समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज नेवरा के गांधी चौक में स्थित हनुमान और जगन्नाथ मंदिर में झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ और हनुमान जी की पूजा कर राज्य के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य के निवासियों से अपील की है कि अपने आस-पास के मंदिरों…
Read MoreMonth: January 2024
तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन : तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में हुई। समापन अवसर के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पूरे भारत में सिर्फ कुछ जगहों पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान समारोह में हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं को वितरित की मानस की प्रतियां : मैं सांसद मोहन मंडावी जी को रामायणी सांसद कहूँगा, वे हीरो हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
51 हजार परिवारों को मानस वितरण कर कांकेर सांसद श्री मंडावी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, मानस के आदर्श लोगों तक पहुंचाने का काम सबसे अच्छा काम – मुख्यमंत्री ने गुंडरदेही में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में कहा 51 हजार राम चरित मानस वितरण का वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज पहले 48 हजार मानस वितरण कर चुके थे, आज 3 हजार मानस ग्रंथ वितरित किये गये समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है यहां भगवान…
Read Moreकलेक्टर ने औद्योगिक कचरा एवं कोल डस्ट प्रबंधन के संबंध में ली बैठक, बिना ढके कोल डस्ट परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
औद्योगिक कचरा प्रबंधन के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र एवं पेण्ड्रीडीह बायपास इलाके में औद्योगिक कचरा प्रबंधन एवं कोल डस्ट प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिकारियों एवं जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने बिना ढके कोल एवं अन्य खनिजों के परिवहन किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए खनिज विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खनिज विभाग के निरीक्षक लगातार गश्त के दौरान इन पर निगाह रखें। उल्लंघन किये…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँ
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस…
Read Moreपश्चिम मध्य रेलवे : जबलपुर मंडल के विभिन स्टेशनों में विभिन्न गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की सुविधा
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के मझगंवा, तुर्कीरोड, बगहाईरोड, उंचहेरा एवं मैहर स्टेशन में दिया जा रहा है । जिसमें मझगंवा स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस का, तुर्कीरोड स्टेशन में बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का, बगहाईरोड व उंचहेरा स्टेशन में रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का एवं मैहर स्टेशन में दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा शामिल है | जिसका…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल के सौजन्य से नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के फुटबाल मैदान के लिए प्रदान किया गया वाटर कुलर एवं आरओ
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मंडल सेक्रो बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है | सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है | जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है…
Read Moreराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का हुआ रंगारंग शुभारंभ : 15 जनवरी से 14 फरवरी तक यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता का चलाया जाएगा अभियान.
सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों द्वारा लगभग 500 की संख्या में हेलमेट धारण करते हुए दुपहिया वाहन से पूरा शहर भ्रमण करते हुए सभी को हेलमेट की उपयोगिता एवं अनिवार्यता का संदेश दिया गया. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का दिनांक 16 जनवरी 2024 को स्थानीय लखी राम ऑडिटोरियम बिलासपुर में शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में नगरवासियों को यातायात नियम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य सर्वप्रथम 15 जनवरी के सुबह अरपा रिवर्सियों से एक विशाल हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे माननीय श्री…
Read More