मुख्यमंत्री श्री बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार, मिठाई खिलाकर विशेष भत्ता मिलने पर दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता दिए जाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के पंचायत सचिवों में कल की गई घोषणा से हर्ष की लहर है। पंचायत सचिवों के हित में लिया गया फैसला ऐतिहासिक है।  उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में पंचायत सचिवों के वेतन में  वृद्धि की गई है। 15 वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार, केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए कभी नहीं मिला: अधिकारी-कर्मचारी संघ अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा: मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने…

Read More

एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस में बेहतर करियर विकल्प, नवगुरुकुल द्वारा जशपुर जिले में कोर्स हो रहे संचालित

लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में 18 महीने का निःशुल्क दिया जा रहा है प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के पहल से नव गुरुकुल के माध्यम से निशुल्क आवासीय एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस का 18 महिना का कोर्स प्रारंभ किया गया हैं। इसके अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चे अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में 18 महीने का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस में करियर बनाने यह बेहतर अवसर हैं। जशपुर कैंपस की एकेडेमिक…

Read More

जशपुर: निर्वाचन सेक्टर ऑफिसरों को दिया गया चुनाव कार्य का प्रशिक्षण

सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा सभागार में आयोजित बैठक में सेक्टर ऑफिसरों को चुनाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण ले रहे अफसरों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर मतदान तथा मतगणना के समय समस्त कार्यवाहियों में समन्वय करते हैं। मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं की भी उन पर भी जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर ऑफीसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। निर्वाचन…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों का किया गहन समीक्षा

सर्पदंश पीड़ितों को बैगा गुनिया के पास न जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन  समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरसात के मौसम में सर्पदंश की संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली एवं दवाई की उपलब्धता शत प्रतिशत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अमला को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता फैलाने प्रचार प्रसार का निर्देशित किया गया जिससे  लोग सर्पदंश की स्थिति में…

Read More

ईडीसी के माध्यम से ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबंध में जानकारी देते हुए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, ईडीसी के माध्यम से 53 एवं एमडीव्ही के माध्यम से 226 मतदाताओं को किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए आए युवक-युवतियों को आज तहसील कार्यालय जशपुर द्वारा ईडीसी के माध्यम से ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबंध में जागरूक किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ईडीसी के माध्यम से कुल 53 लोगो को ईव्हीएम के संबंध में जानकारी दी गई। इसी प्रकार विगत दिवस 19 जुलाई को एमडीव्ही के माध्यम से जशपुर विधान सभा अंतर्गत  ग्राम गमहरिया, गिरांग, घोलेंग, बाघिमा एवं टिकैतगंज में 226 मतदाताओं का ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। 

Read More

औषधी भण्डारण एवं वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट हुए सम्मानित, कलेक्टर ने दिया प्रशंसा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिला चिकित्सालय जशपुर के फार्मासिस्ट ग्रेड-02 अफरोज मलिक खुंदे को औषधी भण्डारण एवं वितरण में उत्कृष्ट कार्य कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय जशपुर में फार्मासिस्ट ग्रेड-02 अफरोज मलिक खुंदे के द्वारा दवाईयों का रख-रखाव एवं व्यवस्थित रूप से सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। उनके द्वारा प्रत्येक संस्था में दवाईयों के मांग एवं मरीजों को दवाईयों का वितरण का कार्य सम्पादित करने में सहयोग एवं निगरानी की जा…

Read More

महात्मा गांधी मनरेगा से सुखसागर को मिला आजीविका के लिए रोजगार: सुखसागर के खेत में 2 लाख 41 हजार के लागत से तैयार हुआ कुआं, सिंचाई के लिए पानी हुई उपलब्ध

अब हितग्राही लगभग 1 एकड भूमि में आलू, फुलगोभी, धनिया, मिर्च भाजी एवं गेंहु के फसल का कर रहें हैं उत्पादन  कुआं निर्माण पश्चात् हितग्राही की वार्षिक आय 45 से 50 हजार रूपए तक हो रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में मनरेगा के अंतर्गत खेतों में सिंचाई, मौसमी सब्जी के उत्पादन एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के हेतु किसानों के खेतों में कुआं निर्माण कार्य करवाया गया है।  इससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही किसान खेतों में संयुक्त फसल में अच्छे…

Read More

जशपुर : ट्रेनिंग कम प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 24 जुलाई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 24 जुलाई को 2023 को 150 पदों हेतु ट्रेनिंग कम प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क ट्रेनिंग कम प्लेसमेंट कैम्प में  मारूति सुजूकी गुड़गांव के द्वारा 150 पदों पर ट्रेनी हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इस ट्रेनी कम प्लसेमेंट कैम्प के माध्यम से 50 प्रतिशत अंक के साथ अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषयों में हाईस्कूल उर्त्तीण अभ्यर्थी के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार उपरांत मारूति सूजूकी की ट्रेनी एकेड़मी के…

Read More

जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम ढोढरअम्बा, निवासी मृतक अलब्रेट का कीचड़ के पानी में डूबने से 30 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता तरसीला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More