समदर्शी न्यूज़, गरियाबंद : आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के द्वारा वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले के तहसील कार्यालयों में भी ईवीएम डेमोस्ट्रेशन मशीन लगाई गई है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों को वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मशीन के पास कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई है। जिससे आमजन सरल और स्थानीय भाषा में ईवीएम से वोट डालने की जानकारी ले रहे हैं। ईवीएम डेमोस्ट्रेशन मशीन कलेक्ट्रेट कार्यालय गरियाबंद सहित छुरा, गरियाबंद, देवभोग,…
Read MoreDay: January 9, 2024
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने खाद्य विभाग की ली समीक्षा बैठक, कहा – जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर करे कड़ी कार्यवाही
राशन कार्डो के ई-केवाईसी कार्य तेजी से करे पूर्ण समदर्शी न्यूज़, गरियाबंद : कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में धान खरीदी, धान मीलिंग, खाद्यान्न उपलब्धता, राशन कार्ड ई-केवाईसी एवं राशन दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए बनाये गये निगरानी दल की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने जिले…
Read Moreअवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. श्री मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है। तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी, चंदखुरी के निरीक्षण पर निकले थे। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग में दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने…
Read Moreबालोद जिला से जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित बच्ची का जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित कु. दामिनी पारधी पिता प्रेमलाल पारधी ग्राम कलंकपुर जिला बालोद (छ.ग.) का मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. संगीता भाटिया के निर्देशन नेत्र सर्जन डॉ कल्पना जैफ द्वारा दिनांक 05/01/2024 को किया गया। इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पूरी ऑख ओ.टी. टीम की इंचार्ज सिस्टर आशा भट्ट, नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम श्रीमती माया देवी लहरे, शत्रुहन सिन्हा, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, सिस्टर टीम संध्या पांडे, किरण वर्मा, प्रिया चंद्राकर, इंदु सिस्टर एवं माधवी सिस्टर, साथ ही राजू डग्गर, संजय…
Read Moreउमरपोटी निवासी ने प्रधानमंत्री चना फसल बीमा राशि दिलाने की मांग, संविदा स्टॉफ नर्सो को संविदा सेवा में वृद्धि हेतु दिया आश्वासन, कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने को कहा
जनदर्शन में प्राप्त हुए 130 आवेदन समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए। चंदखुरी निवासी श्री बलीराम देवांगन वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, किंतु अचानक…
Read Moreकलेक्टर ने किया जिला कार्यालय का निरीक्षण, समस्त अधिकारी कर्मचारियों को समय का ध्यान रखने के दिए निर्देश, कार्यालय रंग रोगन का कार्य शीघ्र
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक को कहा कि उपस्थिति पंजी में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति 10 बजे तक होना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को समय का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने समय पर उपस्थित न होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने नजूल शाखा में अभिलेखों की जांच पड़ताल की और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वित्तशाखा के…
Read Moreकलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, चिकित्सकों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी, मरीजों एवं उनके परिजनों से भी की चर्चा
समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 7 जनवरी (रविवार) रात्रि 9 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनक वार्ड का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों एवं संबंधित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर…
Read Moreआइडियाज फ्राम यूथ फॉर विकसित भारत @ 2047 अभियान अंतर्गत दो दिवसीय सेमीनार आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ में विकसित भारत @2047 अभियान अंतर्गत गत दिवस दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारियों ने हमारा संकल्प विकसित भारत का शपथ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.बी.एस.राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केविके प्रमुख और दो दिवसीय सेमिनार के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ.अजीत कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के अधिकारियों द्वारा किया गया। श्री राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते…
Read Moreकलेक्टर के एल चौहान की कार्यवाही : प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर के एल चौहान ने सारंगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मानिकपुर को 5 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट में स्कूल के बंद पाए जाने की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जांच हेतु इस प्रकरण में प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षक के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता शिक्षा है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में…
Read Moreजनचौपाल में विद्युतीकरण और अन्य समस्याओं के लिए नागरिकों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के दिए निर्देश जनचौपाल में आए 77 आवेदन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा लगाए गए जन चौपाल में 77 आवेदन प्राप्त हुए। यह कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें विद्युतीकरण, आदर्श पाठशाला में अहाता निर्माण सहित अन्य आवेदन शामिल थे। डॉ सिंह ने जनचौपाल में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में रमण मंदिर वार्ड…
Read More