फर्जी सर्टिफिकेट एवं दस्तावेजों के माध्यम से निजी अस्पताल में डॉक्टर बन कर प्रैक्टिस कर रही युवती को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,

मामले में प्रमाण-पत्रों एवं शैक्षणिक दस्तावेजों में कूटरचना करने में सहयोगी एक अन्य आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार थाना अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 459/23 धारा 419, 420,467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले की अग्रिम जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा निजी हॉस्पिटल में डॉ. खुशबु साहू के नाम से कार्यरत महिला को पकड़कर पूछताछ की गई। युवती द्वारा अपना नाम वर्षा वानखेड़े पति रवि बोकड़े उम्र 27 वर्ष साकिन तिलथा मोरेंगा…

Read More

यूपीएससी 2022 के टॉपर्स ने की टॉपर्स टॉक, बड़ी संख्या में छतीसगढ़ के प्रतियोगी रहे मौजूद : छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना लक्ष्य – कलेक्टर डॉ. भुरे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन विशेष रहा। आज स्थानीय प्रतिभागियों को देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी के वर्ष 2022 के टॉपर्स से मिलने और उनसे परीक्षा के बारे में जानने का अवसर मिला। जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक का आयोजन किया गया। इस टॉक में सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल 17वीं रैंक पाने…

Read More

यूपीएससी टापर्स ने साझा किए अपने अनुभव, प्रतिभागियों को यूपीएससी क्रेक करने दिए टिप्स

सफलता के लिए लगातार तैयारी और अनुशासन से पढ़ाई जरूरी : टॉपर ईशिता किशोर छोटे शहरों में भी हो सकती है यूपीएससी परीक्षा की तैयारी: टॉपर गरिमा लोहिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक का आयोजन किया गया। टॉपर्स टॉक में यूपीएससी 2022 की टॉपर ईशिता किशोर ने बताया की पहले दो प्रयास में वे असफल रहीं पर अपनी ग़लतियों को ढूँढा और उनको सुधारकर लगातार तैयारियाँ की। ईशिता ने बताया कि परीक्षा के पहले सभी पहलुओं के गुण…

Read More

यूपीएससी टॉपर्स ने दिए छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक के दौरान यूपीएससी परीक्षा के टॉपर्स ने छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सवालों के जवाब दिए। टापर्स से सवाल जवाब के दौरान रायपुर के अभ्यर्थी मिहिर सिन्हा ने टापर्स से पूछा कि एनसीईआरटी की किताबों को कैसे पढ़ें। इस सवाल के जवाब में टापर्स ने कहा कि एनसीईआरटी की 10वीं से 12वीं कक्षा की किताबें महत्वपूर्ण हैं। इनसे हमें  इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र की अच्छी जानकारी मिलती है। अतः इन्हें…

Read More

राज्यपाल श्री हरिचंदन करेंगे राज्य के विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा : 25 और 26 जुलाई को राजभवन में होगी बैठक.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 25 जुलाई को राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों और 26 जुलाई को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। बैठक दोनों दिन प्रातः 11:00 बजे से राजभवन में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) द्वारा विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों…

Read More

राज्य सूचना आयोग ने दो जन सूचना अधिकारियों पर लगाया अर्थदंड : तहसीलदार और उप अभियंता पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना देने में लापरवाही बरतने पर दो जन सूचना अधिकारियों पर 25- 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इन अधिकारियों में एक तत्कालीन तहसीलदार और एक तत्कालीन उप अभियंता शामिल है। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन के निराकरण में लापरवाही बरतने और समय सीमा में क्रियान्वयन नहीं  किये जाने पर संबंधित जनसूचना अधिकारियों पर यह अर्थदंड लगाया है। एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान पाया गया कि रायपुर तहसील के…

Read More

भातखण्डे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह आज हुआ सम्पन्न !

“क्वालिटी एजुकेशन कान्सेप्टस एण्ड इम्पलीमेन्टेशन” विषय पर दिया गया व्याख्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भातखण्डे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रोड़, रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इस नैक स्पॉन्सर्ड राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय बैंचमार्किंग एक्सेलेंस इन रिसर्च एण्ड इनोवेशन है। उद्घाटन एवं प्रथम सत्र में डॉ. अरूणा पलटा, कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, मुख्य…

Read More

ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर 22 जुलाई को इंडिया रूरल कोलोक्वि : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और टीआरआईएफ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी, समाज सेवी, विशेषज्ञ एवं सामाजिक संस्थाएं करेंगे चर्चा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू समापन सत्र में होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था टीआरआईएफ (ट्रान्सफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन) द्वारा ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर 22 जुलाई को इंडिया रूरल कोलोक्वि (संगोष्ठी) का आयोजन किया गया है। रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित संगोष्ठी में अलग-अलग सत्रों में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी, समाज सेवी, विशेषज्ञ तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण गरीबी और असमानता की प्रमुख चुनौतियों…

Read More

कोडिंग एवं सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, सहित 5 आवासीय कोर्स जशपुर में संचालित, लड़कियों एवं महिलाओं के लिए बेहतर अवसर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के विशेष पहल पर जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में आवासीय कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। नवगुरुकुल द्वारा संचालित यह कोर्स लड़कियों एवं महिलाओं  के लिए हैं। जो की उनके लिए कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित संचालित 5 कोर्स में करियर बनाने का यह एक बेहतर अवसर है।  सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं कोडिंग सीखने के लिए बच्चो में काभी उत्साह हैं, साथ ही अन्य कोर्स में भी छात्राएं एडमिशन ले रही हैं। सभी कोर्स में वर्तमान में लगभग 80 से ज्यादा छात्राएं है। यहाँ…

Read More

जशपुर कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदान हेतु जन जागरूकता के लिए मोबाइल प्रदर्शन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी विधानसभा…

Read More