समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष जशपुर में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित हुई। जिसमें शासन द्वारा बैंकों को दिए गए शासकीय योजनाओं की कार्यों के संबंध में वित्तीय एवं लक्ष्य पूर्ति की गहन समीक्षा की और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, अंत्योदय व्यवसाय विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण योजना, मुद्रा ऋण योजना, जमा ऋण अनुपात सहित अन्य शासन के द्वारा प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा…
Read MoreDay: October 3, 2023
सांसद श्रीमती गोमती साय के अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
सड़कों पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए हर संभव बेहतर कार्य योजना बनाने के सांसद ने दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद श्रीमती गोमती साय ने जिले की सड़कों में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश परिवहन और यातायात-पुलिस विभाग को दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, एसडीएम…
Read Moreजशपुर: जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम कुडिंगमहुवाटोली निवासी चुयंू राम का आकाशीय बिजली गाज से दिनांक 19 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 5 अक्टूबर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त प्रयास से त्वचा संबंधी विकार हेतु जिला चिकित्सालय जशपुर में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन 05 अक्टूबर 2023 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं शिविर चिकित्सक डॉ. ज्योति यादव के द्वारा निःशुल्क सेवायें दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आमजनों को अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है।
Read Moreआयुष्मान भवः अंतर्गत सीएचसी मनोरा में निःशुल्क शिविर का आयोजन 5 अक्टूबर को, जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दी जाएगी सेवायें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष्मान भवः अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में 5 अक्टूबर 2023 को प्रातः 9 बजे से जिला चिकित्सालय जशपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क सेवायें दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शिविर में आम जनता को अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
Read Moreजशपुर जिले के कांसाबेल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत साथिया सम्मेलन का हुआ आयोजन
प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकासखण्ड में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत् विगत दिवस साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किशारियों का परिचय लिया गया जिसमें नाम, पता, उम्र, कक्षा और उनकी रूची किस चीजों में है के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान किशारियों को उनके शारीरिक बदलाव के बारे…
Read Moreबस्तर में कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी, कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया, बस्तर के विकास के विरोधियों को बस्तर के नागरिको ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बस्तर के नागरिक नगरनार प्लांट के असली मालिक – मोदी नगरनार प्लांट से 50000 बस्तरीयों को मिलेगा रोजगार देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि…
Read Moreअवैध फ्लाई ऐश परिवहन व निस्तारण पर लगातार कार्यवाही जारी, चालू वर्ष में सितम्बर माह तक लगाया गया 44 लाख 81 हजार का जुर्माना, 2 को क्लोजर डायरेक्शन और 23 उद्योगों को नोटिस किया गया जारी
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच व कार्यवाही के दिए हुए निर्देश हेल्प लाईन नंबर 7987033406 पर फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन की कर सकते है शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ फ्लाईऐश के समुचित व्यवस्था के बिना परिवहन व अवैध निपटान पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए हुए है। पर्यावरण विभाग द्वारा इस संबंध में लगातार जांच व कार्यवाही की जा रही है। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने बताया कि इस वर्ष में सितम्बर…
Read More