समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने बधाई दी इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बधाई देते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र सहित प्रदेश के हित की आवाज अब दिल्ली तक आसानी से पहुंचेगी। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को सरल सहज स्वभाव के बताते हुए गोमती साय ने कहा राज्य सभा में उनका निर्वाचन भविष्य के लिए…
Read MoreMonth: February 2024
न वादे पूरे हुए, न राहत, न सब्सिडी, साय सरकार और उनके वित्त मंत्री बताएं की प्रदेश के संसाधन आखिर जा कहां रहे हैं? एक माह के भीतर ही साय सरकार ले चुकी है 9000 करोड़ का कर्ज़, अब फिर से 4000 करोड़ लेने की तैयारी – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तथाकथित “डबल इंजिन“ ट्रबल इंजन साबित हो रहा है। हर तरह की राहत और सब्सिडी बंद करके केवल भ्रष्टाचार के लिए कर्ज पर कर्ज ले रहें हैं। विगत एक माह के भीतर ही विष्णुदेव साय सरकार ने 16 जनवरी 2024 को 2000 करोड़, 23 जनवरी 2024 को 1000 करोड़, 30 जनवरी 2024 को 1000 करोड़, 6 फरवरी 2024 को 1000 करोड़ और 13 फरवरी 2024 को 4000 करोड़ इस तरह से लगभग…
Read Moreरेत घोटाले पर पर्दा डालने पीएम आवास को रेत देने की घोषणा, भाजपा राज में रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये – दीपक बैज
18 लाख पीएम आवास की एक भी किस्त जारी नहीं कर पाई साय सरकार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सरकार द्वारा पीएम आवास के लिये छोटे ट्रैक्टर से रेत मुफ्त में देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में चल रहे रेत घोटाले पर से ध्यान हटाने उसी गांव में पीएम आवास के लिये रेत मुफ्त देने की बात की जा रही जबकि रेत घाट वाले सभी गांव के लोगों को मुफ्त में रेत दी जानी चाहिये। अभी तक…
Read Moreभाजपा राज में अपराधी बेलगाम हो गये, प्रदेश में आम आदमी का जीवन सुरक्षित नही है, दो महिने में राजधानी में गोली बारी की दो घटना हुई, दो माह में प्रदेश में नक्सली घटनाये बढ़ गयी – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में बढ़ गयी अपराधिक घटनायें पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज के दो महिने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। भाजपा राज में अपराधी बेलगाम हो गये। प्रदेश में आम आदमी का जीवन सुरक्षित नहीं है। दुर्ग में 16 वर्ष की एक मासूम बच्ची के गले में ब्लेड मार कर हत्या की कोशिश किया गया। दो महिने में राजधानी में सरेआम गोलीबारी की दो घटनायें हो गयी। गृहमंत्री…
Read Moreयशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न : मिशन 100 प्रतिशत् उत्तीर्ण का लक्ष्य
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए चलाये जा रहे यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् आज जिले के सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त हाई-हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक दिवसीय कार्यशाला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के सभागार में आयोजित हुई। इस कार्यशाला में मिशन शत् प्रतिशत् उत्तीर्ण लक्ष्य विषय पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि गत…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : अंतिम दिन 5 हजार से अधिक भरे गये फॉर्म, जशपुर जिले में अब तक 2 लाख 24 हजार 638 आवेदन हुए प्राप्त
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि आज 20 फरवरी 202 4तक निर्धारित की गई थी। 5 फरवरी 2024 को शुरू हुई आवेदन प्रकिया कुल 15 दिनों तक चली। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। जिसके लिए जिले भर में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं…
Read Moreपीएम-सूर्य घरः ‘मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा दोहरा लाभ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” की शुरूआत की गई है। योजना के तहत् एक करोड़ घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने का लक्ष्य है। योजनातंर्गत घरों की छत पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जावेगी। इस योजना का लाभ लेने हेतु पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को केन्द्रीय अनुदान प्राप्त होगी। इसी प्रकार घोषणा के तर्ज पर राज्य में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम अंधरझर निवासी सेवक खेस्स का आकाशीय बिजली गाज गिरने से 23उ जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी बिबयानी गिद्व हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमहतारी वंदन योजना : हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च माह में आएगी राशि
आवेदनों के सत्यापन के बाद दावा आपत्ति ली जाएगी दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची होगी जारी प्रथम चरण के बाद अगले चरण में आवेदन करने का फिर मिलेगा अवसर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भिलाई आईआईटी के स्थाई परिसर को किया राष्ट्र को समर्पित : प्रधानमंत्री ने कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का किया ऑनलाइन लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े, प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार 400 एकड़ में विकसित हो रहा है भिलाई का आईआईटी कैंपस समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भिलाई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के स्थाई परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने जम्मू में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में आईआईटी भिलाई के साथ ही कुरुद और कवर्धा में केन्द्रीय विद्यालय के नए बने भवनों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भिलाई आईआईटी से ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने भिलाई…
Read More