समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बर्हिमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान कराने के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) लागू किया गया है। इसके अन्तर्गत छ.ग. राज्य के चयनित उत्कृष्ट प्राईवेट स्कूलों के कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है, कक्षा 12वीं तक शाला का सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाता है। आदिम…
Read MoreMonth: January 2024
जशपुर और मनोरा तहसीलदार ने पीएम आवास के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की चर्चा, समयावधि में पूर्ण करने प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़, जशपुर : तहसीलदार जशपुर श्रीमती जयश्री राजन पाथे ने जशपुर विकाखण्ड के लोदाम में पीएम आवास के अप्रारंभ व अपूर्ण आवास का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की और आवास निर्माण के कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण कराने की समझाइश दी। इसी प्रकार मनोरा तहसीलदार राहुल कौशिक ने मनोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डड़गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से मिलकर उनके आवास निर्माण के…
Read Moreप्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित, विशेष पिछड़ी जनजातियों के लोगों को किया जा रहा लाभान्वित, बनाया गया आयुष्मान, आधार कार्ड, खोला गया बैंक खाता
योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी बहेराखार ग्राम पंचायत के शिविर में किया गया सिकलसेल जांच समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को लाभ पहुँचाने शिविर लगाया जा रहा है। शासन द्वारा विशेष पहल करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के गांव-गांव में विशेष शिविर के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक किया जा रहा…
Read Moreएक माह (दिसंबर 2023) में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले के 256 गुम महिला/पुरुष एवं गुम बालक/बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली है बड़ी सफलता.
01 दिसम्बर 2023 से थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान टीम गठित कर गुम महिला/पुरूष एवं अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अन्य राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस जांजगीर द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक में जिले में गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरूष की दस्तायाबी हेतु थाना चौकी स्तर पर टीमों का गठन…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-कस्बों में शिविर आयोजित, ग्राम सुरजुला, रजला में उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत
केन्द्र सरकार की विभिन्न जन हितकारी योजनाओं की लोगों को दी गई जानकारी शिविरों में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले रहे ग्रामीण, योजनाओं से हो रहे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले भर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव और कस्बों में शिविर आयोजित की जा रही है। जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। यह यात्रा जिले के…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना : जशपुर जिले के ग्राम पंचायत गट्टीबूढ़ा में हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने किया गया प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् ग्रामीण आवास प्लस सूची एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत् हितग्राहियों के पात्रता पर परीक्षण के संबंध में विशेष ग्रामसभा आयोजित करने हेतु सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए पत्र जारी किया है और जनपद पंचायत के अधीनस्त ग्रामों में 03 से 05 जनवरी 2024 तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामसभा में की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज दुलदुला विकाखण्ड के ग्राम पंचायत…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित हुआ विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम
बीआईटी मेश्रा एवं आईआईएम बैंगलोर के एलुमिनी अरविन्द मेहरा ने छात्राओं को करियर गाइडेंस के संबंध में दी जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में आज विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जापानी कम्पनी में वाईस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत श्री अरविन्द मेहरा उपस्थित थे। श्री मेहरा ने संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को विशेष तौर पर लीडरशिप के छात्र जीवन में महत्त्व के सम्बन्ध में संबोधित किया। उन्होंने लीडरशिप के…
Read Moreजशपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तिथि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 15 जनवरी तक
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, बी.टी.आई. नर्सिग, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्तिकी पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट…
Read Moreनाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपी नरेन्द्र कुमार बरेठ उम्र 20 वर्ष साकिन भंवरमाल थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा के विरुद्ध धारा 354 भादवि 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग बालिका दिनांक 31 दिसंबर 2023 को शाम करीब 07:00 बजे के आस पास अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी नरेन्द्र बरेठ द्वारा बेईज़्जत करने की नियत से छेड़खानी किया है। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : सिकल सेल स्क्रीनिंग में न्यूनतम उपलब्धि पर मनोरा सीएचसी के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मनोरा को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिकल सेल स्क्रीनिंग में न्यूनतम उपलब्धि होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत 0 से 40 वर्षों तक के व्यक्तियों का सिकल सेल एनीमिया जांच किया जाना है। जांच हेतु 02 जनवरी 2024 के निर्धारित लक्ष्य 1575 के विरूद्ध 188 जांच मात्र 12 प्रतिशत की उपलब्धि पाई गयी। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड…
Read More