बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा की जा रही है यात्रियों की त्वरित सहायता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिनांक 08 सितम्बर 2023 को मुख्य स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ को सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या- 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल के एस-1 कोच के सीट नं 17 में सीएसएमटी से हावड़ा तक की यात्रा कर रही महिला रेल यात्री श्रीमती हसीना खातून को प्रसव पीड़ा हो रही है । उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। ड्यूटी पर उपस्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ को खबर मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रेलवे हेल्थ यूनिट रायगढ़,…
Read MoreMonth: September 2023
मुख्यमंत्री नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्यो का करेंगे लोकार्पण : रामायण महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की होगी प्रस्तुति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद श्री दीपक बैज होंगे। इस मौके पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreजी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार, महिलाओं ने बस्तर आने का दिया निमंत्रण
फर्स्ट लेडी ने बस्तर की महिला किसानों के मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफ़ी भाया। अवसर था जी-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर आईएआरआई परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से आयी महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर ज़िले के…
Read Moreसाइबर सेल और तमनार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की 22 दुपहिया के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार….. रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित सीमावर्ती जिलों में सक्रिय थे दोनों आरोपी, लॉक तोड़कर चुरा ले जाते थे वाहन….!
थाना तमनार के वाहन चोरी के अपराध एवं जप्त अन्य वाहनों के संबंध में आरोपियों पर पृथक से धारा 41(1+4)द.प्र.सं./379 भादवि की, की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : विगत दिनों रायगढ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार मोटर सायकिल चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल को मोटर सायकल चोरी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना…
Read Moreअपनी राजनीति चमकाने राजभवन गए भाजपा नेता 9 महीने से लंबित नवीन आरक्षण विधेयक पर मौन क्यों हैं? भाजपाइयों को छत्तीसगढ़िया, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और गरीबों से इतनी नफरत क्यों है? – सुरेंद्र वर्मा
यदि भाजपा को जन सरोकार से मतलब होता तो महामहिम से आरक्षण विधेयक पर शीघ्र हस्ताक्षर करने की अपील करते समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपनी राजनीति चमकाने राजभवन गए भाजपाइयों की हकीकत छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। भाजपा नेताओं के बदनियती के चलते ही जन सरोकार के सर्वाधिक महत्वपूर्ण, आरक्षण विधेयक 9 महीने से अधिक समय से उसी राजभवन लंबित है। भाजपाईयों के षडयंत्र के चलते ही छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक आबादी को उसके शिक्षा और रोजगार के…
Read Moreमोदी सरकार को छत्तीसगढ़ से कोयला, बॉक्साइट, आयरन भरपूर मात्रा में चाहिए फिर चावल लेने में कंजूसी क्यों ? भूपेश सरकार के द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत – धनंजय सिंह ठाकुर
किसानों को धान की कीमत 3600 रु प्रति क्विंटल मिले तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों? भाजपा पहली दल है जो किसानों के बेहतरी के खिलाफ है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने एवं 125 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी के लक्ष्य रखने के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया। मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ से चावल लेने में की गई कटौती पर प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब मोदी सरकार को…
Read Moreभाजपा दुराचार जैसी घटना पर भी सेलेक्टिव पॉलिटिक्स करती है, नेता प्रतिपक्ष का बेटा दुराचार करता है तो भाजपा बचाव करती है, भाजपा का राजभवन जाना भाजपा की अवसरवादिता – सुशील आनंद शुक्ला
मंदिर हसौद में भी दुराचारी भाजपा नेता का पुत्र, ब्रम्हानंद के बचाव में भाजपा उतरी थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कथित कानून व्यवस्था और महिला अपराधों के लिये भाजपा का राजभवन जाना भाजपा की अवसरवादिता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं 2018 के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत तक कमी आई है। संगठित अपराधों में 72 प्रतिशत…
Read Moreकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना : मोदी राज में देश में 28 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में, भूपेश राज में छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबी रेखा से ऊपर आये – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा को आईना दिखा कर गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के बाद भाजपा बौखला गयी है। मोदी सरकार के कुशासन वायदा खिलाफी को उठाकर खड़गे जी ने देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के दुरूपयोग के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा की इन अलोकतांत्रिक गतिविधियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर…
Read Moreभूपेश पर भरोसा है तो उनके पर क्यों कतर रही है कांग्रेस ? – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने
कांग्रेस पार्टी में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है, जनता का भरोसा भी कांग्रेस पूरी तरह खो चुकी है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने सरकार प्रायोजित भरोसे के सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस में भरोसे का संकट है। कांग्रेस पार्टी में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है, जनता का भरोसा भी कांग्रेस पूरी तरह खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस जनता का पैसा बर्बाद करके भरोसे का सम्मेलन कर रही है। भूपेश बघेल बतायें कि क्या उन्होंने बजट…
Read More