कवर्धावासियों के लिए मकर संक्रांति का दिन बना खास : बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन अचानक कवर्धा के बाजार पहुंचे और वहां लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से तिल गुड़…

Read More

‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन‘ थीम के साथ सड़क सुरक्षा माह 2024 का आगाज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः 6.30 बजे से शहर के अनुपम गार्डन में ‘स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन‘ थीम पर योग, एरोबिक्स, जुंबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं एवं अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने अनुपम गार्डन परिसर रायपुर में अच्छे स्वास्थ्य एवं लोक जागरूकता के शानदार इवेंट में सहभागी बनें। प्रति वर्ष सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस वर्ष भी रोड सेफ्टी लीड एजेंसी…

Read More

ताबड़तोड़ कार्यवाही : अलग-अलग कार्यवाही में तमनार पुलिस ने 7 आरोपियों से जप्त की 37.5 लीटर अवैध शराब…… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 12 जनवरी 2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में थाना तमनार की टीम द्वारा  अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। तमनार पुलिस ने कुल 7 मामलों में 37.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कुल शराब की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित, बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल

तातापानी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा रघुनाथ नगर में महाविद्यालय की घोषणा, डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, पूरा क्षेत्र राममय कर इस भव्य आयोजन के लिए जुट जाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को…

Read More

अवैध धान पर कार्यवाही : साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने गश्त के दौरान ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान  पकड़ा…. कार्यवाही कर खाद्य निरीक्षक रायगढ़ को कार्यवाही की दी गई सूचना !

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर प्रशासन व पुलिस दिगर प्रांत व जिलों से जिले में अवैध रूप से धान खपाये जाने को लेकर चौकन्नी है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिया, बिचौलिया अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिसे लेकर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम को भी…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – देश की आजादी में लोधी समाज का रहा है महत्वपूर्ण योगदान

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान नगर पंचायत पथरिया में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्री साय आज संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर  तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  नमन किया। पतंगबाजी का लिया आनन्द मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा थाम…

Read More

कृषि मंत्री रामविचार नेताम फूंड़हर के शीतला मंदिर परिसर में की साफ-सफाई, कहा – हमारे दिनचर्या में शामिल होना चाहिए साफ-सफाई

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कृषि मंत्री राम विचार नेताम आज राजधानी रायपुर के फूंड़हर स्थित शीतला माता मंदिर में सवेरे पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों के उतरोत्तर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं हाथ में झाड़ू लिया और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संदेश को लोगों ने प्राथमिकता में लिया। आज लोग मठ-मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड,…

Read More

तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे : मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया वर वधू को आशीर्वाद नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक…

Read More

थाना प्रभारी लैलूंगा ने छात्राओं को साइबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दे कर किया गया जागरूक….!

पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 तथा थाना प्रभारी लैलूंगा का मोबाइल नंबर 94791-93219 किया गया साझा. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी लैलूंगा व उनके स्टॉफ द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल झगरपुर में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप, नशा उन्मूलन व ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दे कर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक…

Read More