भाजपा के सारे दिग्गज नेता चुनाव हार रहे – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा के राज्य के नेताओं की दूसरे क्षेत्रो मे प्रचार क़े लिए मांग नहीं थी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों मे चुनावी सभा को सम्बोधित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तीन दिसंबर को जैसे ही चुनाव परिणाम आयेगे भाजपा क़े अनेक दिग्गज नेता धाराशायी हो जायेगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है भाजपा क़े अनेको दिग्गज नेता रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव, नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, राजेश मूणत…

Read More

3100 रु. धान का समर्थन मूल्य घोषित करें केंद्र की मोदी सरकार या झूठे घोषणा पत्र पर माफी मांगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। जब-जब अवसर आया भाजपा ने किसानों से केवल छल ही किया है। 15 साल रमन राज के कुशासन में बोनस के नाम पर किसानों को ठगने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता, मोदी की गारंटी के नाम पर इस बार 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का वादा अपने तथा कथित वचन पत्र में किए हैं। नरेंद्र…

Read More

सार्वजनिक स्थान में धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, एक धारदार तलवार की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपी उदेशराम धीवर पिता स्व. संतराम धीवर उम्र 50 वर्ष, निवासी कलमीटार थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के विरूद्ध थाना रतनपुर जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 804/2023 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर/रतनपुर : मिली जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर में दिनांक 28 नवंबर 2023 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलमीटार में बाजार चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराकर रास्ते में आने-जाने वालें लोगों को डरा रहा है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के…

Read More

नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा पीड़िता की फोटो को एडिट कर किया था एंट्राग्राम एप में वायरल

आरोपी द्वारा फोटो मिटाने के एवज में पीड़िता की मां से मांग किया बीस हजार रुपए आरोपी गगन कुमार महिलांग पिता इंद्रकुमार महिलांग उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीपारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर के विरुद्ध थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ. ग.) में धारा 354, 509(ख) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर घटना का विवरण इस प्रकार है की प्रकरण की पीड़िता द्वारा दिनांक 27/11/2023 को थाना सिविल लाइन उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराई की गगन कुमार महिलांगे नामक लड़के…

Read More

एक साल पूर्व से गुम नाबालिग बालिका को तखतपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मामले का विवरण इस प्रकार है की ग्राम बघेलकापा निवासी नाबालिग बालिका दिनांक 08.12.2022 को घर से बिना बताये चली गई थी, जिसके परिजन द्वारा थाना तखतपुर मे धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था, नाबालिग बालिका का लगातार पता तलास कर दिनाँक 27.11.2023 को दस्तयाब किया गया है, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More

हथियार रखकर लोगों को डरा रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार, एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

गिरफ्तार आरोपी गणेश वीरको पिता विसंभर 32 साल निवासी ग्राम चितावर थाना तखतपुर के विरूद्ध थाना तखतपुर में धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि तखतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लागातार पेट्रोलिंग एवं गश्त कर असामाजिक तत्वों के उपर सतत् निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 27 नवंबर 2023 को तखतपुर टाउन एवं देहात भ्रमण के दौरान ग्राम चितावर में आरोपी गणेश विरको अपने…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना कार्य के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना 3 दिसंबर 2023 को श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में किया जाना है। मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है। मतगणना स्थल में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिए श्री अरविन्द कुमार एक्का, अतिरिक्त…

Read More

अधिकारियों को मतगणना एवं सीलिंग कार्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण, दुर्ग जिले के 6 विधानसभाओं के आरओ, एआरओ हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। जिले के सभी 6 विधानसभाओं के मतगणना में शामिल रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन प्रशिक्षक ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम परंतु सबसे संवेदनशील…

Read More

मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली बैठक : सभी अधिकारी मतगणना के लिए सौंपे गए कार्य को समझे और बेहतर तैयारी रखें

मतगणना स्थल में इलेक्ट्रानिक डिवाईस एवं मोबाईल रहेगा प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आगामी 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से केआईटी कॉलेज गढ़उमरिया में की जाएगी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा उपस्थित…

Read More

गैस एजेंसी के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : सिलेण्डर से भरे तीन वाहन जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर घरेलू गैस सिलेण्डर के रिफरिंग किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के अधिकारी श्री धीरेन्द्र कश्यप, श्री शेख अब्दुल कादिर एवं श्री मंगेश कांत खाद्य निरीक्षक जिला-बिलासपुर संयुक्त रूप से मोपका-चिल्हाटी मार्ग बिलासपुर में उपस्थित हुए। मौके पर अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के मोपका-चिल्हाटी मार्ग पर स्थित गैस गोडाउन के समीप तीन वाहन क्रमशः सीजी 10 बीएल 8360 सीजी 10 आर 0239 एवं सीजी 10 एएन 1947 में घरेलु गैस सिलेण्डर लोड हुआ रखा पाया गया, जिसकी संख्या क्रमशः 32 नग 30 नग…

Read More