समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला एवं कुनकुरी ब्लॉक में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज का सघन दौरा के साथ कई विकास के कार्य जारी हैं ! जहाँ उन्होंने विकास कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण किया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गांव-गांव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया…
Read MoreMonth: October 2023
अंकों में विसंगति होने पर अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रस्तुत कर सकते हैं अभ्यावेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि विगत कुछ दिनों से आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं पर कुछ सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाएं (प्रश्न के आधे-अधूरे उत्तरों को स्क्रीनशॉट इमेज क्लिप तैयार कर) वायरल किए जा रहे हैं कि प्रश्न के अनुरूप उत्तर न होने पर भी अंक प्रदान किए गए हैं, यदि ऐसा किसी अभ्यर्थी के साथ घटित हुआ हो तो उक्त संबंध में आयोग कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक…
Read Moreशराब पीने के लिए पैसे की मांग करने पर पैसे नहीं देने वाले के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहर पारा चांपा के विरूद्ध धारा 294, 506,327 भादवि के अंतर्गत चाम्पा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को प्रार्थी सिद्धगोपाल शुक्ला ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आटो चलाता है, आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान द्वारा उससे दारू पीने के लिए…
Read Moreकांग्रेस ने राजधानी को खोदापुर बना दिया, कांग्रेस है विनाश की पहली गारंटी – बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन ने किया भक्त कर्मा माता वार्ड में 2 करोड़ 43 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर को खोदापुर बना दिया है। मुख्यमंत्री को रायपुर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए कुछ नही किया, सिर्फ घोषणा की है, चुनाव में सामने हार दिख रही है तब इन्हें शारदा चौक सड़क की याद आ रही है, रायपुर में फ़्लाईओवर की याद आ रही है,…
Read Moreयात्रियों की सुरक्षा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई तकनीक के समावेश के साथ डिजिटल पहल : 190 कोचों में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे का प्रावधान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं तथा सुरक्षा के साथ बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों में अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ट्रेनों के कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे का प्रावधान किया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 110 एलएचबी कोच, 72 ईएमयू के कोच तथा 08 डेमू कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे गए है…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में 8 एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की सुविधा प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा सभी वर्गों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के पेंड्रारोड, करगी रोड, बेलगहना, जैतहरी एवं चंदिया रोड स्टेशन में विभिन्न 08 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिसमें पेंड्रारोड स्टेशन में 22830/22829 शालीमार-भुज-शालीमार एक्सप्रेस एवं 20472/20471 पुरी-बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस का, करगी रोड स्टेशन में 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एवं 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का, बेलगहना स्टेशन में 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का, जैतहरी स्टेशन में 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18247/18248…
Read More15 से ज्यादा डीजे संचालकों तक पहुंची सरगुजा प्रशासनिक टीम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम सहित विभिन्न नियमों के तहत सरगुजा जिले में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर माननीय उच्च न्यायालय और मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों के पालन हेतु कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर बनाई कार्ययोजना पर जिले में प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में, संयुक्त टीम ने जब्त किए 05 डीजे, 12 संचालकों को समझाइश, दो वाहन स्वामियों पर 25 हजार तक का जुर्माना नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह जारी रहेगी कार्रवाई, जनहित के मद्देनजर कलेक्टर के सख्त निर्देश माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जनहित में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम संबंध में पारित आदेश के पालन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा बीते…
Read Moreछत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा अवैध निर्माण प्रकरणों में 81 प्रकरणों को अनुमति प्रदान की गई
गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के 58 प्रकरण तथा अन्य नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रकरण शामिल कलेक्टर ने अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर पालिका, राजस्व एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु राजस्व, नगर पालिका एवं नगर तथा…
Read Moreभूपेश सरकार ने प्रदेश को बनाया गड्ढों का राज्य, सनातन विरोधियों को चुनाव में मिलेगा जवाब – बृजमोहन
हरदेव लाल मंदिर में हाईमास्क सोलर लाइट, लाखों के विकास कार्य की सौगात अयोध्या, काशी में बना मंदिर, अब मथुरा की बारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के अलावा राज्य की सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। यहां की सड़क में इतने गढ्ढे है कि आए दिन इससे दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कांग्रेस की कुरीतियों के बारे में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को मिला संरक्षण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का किया भूमिपूजन बहुमंजिलीय भवनों की योजना सभी लोगों की आवास की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है पत्रकारों को योजना में मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत सेक्टर-12 में 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। आरडीए द्वारा कौशल्या माता विहार योजना में प्रस्तावित बहुमंजिलीय भवन सभी…
Read More