समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम फरसाबहार मो. शबाब खान ने फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन मरीजों के बेड का रंगों के अनुसार चादर बदलने के लिए कहा है।
Read MoreDay: March 1, 2023
घरेलू विवाद में अपनी पत्नी के उपर माचिस से आग लगाकर जलाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी संतोष विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 307 भा.द.वि. का अपराध हुआ पंजीबद्ध सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के बाधरकोना ग्राम की घटना, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 फरवरी 2023 को 30 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे उसकी भतीजी ने फोन से बताया था कि उसकी माँ उम्र 40 साल को पिताजी संतोष विश्वकर्मा ने माचिस से आग लगा दिया…
Read Moreपुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों की बुलाई गई समीक्षा बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
दिनांक 1 मार्च 2023 को सम्पन्न हुई इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सविता दास, उप पुलिस अधीक्षक, बा.वि.अ.अ.इ. श्री चंद्रशेखर परमा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तोबियस खाखा, चांपा एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में दिनांक 01 मार्च 23 को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना एवं चौकी प्रभारियों…
Read Moreराज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया : कांग्रेस सरकार राज्यपाल पद के विरुद्ध हाई कोर्ट जाती है और उनके अभिभाषण में अपना गुणगान करवाती है – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्यपाल, पद के विरुद्ध हाईकोर्ट जाती है और उन्हीं राज्यपाल से अपनी सरकार की उपलब्धियों को अभिभाषण के रूप में पढ़वाती है। जब राज्यपाल के पद के ऊपर सरकार को विश्वास नहीं है तो फिर उस राज्यपाल पद से अपनी उपलब्धियों को पढ़वाना क्या असंवैधानिक नहीं है ? असल में इस सरकार को संविधान के ऊपर विश्वास ही नहीं है। राज्य…
Read Moreअव्यवस्था के साथ प्रारंभ हुआ वार्षिक जतरा मेला, स्थल की कमी से दुकाने लग रही सड़कों पर, आवागमन हो रहा बाधित, स्थानीय प्रशासन अव्यवस्था के प्रति उदासीन
व्यवस्था सुधारने स्थानीय प्रशासन करेगा पहल ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : विवादों के बीच आयोजित हो रहा वार्षिक जतरा मेला अपने अघोषित प्रारंभ होने के साथ ही स्थल की कमी को लेकर आम जनता के लिये परेशानी का कारण बन रहा है। तैयारी का बिना किसी प्रकार का पूर्व आंकलन किये ठेकेदार की सुविधा को ध्यान में रखकर गोपनीय ढंग से अनुमति देकर मेला को आरंभ कर दिया गया है। घोषित मेला स्थल में मुख्य मार्ग से सौ फीट छोड़कर मेला लगाये जाने की जानकारी मौखिक रूप से…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस की पत्र वार्ता : ईडी कांग्रेस अधिवेशन को बाधित करने कर रही थी कार्यवाही – मोहन मरकाम
ईडी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले की कब करेगी जांच ? – सुशील आनंद शुक्ला ईडी अडानी से क्यों नहीं करती पूछताछ ? – एजाज ढेबर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन को बाधित करने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने अनेकों हथकंडे अपनाये। हमारे नेताओं के यहां…
Read Moreब्यूटीशियंस का सेमिनार : उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से ही निखर कर सामने आती है प्रतिभा – बृजमोहन अग्रवाल
ब्यूटीशियंस के एक दिवासीय सेमिनार को किया संबोधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि योग्यता-क्षमता सबके भीतर होती है, बस आवश्यकता रहती है उसे निखारकर सामने लाने की। और यह तभी संभव होता है जब उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले। उन्होंने यह बात ब्यूटीशियंस के एक दिवसीय सेमिनार के दौरान कहीं। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात व छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षण देने आए लोगों तथा सेन समाज के उत्कृष्टजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रख्यात छत्तीसगढ़ी…
Read Moreपरिवहन विभाग की पहल : नई गाड़ी का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन अब होगा 6 माह के लिए, टीआर 6 माह के लिए जारी करेंगे गाड़ी विक्रेता अधिकृत डीलर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ट्रांसपोर्टर और डीलरों के माँग पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है । इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले गाड़ी के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। पूर्व में टीआर रजिस्ट्रेशन की वैलिडिटी एक माह की होती थी जिस समय…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेजी से जारी है सड़कों के डामरीकरण का कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में नई सड़कों का निर्माण और अन्य सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित के लिए सड़कों के डामरीकरण के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि जनता को सुगम यातायात की सहूलियत मिल सके। इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमि पूजन विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय के द्वारा किया गया. इसमें चांदनी चौक…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती आनिला भेड़िया ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, संजारी बालोद विधयक श्रीमती संगीता सिन्हा, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक…
Read More