गांधी जयंती 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित: आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: आबकारी विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गांधी जयंती के दिन जिले में देशी,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। जारी आदेश में 1 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे से 3 अक्टूबर को दिन के 09.00 बजे तक पूर्णतरू बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया गया हैं ।

Read More

आयुर्वेद औषधि से जीर्ण वात व्याधि, ज्वर, संधिवात, त्वक विकार, श्वेत प्रदर सहित अन्य रोगों का हो रहा सफल उपचार : जशपुर जिले में 3283 रोगियों को औषधि वितरण कर किया गया निशुल्क उपचार

आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों में दी गई पोषण संबंधित जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जहां विभिन्न रोगों एव बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3283 रोगियों को औषधि वितरण कर निशुल्क उपचार किया गया। पंचकर्म क्रिया में नाड़ी स्वेद, सर्वांग स्वेद, नस्य एवं शीरोधारा के द्वारा 87 रोगियों का उपचार की गई ।विभाग द्वारा मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि,…

Read More

जशपुर जिले के बटइकेला में विशाल मेगा हेल्थ शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में नेत्र परीक्षण, मलेरिया, टीबी, सिकल सेल, एनसीडी सहित अन्य बीमारियों की हुई जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल: आयुष्मान भवः अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटइकेला में विशाल मेगा हेल्थ शिविर आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आसपास के ग्रामीणों का शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 500 महिला, किशोर किशोरी, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, ब्लॉक के सभी मितानिन प्रशिक्षकों के साथ सेक्टर बटइकेला के सभी मितानिन उपस्थित रहे । शिविर मे 15 वीआईए स्क्रीनिंग, 55 एमसीएच स्क्रीनिंग,64…

Read More

रोजगार पाने की बेहतर तैयारी के लिए युवाओं को रिज्यूम मेकिंग, लेखन शैली, इंटरव्यू एवं प्रस्तुतिकरण जैसे विभिन्न सॉफ्ट स्किल्स की दी गई ट्रेनिंग, विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स बेहतर करने के टिप्स देकर किया गया प्रोत्साहित !

चार सेशन में आयोजित वर्कशाप में जिले के युवाओं ने रोजगार में मददगार कौशल और सॉफ्ट स्किल के विभिन्न तरीकों के बारे में जाना विस्तार से. कलेक्टर श्री छिकारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय पीजी कॉलेज में वर्कशॉप के समापन सेशन में हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : जिले के युवाओं को रोजगार पाने में मददगार कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग देने के लिए चार सेशन में रोजगार कौशल और सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप का आयोजन शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में किया गया। वर्कशॉप के 4 सेशन 5,…

Read More

जिले में संवाद 24×7 वाट्सएप्प चैटबोट का हुआ शुभारंभ : वाट्सएप्प के माध्यम से भी होगा जिलेवासियों की समस्याओं का समाधान !

वाट्सएप्प नम्बर 9343300800 पर किसी भी समस्या, मांग एवं सुझाव की दे सकेंगे जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में आज एक नए नवाचार का शुभारंभ हुआ। जिलेवासियों को अब घर बैठे वाट्सएप्प के माध्यम से भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय वाट्सएप्प चैटबोट संवाद 24×7 का शुभारंभ किया। इस चैटबोट के माध्यम से वाट्सएप्प नम्बर 9343300800 पर हाय या हेलो लिखकर मैसेज भेजने पर…

Read More

स्काउट गाइड का दल जशपुर से पल्लवल हरियाणा शिविर के लिए हुआ रवाना, प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी संस्कृति का करेंगे प्रदर्शन !

28 सितंबर से 02 अक्टूबर तक पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का किया जा रहा है आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : राज्य स्तरीय भारत स्काउट गाइड शिविर गदपुरी हरियाणा पल्लवल में दिनांक 28 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय चराईडांड़ विकासखंड दुलदुला से गाइड्स रीमा सिंह, मोनिका बाई, सुजाता बाई, स्काउट्स राजकुमार चक़ेश, पंकज सिंह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह से स्काउट्स पृथ्वी राज…

Read More

विश्वास जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु सड़क सुरक्षा समिति का किया गया गठन, जिले में अब तक 07 दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में किया जा चुका है सड़क सुरक्षा समितियों का गठन.

सड़क दुघर्टनाओं में घायल व्यक्तिओं को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहूँचाने में सहायक होगी, जिसके लिए किया जा रहा है समिति का गठन यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनों में कमी/बचाव लाने के लिए ग्राम सड़क सुरक्षा समिति का किया जा रहा है गठन यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना जन्य क्षेत्रों को किया जा रहा है चिन्हाकिंत, जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने दी जा रही है जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, सड़क…

Read More

40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में….!

आरोपी हेमलाल कश्यप उम्र 63 साल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  26 सितंबर 23 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमलाल कश्यप उम्र 63 साल निवासी डोंगाकोहरौद द्वारा प्लास्टिक की थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है। जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, जिसके कब्जे…

Read More

छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा : कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध अनियमित कर्मचारी 2 अक्तूबर को करेंगे ‘अनियमित सत्याग्रह’, सी.एम. हाउस तक होगा मार्च.

अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिए अनियमित कर्मचारियों से की गई है अपील. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस सरकार ने अपने “जन-घोषणा-पत्र” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, छंटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने के वादा को पूरा ना कर प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को धोखा दिया है। इस क्रम में अपनी 4 सूत्रीय मांग यथा नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्ण कालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवाप्रदाता सिस्टम बंद करने एवं…

Read More

जातिगत जनगणना से भाग रही है मोदी सरकार, भाजपा को ओबीसी से इतनी नफरत क्यों है? – सुरेन्द्र वर्मा

यूपीए की मनमोहन सरकार के 2013 में तैयार सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना SECC के डेटा सार्वजनिक करे मोदी सरकार सामाजिक न्याय और पिछड़ों को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं देना चाहते भाजपाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है की देश की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी वर्ग से भारतीय जनता पार्टी को आखिर इतनी नफरत क्यों है? स्वयं पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने का ढोंग करने…

Read More