आदर्श विधानसभा की परिपाटी विकसित करने के लिए करें कड़ी मेहनत सदन संविधान का मंदिर अतएव गरिमापूर्ण आचरण बेहद जरूरी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जो विधायक विधानसभा में जितना ज्यादा बैठता है। वो विधानसभा में अपने विचार उतने ही बेहतर तरीके से रख पाता है और इस तरह से अपने क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व कर पाता है। यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में कही। श्री बिरला ने इस मौके पर कहा कि सदन संविधान का मंदिर है अतएव…
Read MoreDay: January 20, 2024
उप राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विश्वविद्यालय के अनुसंधान की सराहना की
नगरी दुबराज, करमा जीराफुल चावल, संजीवनी चावल, केरा बस्तर नारियल, अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन के बारे में ली जानकारी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई। विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान धमतरी जिले के बगरूम नाला गांव से आईं श्रीमती प्रेमबाई कुंजाम और श्रीमती मिलन…
Read Moreउप राष्ट्रपति के मुख्य अतिथ्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 38वां स्थापना दिवस सम्पन्न
हमारे किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। किसानों के लिए खेती-किसानी आजीविका का साधन ही नहीं अपितु देश की इकॉनामी को गति प्रदान करने, पर्यावरण…
Read Moreश्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शासकीय प्राथमिक शाला बिमड़ा के सहायक शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.) के कार्यालयीन प्रतिवेदन अनुसार राजेश कुमार सूर्यवंशी, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शासकीय प्राथमिक शाला बिमड़ा विकासखण्ड बगीचा, जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित हुए एवं अपरान्ह 3:00 बजे विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के छात्र मनोहर सिंह पिता प्रेमनाथ सिंह को अपने चचेरे भाई बीनू राम सूर्यवंशी के साथ मारपीट, अमर्यादित गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया। संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शासकीय प्राथमिक शाला बिमड़ा के प्रधान पाठक जीवन साय पैंकरा निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.) के कार्यालयीन प्रतिवेदन अनुसार राजेश कुमार सूर्यवंशी, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शासकीय प्राथमिक शाला बिमड़ा विकासखण्ड बगीचा, जिला- जशपुर (छ. ग.) द्वारा मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित हुए एवं अपरान्ह 3:00 बजे विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के छात्र मनोहर सिंह पिता प्रेमनाथ सिंह को अपने चचेरे भाई बीनू राम सूर्यवंशी के साथ मारपीट, अमर्यादित गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया। जीवन साय पैंकरा, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बिमड़ा विकासखण्ड बगीचा, जिला- जशपुर…
Read Moreजनकपुर में भागवत ज्ञान सप्ताह एवं नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 24 जनवरी से प्रारंभ !
भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहूति पर 31 जनवरी को होगा भंडारा प्रसाद वितरण समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर/जनकपुर : हनुमान मंदिर प्रांगण में पूर्व के मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए जनकपुर के जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र के विशेष योगदान से भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया गया था। अब यह कल्पना साकार होती दिख रही है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ-साथ भागवत ज्ञान सप्ताह की तारीख का एलान कर दिया गया है। इस संबंध में राजेश मिश्र ने…
Read Moreमुख्यमंत्री के पहल पर एम्स में शुरू हुआ आयुष्मान का इलाज, चिरायु की टीम,इलाज के लिए बालक को लेकर पहुंची एम्स…. बगिया में आयोजित जनदर्शन में मजदूर दंपति ने मांगी थी सहायता
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर,नसों के विकास की गंभीर बीमारी से जूझ रहे पांच साल के मासूम आयुष्मान का,एम्स अस्पताल में निशुल्क उपचार शुरू हो गया। आयुष्मान के अभिभावकों को आशा है कि उपचार के बाद,आयुष्मान,सामान्य जीवन व्यतीत कर सकेगा। उल्लेखनिय है कि जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के बम्हनी गांव के निवासी खिरोधर दास और उनकी पत्नी सुषमा,बीते दिनों,बगिया स्थित सीएम निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आयुष्मान के इलाज में सहायता का अनुरोध किया था। सुषमा ने सीएम को बताया…
Read More34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 : यातायात पुलिस एवं जिला चिकित्सालय जशपुर की संयुक्त टीम द्वारा ऑटो वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, यातायात नियम का पालन करने की दी गई हिदायत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के पांचवें दिन स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन थीम पर यातायात पुलिस जशपुर एवं जिला चिकित्सालय जशपुर के संयुक्त टीम द्वारा मंडी बेरियर बालाछापर एन.एच43 जशपुर में ऑटो वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 37 ऑटो वाहन चालकों का बीपी शुगर एवं नेत्र परीक्षण किया गया नेत्र, बीपी,शुगर संबंधी बीमारी होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज कराने हेतु हिदायत दिया गया। शहर की सड़कों पर पैदल चलने वाले…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : स्वास्थ्य शिविरों में आमजन लाभान्वित, ग्राम पंचायत केंदापानी, हथगड़ा, खरसोटा सहित कई ग्रामों में शिविर का आयोजन, बनाया गया आयुष्मान कार्ड, राशन, केसीसी और आधार कार्ड
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले भर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभन्वित हो रहे है। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल है, जिन्हें विभिन्न योजनाओं सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल रही है। यात्रा के तहत जिले के सभी विकासखंडों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जहाँ आमजनों को को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर उज्जवला योजना, आवास योजन, केसीसी सहित अन्य योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभन्वित किया जा…
Read More