प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ और कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के पक्ष में खड़ी है : नलीनेश ठोकने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलीनेश ठोकने ने कहा है कि ईडी के छापों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के लगातार आ रहे बयान उनकी घबराहट को दर्शा रहे हैं। श्री ठोकने ने कहा कि जांच एजेंसियों की जांच की एक प्रक्रिया होती है और तमाम तथ्यों व साक्ष्यों की प्रामाणिकता को परखने के बाद ये एजेंसियां भ्रष्टाचार व आर्थिक अनियमितताओं पर कार्रवाई करती हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि ईडी-ईडी का शोर मचाते कांग्रेस के नेता…

Read More

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर बोले पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, चोर करे चोरी ऊपर से करे सीनाजोरी

तेंदूपता संग्राहकों और जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा :महेश गागड़ा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस विधायक के आरोपों पर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा जिस तेंदुपत्ता ठेकेदार सुधीर माणिक के ऊपर कड़ी कारवाई को लेकर मेरे साथ क्षेत्र के सभी तेंदुपत्ता संग्राहक कई महीनों से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं, लगातार विरोध प्रदर्शन, आंदोलन और चक्काजाम हमारे द्वारा किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय विधायक द्वारा मुझ पर लगाया संगीन आरोप निराधार है। मतलब सरकार कांग्रेस की है, विधायक वो हैं और वसूली का आरोप…

Read More

कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के जरिये कांग्रेस अपने नेताओं की तिजोरी भरने का काम कर रही है – संदीप शर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना चुके 36 प्रकार के भ्रष्टाचारियों के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस जब चाहे राहुल गांधी के लिए दिल्ली में स्थायी और भव्य बंगले का इंतजाम कर सकती है। श्री शर्मा ने कहा है कि मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर सरकारी बंगला खाली कराने की मिली नोटिस पर कांग्रेसी नेताओं के बयान सियासी स्यापा ही…

Read More

कांग्रेस राज में आदिवासी वर्ग का हक छीना गया : देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर  ने कहा  भारतीय जनता पार्टी के शासन में आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षण 20% से बढ़कर 32% हुआ । भूपेश जी छत्तीसगढ़ का एक-एक आदिवासी जानता है कि जिस व्यक्ति ने आदिवासियों का आरक्षण रोका है उसे अपने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा  आदिवासी आरक्षण में भूपेश सरकार की राजनीति के कारण आज आदिवासी वर्ग का युवा बेरोजगार घूम रहा है। देवलाल ठाकुर ने कहा   वास्तव भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल छत्तीसगढ़…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 48 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं  के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लिया गया  19100/- रूपये समन शुल्क.

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने एवं वाहनों में बिना नम्बर लिखाये वाहनों पर की गई कार्यवाही मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 16 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही बिना नम्बर लिखे 20 वाहनों को मौके पर ही नम्बर लिखवाकर समझाईश देकर छोड़ा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 48 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही…

Read More

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हाॅल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व श्री रमेश सिन्हा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चैबे,…

Read More

भाजपा बताएं सी-2 फार्मूले पर 50% लाभ और एमएसपी में अंतर का 99 हजार करोड़ छत्तीसगढ़ के किसानों को कब भुगतान करेगी मोदी सरकार? – सुरेंद्र वर्मा

2014 में वादा था स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने का, किसानों की आय दुगुनी कब हाेगी? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? झूठ की बुनियाद पर भ्रम की राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं के बयान आपस में ही विरोधाभास, मुख्य प्रवक्ता चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष साव से पुछ ले धान की उत्पादकता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के लिए धान और किसान केवल राजनीतिक लाभ के लिए ही ज़रूरी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के…

Read More

कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है, फिर से ईडी का छापेमारी भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा, शाह आये और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का खिलौना बनने पर मजबूर कर दिया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के नेताओं और कुछ व्यापारियों और नौकरशाहों के यहां ईडी की छापेमारी पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर में आकर चुनावी तैयारी शुरू करने का ऐलान कर चुके है। भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा नें पत्रकारवार्ता मे कहा मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल…

Read More

1290 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर द्वारा आज 1290 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में 670 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। वहीं शहर के तीन स्कूलों शासकीय प्राथमिक शाला कोटा, मठपुरैना और चंगोराभाठा में शिविर आयोजित कर कुल 620 बच्चों को इसका सेवन कराया गया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के बाल रोग विभाग…

Read More