आरोपी अविनाश उर्फ मिथुन चौहान पर धारा 41(1+4) सीआरपीसी/, 379 आईपीसी के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने मुखबिर लगाकर संदिग्धों एवं चोरी संबंधी अपराधों में चालान हुये बदमाशों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को उनके सक्रिय किये गये मुखबीर ने सूचना दिया कि बड़े रामपुर फव्वारा चौक के पास एक युवक को पुराना बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल…
Read MoreDay: July 1, 2023
पीएसीएल लि.के निवेशकों के लिए दावे संबंधी आवेदनों की स्थिति, खामियां जानने एवं दूर करने की सुविधा, निवेशकों एवं आवेदकों के लिए 14 सितम्बर तक रहेगी यह सुविधा उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ नोडल अधिकारी-सह सचिव न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)आर.एम.लोढ़ा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों के लिए दावे संबंधी आवेदनों की स्थिति एवं उनकी खामियाँ जान सकने और उन खामियों को दूर कर सकने की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा, निवेशकों/आवेदकों के लिए 14 सितम्बर 2023 तक उपलब्ध रहेगी। पीएसीएल लि.के मामले से संबंधित अब तक सफलतापूर्वक उन पात्र आवेदनों के संबंध में रकम अदा कर दी है, जिनमें दावे की रकम 17 हजार तक की थी, परंतु ऐसे कुछ आवेदनों (जिनमें…
Read Moreमहापौर श्रीमती जानकी काटजू ने किया जेनेटिक कार्ड का वितरण, सिकल सेल एनिमिया मिशन का हुआ शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आज किरोड़ीमल शास. जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू द्वारा सिकल सेल स्क्रीनिंग किये गये व्यक्तियों को जेनेटिक कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें सिविल सर्जन-डॉ.आर.एन.मण्डावी, डॉ.ए.के कुशवाहा, शल्यक्रिया विशेषज्ञ, डॉ. दिनेश पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. तन्वी तिग्गा, चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला प्रबंधक-अस्पताल उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम के द्वारा जन मानस में…
Read Moreजुलाई अंत तक पूर्ण करें स्टेडियम मरम्मत का कार्य- रायगढ़ स्टेडियम के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
जिंदल के सहयोग से किया जा रहा रायगढ़ स्टेडियम का कायाकल्प जिम होगा अपडेट, बैडमिंटन, बॉस्केट बॉल कोर्ट की हो रही मरम्मत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टेडियम में किए जा रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खिलाडिय़ों एवं जन सामान्य की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य में तेजी लाने एवं सभी कार्यों को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ…
Read More‘पौधा तुंहर द्वार’ योजना का विधायक प्रकाश नायक ने किया शुभारंभ, नगर निगम क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क पौधा उपलब्ध करायेगा वन विभाग
पौधों के लिए टोल फ्री नंबर 18002332631 में कर सकते है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार वन विभाग रायगढ़ द्वारा 1 से 31 जुलाई तक ‘पौधा तुंहर द्वार’ योजना चलायी जा रही है। जिसका विधिवत शुभारंभ आज रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक ने गांधी पुतला चौक से किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल भी उपस्थित रहे। विधायक श्री प्रकाश नायक ने वृक्ष की महत्ता के बारे में बताया और कहा कि हर खुशी के मौके पर हमें एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।…
Read Moreरायगढ़ शहर में 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास : हमारी कोशिश ग्रामीण के साथ-साथ शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने की-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अब सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया विस्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया। इसमें रायगढ़ निगम क्षेत्र अमलीभौना में 3 एकड़ भूमि पर दो करोड़ की लागत से अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क शिलान्यास, खरसिया नगर पालिक परिषद में मितान योजना का शुभारंभ और दो मेडिकल मोबाइल यूनिट का उद्घाटन शामिल…
Read Moreकूटरचित दस्तावेज के साथ भूस्वामी के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ी कर फर्जी तरीके से कराई जमीन की रजिस्ट्री….धरमजयगढ़ पुलिस ने किया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी सहित कंप्यूटर से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी भी हुआ गिरफ्तार…. भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : दिनांक 15 जून 2023 को शिकायतकर्ता निशांत कुमार ठाकुर निवासी कुसालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर द्वारा थाना धरमजयगढ़ में आवेदन देकर पंजीयन कार्यालय धरमजयगढ़ में भूस्वामी उर्वशी गुप्ता नाम के स्थान पर अन्य महिला को खड़ी कर गलत तरीके से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराकर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना धरमजयगढ़ में प्राप्त आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
Read More3 जुलाई को रायगढ़ में रोजगार मेला, भरे जायेंगे 400 पद, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे कलेक्टर श्री सिन्हा की पहल जारी, अब तक 1100 को मिले ऑफर्स, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर रोजगार विभाग लगा रहा रोजगार मेला
ग्रेजुयट ट्रेनी ऑफिसर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर व सिक्यूरिटी गार्ड के पद शामिल, जिसमें योग्यताधारी कोई भी युवा कर सकता है आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। बीते अप्रैल…
Read Moreमुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जग्गी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की बौद्ध…
Read Moreखेल मंत्री उमेश पटेल ने कबड्डी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज बिलासपुर जिले में स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस मौके पर कबड्डी अकादमी में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया और कबड्डी अकादमी के राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट…
Read More