यक्ति है, पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को केंद्र में रखकर शुरू की गई हैं योजनाएः मुख्यमंत्री बहादुर कलारिन की जयंती पर एच्छिक अवकाश तथा महुआ बोर्ड की स्थापना की मुख्यमंत्री ने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी शिक्षा से नाता तोड़ा है वो समाज पिछड़ गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश…

Read More

केन्द्र की अडानी परस्त नीति के विरोध में देश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन : रायपुर अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेस करेगी राजभवन के लिए मार्च.

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे राजभवन मार्च में. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : केन्द्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन और राजभवन मार्च करेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश…

Read More