जशपुर जिले के बगीचा में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 14 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में 14 जून 2023 को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं अथवा परिवहन विभाग की वेबसाइट चंतपअींंदण्हवअण्पद से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर 14 जून 2023 का स्लॉट लेकर स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में आवेदन सहित उपस्थित…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजनों हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम खेड़ार निवासी मृतिका स्व. शनियो टोप्पो की आकाशीय बिजली से 02 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति जुगनू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जशपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 14 जून तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा, एवं दोकड़ा हेतु शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु विद्यालयवार विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाईन माध्यम से अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। संविदा पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र, अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। सूची जिला जशपुर के वेबसाईट ूूण्रेंचनतण्दपबण्पद  में देखी जा सकती है। उक्त सूची में किसी…

Read More

यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर हाइवे पर बेतरतीब,  सर्विस लेन पर खड़े वाहनों के चालकों को दी गयी समझाईश, भविष्य में हाइवे पर बेतरतीब व सर्विस लेन के अंदर वाहन पार्क किया पाये जाने पर पुलिस द्वारा की जाएगी वैधानिक कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : आज दिनांक 09 जून 2023 दिन शुक्रवार को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बी.आर.राजभानु के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वारा विशेष अभियान चला कर एनएच 43 में सर्विस लेन के अंदर खड़ी वाहनों के चालकों को सफेद पट्टी के बाहर वाहन पार्क करने हेतु समझाईश दी गयी। जिससे कि हाइवे पर यातायात व्यवस्था…

Read More

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर नगर में प्रवेश परीक्षा 18 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत जशपुर जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 10वीं और  11 वीं के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा  दिनांक 18 जून को समय 10.00 से लेकर 11.30 तक  विद्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को 9.30 बजे विद्यालय में उपस्थित होना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त करने व जमा करने की  अंतिम तिथि 16 जून है। विदित हो कि इसके पूर्व कक्षा 1 ली से…

Read More

जशपुर जिले में आयुर्वेद दवाईयों से लोगों को मिल रही गंभीर बीमारी से निजात, सियान जतन क्लीनिक योजना के अन्तर्गत वृद्ध व्यक्तियों का प्रत्येक गुरूवार को निःशुल्क उपचार की सुविधा

एक सप्ताह में 2218 रोगियों को निःशुल्क उपचार कर औषधि वितरण  किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासन की आयुष पद्धति का लाभ लोगों को मिल रहा है। जिससे लोग आयुर्वेद दवाईयों का उपयोग कर स्वस्थ हो रहें है और काफी खुश है। जिला जशपुर में आयुष विभाग के अंतर्गत कुल 58 संस्थायें  जैसे-आयुष पॉलीक्लीनिक आयुवेग स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद ,होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है और आयुर्वेद दवाईयों से लोगों को मिल रहा गंभीर बीमारी से निजात मिल रहा है। जिला आयुर्वेद कार्यालय जशपुर से…

Read More

प्रधानमंत्री आवास से कतरीना को पक्के मकान में रहने का सपना हुआ साकार, पक्के मकान बनने से सांप, बिच्छू, कीड़े- मकोड़े से भय हुआ दूर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ग्राम पंचायत छेरडांड के निवासी कतरीना,स्व. उदय का आवास स्वीकृत की गई थी। परंतु पति की मृत्यु के बाद जीवन-यापन एवं पुराने जर्जर मकानों में रहना कठिन हो गया था। इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी कि पुराने आवास को मरम्मत करा सके। कतरीना का आवास स्वीकृत की गई। पीएमएवाई के तहत पक्के आवास में रहने  का मौका मिला। प्रधानमंत्री आवास से कतरीना को पक्के मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण अंतर्गत पक्का आवास बनने के बाद  लाभ मिल…

Read More

कांग्रेस के यूपीए सरकार के समय धान के समर्थन मूल्य में 143 प्रतिशत बढ़ा था, मोदी राज में मात्र 60 प्रतिशत बढ़ा, यूपीए के तुलना में खेती का लागत मूल्य तीन गुना बढ़ गया डीजल, बिजली, उर्वरक सभी के दाम में बढ़ोत्तरी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में की गयी बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार आदतन किसान विरोधी है। मोदी ने 2014 के चुनाव के पहले वायदा किया था 2022 तक किसानों की आय दुगुनी की जायेगी तथा कृषि उपज के लागत मूल्य का ज्यादा समर्थन मूल्य घोषित किया जायेगा लेकिन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो को मानने का भरोसा दिलाने वाले मोदी ने हर साल किसानों से धोखा किया।…

Read More

किसान न्याय योजना की पहली किस्त खाता में लेने के बाद भी भाजपा नेता पैसा नहीं मिलने का झूठा आरोप लगाते है, प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की 1800 करोड़ की पहली किश्त जमा हुई – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त किसानों को नहीं मिलने के आरोप को खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के किसान नेता राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त खाता में प्राप्त करने के बाद न्याय योजना की पैसा नहीं मिलने की झूठा आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता को कबीरधाम के बारे में बयान देने के पहले अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछ लेना चाहिये कि उनके खाते…

Read More

गिरिराज केंद्रीय मंत्री हैं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन कराएं, धर्मांतरण पर केंद्रीय कानून बनाए, धर्मांतरण और सांप्रदायिकता आरएसएस और भाजपा के लिए केवल राजनीतिक एजेंडा है – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर धर्मांतरण को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है मुद्दाविहीन भाजपाई केवल राजनीतिक लाभ के लिए नफ़रत और उन्माद फैलाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की बाते भाजपाईयो का दिमागी फितुर और राजनैतिक साजिश है। भाजपा की केंद्र में सरकार है और गिरिराज उसमें मंत्री हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 28 नवंबर 2022 को जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया था लेकीन उस पर अब तक मोदी…

Read More