समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् राज्य के दूरस्थ इलाकों के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् स्कूलों में सूचना प्रौद्योगिकी के तहत् उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत…

Read More

मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, गिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा…

Read More

रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव, 600 रक्तदाताओं का किया सम्मान

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक – अरूण साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज बिलासपुर में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वधारम सामाजिक संस्था द्वारा किया गया था। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले 600 युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर…

Read More

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, स्वामी विवेकानंद को किया नमन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले के कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती में शामिल हुए और उन्हें नमन किया। श्री बघेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था जिला प्रशासन…

Read More

तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार की गई जप्त !

आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी पिता दुर्योधन सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष पता चिंगराज पारा, थाना-सरकंडा, बिलासपुर के विरूद्ध थाना – सरकंडा, जिला-बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 56/24 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चिंगराज पारा गुरुघासी दास मंदिर के पास एक धारदार तलवार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा…

Read More

दुर्ग जिले के खपरी में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर भक्तों के लिए दो ट्रकों में लगभग 20 टन हरी सब्जी अयोध्या धाम के लिए रवाना की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान…

Read More

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की स्वास्थ्य विभाग की बजट समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने  स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बजट की  समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लई, वित्त सचिव अंकित आनंद , संचालक बजट श्रीमती शारदा वर्मा, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज…

Read More

स्वामी विवेकानंद ने रायपुर के जिस घर डे भवन में बचपन गुजारा, वो बनेगा स्मृति भवन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर की घोषणा

बूढ़ापारा में है ’डे भवन’ स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगारू संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित ’डे भवन’  को स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति भवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।  श्री अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More

राज्य में अब तक 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 22,468 करोड़ रूपए का भुगतान, अब तक 63.157 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 22468 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। अधिकारियों ने भारत शासन एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं…

Read More