समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बारहवीं सी एफ बटालियन और एनसीसी टुकड़ी की परेड आकर्षण का केन्द्र थी, माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस…
Read MoreMonth: August 2023
जशपुर : पत्रकार से दुर्व्यवहार प्रकरण में प्रधान आरक्षक हुआ लाईन अटैच, उप महानिरीक्षक व वरीष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही
प्रकरण में जांच के बाद की जायेगी आगे की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना जशपुर द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को दिनांक 12.08.2023 को शिकायत आवेदन दिया गया था कि 11 अगस्त को ग्राम पकरीपाठ चौकी आरा थाना कोतवाली के आंगनवाड़ी में 10-15 ग्रामवासी जबरन घुस गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुलारी बाई को धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाए हैं। जिस पर 14 अगस्त 2023 को दोनों पक्षों को थाने में जांच हेतु बुलाया गया था थाना प्रभारी द्वारा शासकीय कार्य करते…
Read Moreकोंडागांव में कुश्ती एकेडमी, सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय : बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को दी अनेक सौगात
नारायणपुर में सेन्ट्रल लाइब्रेरी तथा आउटडोर स्टेडियम, जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हास्टल, चारामा में पीजी कालेज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बस्तर बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं से चर्चा की, उनकी आकांक्षाएं जानीं और उनके हित में अनेक घोषणाएं मौके पर ही की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी के साथ ही अनेक घोषणाएं भी की। सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय…
Read Moreब्रेकिंग : भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश आज 16 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है। सूचीइस प्रकार है-
Read Moreप्रदेश सरकार की योजनाओं और छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही रोचक जानकारी
आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगो ने किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमजन, महाविद्यालयीन छात्र के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने अवलोकन किया। ग्रामीण महिलाएं श्रीमती चित्ररेखा देवांगन, प्रमिला साहू और द्रोपदी नायक ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान…
Read Moreआवास निर्माण के लिए रखे छड़ की चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल किया गया बरामद !
चौकी बसदेई में धारा 379 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते दिन ग्राम बसदेई निवासी भैयालाल राजवाड़े ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री अटल आवास योजना अन्तर्गत मकान निर्माण के लिए 2.5 क्वींटल लोहे की छड़ खरीदकर घर के सामने रखा था, जिसे 5 अगस्त के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने चोर की पतासाजी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की पहल हो रही सार्थक : बगीचा विकासखण्ड में जरूरतमंदों को मिल रहा है ब्लड, ब्लड बैंक के माध्यम से अब तक 5 लोगों को चढ़ाया गया रक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जरूरतमंद लोगों को समय में ब्लड की उपलब्धता हो सके। इस उद्देश्य से सार्थक पहल करते हुए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया है। कलेक्टर डॉ. मित्तल के पहल से विगत दिनों बगीचा विकासखंड में ब्लड बैंक की स्थापना की गई है। अब उनकी पहल सार्थक नजर आ रही है। जिससे कारण बगीचा विकासखण्ड…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक: जिले में ब्लड की उपलब्धता हेतु सभी विभाग आगे बढ़कर रक्तदान आवश्य करें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जनपद सीईओ से पेंशन संबंधी प्रकरणों की जानकारी ली एवं आवश्यक कार्यवाही कर समयावधि में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करते समय में पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्यय, अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, श्री आर.पी.चौहान, सभी एसडी, जनपद सीईओ एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने…
Read Moreहत्या के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, घटना कारित करने वाले दो आरोपियों को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 159/23 धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध थाना मणिपुर एवं संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. मृतक से पुरानी रंजिश होने के कारण वाद-विवाद होने पर आरोपियों द्वारा आवेश में आकर की गई थी हत्या. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर/मणीपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया श्रीमती रामबाई पति रुपदेव यादव उम्र 50 वर्ष साकिन जगदीशपुर पटेलपारा थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 15 अगस्त 23 को थाना मणीपुर आकर…
Read Moreकलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक : द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों की दी जानकारी
दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त तक, समय पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करें-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में निर्धारित तिथियों की जानकारी दी। इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया।…
Read More