फर्जी तरीके से कार बेचने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर कराया था बिक्रीनामा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी को मिले थे हिस्से में 50 हजार, जिसमें से मात्र 16 सौ रुपए बचना बाकी को खर्च करना आरोपी द्वारा बताया गया आरोपी के कब्जे से शेष रकम 16 सौ को किया गया है बरामद आरोपी मनोज उम्र 25 वर्षे ग्राम कुटराबोड थाना जैजैपुर जिला सक्ती के विरुद्ध धारा 419,420, 467, 468, 471, 34, 120 बी भादवि के अंतर्गत थाना मुलमुला द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूर्यकांत उम्र 36 वर्ष ग्राम कोनारगढ़ थाना…

Read More

क्षेत्र में अवैध देशी शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 60 लीटर की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी किरन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोसा थाना मुलमुला के विरुद्ध धारा 34 (2)  आबकारी एक्ट के अन्तर्गत थाना मुलमुला द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 25 जून 2023 को थाना मूलमुला क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने वालों पर थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के अन्तर्गत आरोपी किरन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोसा थाना मुलमुला के द्वारा अवैध रूप से शराब संग्रहण कर बिक्री कर रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना…

Read More

बिलासपुर कलेक्टर ने किसान की शिकायत पर दिए जांच के निर्देश, एसडीएम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 145 का आदेश किया जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के समक्ष बिलासपुर के मोपका निवासी उमेंद्र साहू ने 23 जून को लिखित में शिकायत दी थी कि ग्राम मोपका स्थित उसकी भूमि खसरा नंबर 1357 के मेड को तोड़ कर समीप के भू-धारक शेरू असलम और मोहसिन खान ने अपनी भूमि में मिलाकर समतल कर दिया है और उसे धमकी दे रहा है कि यह जमीन उसकी अपनी जमीन है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के लिए पत्र एसडीएम बिलासपुर को प्रसारित किया। एसडीएम बिलासपुर…

Read More

कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें : मंत्री डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव की दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नया सत्र 26 जून से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने मंत्रीयों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन स्कूलों को और बेहतर बनाना है। मंत्री डॉ. टेकाम ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा…

Read More

उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पहले दिन से ही पहल करें, मुख्यमंत्री ने दी नए शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं : इस वर्ष 4 हजार 318 खोली जा रही है बालवाड़ियां, बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोलियों में, प्रदेश में 20 भाषा-बोलियों में द्विभाषी पुस्तकें तैयार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जून से शुरू हो रहें नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव के पावन अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षा दान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएंगे। आप और हम सब मिलकर शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले वर्ष राज्य में 5173 बालवाड़ियां प्रारंभ की गई…

Read More

बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आएगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही के दिये निर्देश, नगर पालिका बनने से बांकी मोगरा शहर में तेजी से होंगे विकास कार्य, नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने बांकी मोगरा नगर पालिका गठन के लिए मुख्यमंत्री से किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर के आग्रह पर यह निर्देश जारी किये। गौरतलब है कि कटघोरा विधायक श्री कंवर ने मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनसे…

Read More

विकास कार्यों से निखरी सुकमा की तस्वीर, अब देर रात जाने में नहीं लगता लोगों को डर : वर्चुअल रूप से हुए समारोह में 303 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन

दक्षिण भारत से आने पर छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा है कोंटा, सुकमा जिले में प्रवेश का अनुभव बहुत अच्छा हो, इसके लिए हम सबने की कड़ी मेहनत, नतीजा सुखद बदलाव सबको दिख रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बीते चार सालों में सुकमा जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किये गये हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें जैसी अधोसंरचना मजबूत की गई और सुरक्षा व्यवस्था भी दृढ़ की गई। पहले देर रात सुकमा के लिए जाने में लोगों के मन में आशंका रहती थी। अब लोग निःसंकोच यात्रा करते हैं। यह बात…

Read More

613 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेला का आयोजन 27 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर रोजगार उप संचालक ने बताया है कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 27 जून 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक विभिन्न प्रकार के 613 पदों हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राही एवं अन्य युवा वर्ग अपने समस्त दस्तावेजों के साथ लाईवलीहुड कॉलेज, गांधी चौक, अम्बिकापुर जिला- सरगुजा में आयोजित रोजगार मेला में समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ…

Read More

बारिश के मौसम में लोगों की सुविधा के मद्देनजर जलजमाव की स्थिति का निदान, बेहतर आवागमन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल सहित समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर वर्षा के मौसम को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता आदि पर लोगों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने नगर निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन ने बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और जल जमाव की स्थिति का निरीक्षण…

Read More

जशपुर : ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधि कर रहे सहयोग, लोढ़ाआम्बा सरपंच कर रहे आंगनबाड़ी केन्द्र के मरम्मत कार्य में मदद, शौचालय में किए नल की व्यवस्था

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी  एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी…

Read More