मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ : अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी एडवांस कैथ लैब एवं आईसीयू की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए किया नमन, कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण, रायगढ़ जिले को मिली 465 करोड़ रूपए की सौगात

फीता काटकर किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन धरमजयगढ़ एवं पुसौर में बने हमर लैब का हुआ लोकार्पण जिला ग्रन्थालय के उन्नयन कार्य का हुआ लोकार्पण जिला चिकित्सालय में धनवंतरी जेनेरिक दवा दुकान का शुभारंभ मुख्यमंत्री युवा केंद्र, घरघोड़ा के उन्नयन हेतु लोकार्पित जिला परिवहन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर रायगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने यहां स्थापित छत्तीसगढ़…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर महुआ शराब की गई बरामद, 3750 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरीके से किया गया नष्टीकरण, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही आरोपी अमित से 25 लीटर, सुदर्शन से 20 लीटर एवं हीरालाल से 25 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से दिनांक 01 जून 2023 को उप पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर परमा के…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी : थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री करते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के कब्जे से कुल 04 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 80,000/- रुपये का किया गया बरामद. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/23, धारा 20 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद बिक्री करने वाले तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।…

Read More

जशपुर: फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मॉक ड्रिल कर अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन तथा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू के मार्गदर्शन में जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित व्यापारी संघ के सदस्यों को अग्निशमन एव आपातकालीन सेवाऐं रायपुर के अग्निशमन सेवा के तकनीकी विशेषज्ञ श्री सरवर गुलाम मुहम्मद द्वारा अग्नि, अग्नि दुर्घटनाओं, अग्नि से सुरक्षा इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अग्निशमन यंत्र जैसे फायर एक्सटिंग्यूशर, फायर बॉल के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इस…

Read More

जशपुर जिले में स्तन कैंसर के चिन्हांकित मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में कराया गया भर्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में विगत दिवस 20 मई को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग (जांच) शिविर का आयोजन कर स्तन कैंसर के मरीजों का चिन्हांकन किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला एन.सी.डी.सेल के सहयोग से स्तन कैंसर के चिन्हांकित मरीजों को आगे के उपचार एवं निदान हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया।

Read More

जशपुर जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था. निर्वा.) जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत् जनपद पंचायत कुनकुरी, पंच के रिक्त 02 पद के नाम निर्देशन पत्र हेतु कुनकुरी तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद सीईओ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत फरसाबहार, सरपंच के रिक्त 01 पद एवं पंच के रिक्त 06 पद के नाम निर्देशन…

Read More

पहाड़ी कोरवा परिवार को स्वास्थ्य विभाग जशपुर द्वारा 108 एवं शव वाहन की सुविधा कराया गया उपलब्ध

रात अधिक होने के कारण शव को मच्युरी कक्ष में रखा गया, पोस्टमार्टम पश्चात शव वाहन के द्वारा गृह ग्राम सारूढाभ भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा  से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी कोरवा बलमेश पिता रतिराम पहाड़ी कोरवा के शव परीक्षण के संबंध में 31 मई 2023 को रात 09.30 बजे सूचना 108 वाहन एम. टी. के द्वारा मोबाईल से   दिया गया कि मरीज बलमेश पिता रतिराम कोरवा ग्राम सारूढाभ, अत्यधिक अज्ञात जहर का सेवन कर लिया है जो कि अत्यधिक…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 2.5 मिमी वर्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 2.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून तक औसत वर्षा 1.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 2.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 7.9 मिमी, मनोरा में 4.0 मिमी, कुनकुरी में 1.5 मिमी एवं सन्ना में 8.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

जशपुर: सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी तहसील के ग्राम जामचुआं निवासी स्व. बजरंग विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में 17 नवम्बर 2020 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सोहन राम हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More