चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : थाना तोरवा क्षेत्र में कोयला व्यापारी के घर घटित चोरी सहित कुल चार मामलों का हुआ खुलासा !

दो शातिर चोर व चोरी का सामान खपाने में सम्मिलित महिला हुई गिरफ्तार चोरी के रकम से खरीदी गई एक स्कूटी जप्त, सोने एवं चांदी के आभूषण कीमत लगभग 15 लाख रूपये किए गए बरामद समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना तोरवा क्षेत्र में घटित चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 16-17 फरवरी 2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके…

Read More

निरंतर हो रहा धान का उठाव : राज्य में 113 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में  किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 121 लाख 84 हजार 969 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 113 लाख 88 हजार 576 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Read More

65 लाख 7 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, 25 फरवरी तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 22 फरवरी की स्थिति में 65 लाख 7 हजार 442 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के…

Read More

घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो आदतन बदमाश हुए गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध थाना – रतनपुर, जिला – बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 148/2024 धारा – 294, 452, 323, 506, 34 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना रतनपुर क्षेत्रांर्गत सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी ने दिनांक 20 फरवरी 2024 के शाम 04:00 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर प्रार्थी के घर के दरवाजा को ईंट से मार रहे थे, जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनों बदमाशों द्वारा अश्लील मां-बहन की…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1402 बच्चों का स्वर्णप्राशन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में बुधवार को 1402 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ.…

Read More

15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी की अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना कोनी के अपराध क्रमांक 75 / 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत आरोपी रामसनेही लूनिया पिता स्वर्गीय मालिक राम लोनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आवासपारा करही निरतू थाना कोनी जिला बिलासपुर से 15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी से बना हुआ अवैध रूप से अपने कब्जे में बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया, जिसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी…

Read More

विधानसभा प्रश्नकाल में विधायक गोमती साय ने खराब सड़क को लेकर सवाल उठाने के साथ जशपुर जिला में मनरेगा के अंतर्गत आबंटित राशि और स्वीकृत कार्यों में पूर्ण अपूर्ण कार्यों की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़को [पंचायत एवं ग्रामीण विकास] के नवीनीकरण,मरम्मत के कार्य और 5 वर्ष की अवधि में कितने निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं जानकारी की मांग करते हुए उप मुख्यमंत्री(गृह) से मांगे जवाब 1. श्रीमती गोमती साय: क्या उप मुख्यमंत्री (गृह) महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) वर्ष 2018-2019 से 2023-24 तक पत्थलगाँव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कितने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् कितनी सड़कों के पुनर्निर्माण…

Read More

बिलासपुर मण्डल ने केवल 327 दिनों में 150 मिलियन टन किया माल ढुलाई, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने रेल कर्मयोगियों को किया समर्पित

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी का डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने  की ओर अग्रसर है । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21 फरवरी 2024 को बिलासपुर मण्डल द्वारा 150 मिलियन टन माल ढुलाई के मील के पत्थर को हासिल किया है | वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 150 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 327 दिनों में पूरा किया गया । …

Read More

बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया, 86 छात्रावासों में न्योता भोज का किया गया आयोजन

केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए। उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि : आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को इंडिया ‘‘ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजा गया मुख्यमंत्री श्री साय ने उपलब्धि के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read More