समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायामूर्ति श्री रमेश सिन्हा के निर्देश अनुसार प्रदेश में 9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी जिला न्यायाधीशों, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल, आपराधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक…
Read MoreMonth: February 2024
54 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि…
Read Moreविश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री श्री साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस तथा शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर…
Read Moreराज्य में 103 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से…
Read Moreआपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान की चर्चा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव में हुआ सेमिनार का आयोजन : कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव में आज कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण के संबंध में सेमिनार का आयोजना किया गया और कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन के क्षेत्र में जानकारी दी गई साथ ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल नवगुरुकुल एवं लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर के माध्यम से कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस,…
Read Moreजिला अस्पाल जशपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर 24 फरवरी को : हदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को किया जाएगा निःशुल्क ईलाज
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं रामकृष्ण केयर के संयुक्त तत्वाधान 24 फरवरी 2024 को जिला अस्पाल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हदय रोग, गुर्दा रोग एवं कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को निःशुल्क ईलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर तिथि 24 फरवरी को सुबह 10 से 02 बजे तक विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज, डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी एवं डॉ. रवि जायस्वाल अपनी सेवाएं देगें।
Read Moreजशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में सोलेशियम फण्ड योजना के तहत् 25 हजार की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में सोलेशियम फण्ड योजना के तहत् प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम नारायणपुर निवासी स्व. विक्रम राम की अज्ञात वाहन के ठोकर से सड़क दुर्घटना में 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नि बिरसमुनी हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत् ग्राम बंसलघना निवासी शिवा राम का तालाब के पानी में डुबने 09 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी पिता पहरसाय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम टिकैतगंज निवासी अवसन साय का कुआं के…
Read Moreभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारी, 13 फरवरी से 22 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसुचना जारी की जा चुकी है। जो भारतीय सेना की वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क, ट्रेडमैन 08वीं एवं 10वीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया।…
Read More