महतारी वंदन योजना के संबंध में दिशा-निर्देश : मोबाइल नम्बर व विवाह पंजीयन न होने पर लगाएं ये दस्तावेज

मोबाइल नम्बर नहीं होने पर राशन कार्ड की छायाप्रति कर सकते हैं जमा विवाह पंजीयन नहीं होने पर स्वघोषणा शपथ पत्र किया जा सकता है प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों सहित सर्वसंबंधितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों के सहयोग के लिए की सरकार की सराहना

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनज़िन चोएज़िन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ “खाता” और स्मृति चिन्ह भेंट की। सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को  छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़…

Read More

अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी, तीसरे दिन चूनापत्थर के 6 क्रशर सील, अवैध परिवहन के 06 मामले भी पकड़ाए

पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर सिलसिला जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार तीसरे दिन अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मो एवं लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिले में चूना पत्थर के 6 क्रशर सील किए गए तथा अवैध परिवहन के छह मामले पकड़े गए हैं। बीते तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर सील किए जा चुके हैं। खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला कलेक्टर…

Read More

स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र ही न रहें बल्कि समर्पण और संस्कार के केंद्र भी बने। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की शिक्षा के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य में न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से स्कूलों में पहले पीरियड में योग और प्राणायाम के साथ ही नैतिक शिक्षा भी प्रारंभ करने की योजना है। श्री अग्रवाल आज अंबिकापुर में एक निजी…

Read More

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता रैली को किया रवाना

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महारानी ज़िला अस्पताल परिसर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अरपा कैंसर वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से शहीद महेन्द्र कर्मा विश्विद्यालय जगदलपुर तथा सूर्या कॉलेज के युवाओं द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान अरपा कैंसर वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी महफूजा हुसैन ने बताया कि उक्त कैंसर जागरूकता रैली के माध्यम से साप्ताहिक संजय बाजार में आम लोगों को कैंसर की जांच एवं उपचार के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर सीईओ ज़िला पंचायत श्री…

Read More

विश्व कैंसर दिवस पर महारानी अस्पताल में स्वंयसेवी संगठनों की सहभागिता से कैंसर सर्वाइवर्स मोटिवेशनल कार्यक्रम सम्पन्न : कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

कैंसर से जंग जीत चुके लोगों ने अनुभव साझा कर कहा बगैर डरे कराएं जांच सहित ईलाज समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा कि शासन की एक सोच एवं मंशा है कि कैंसर का निःशुल्क ईलाज मिलता रहे और जो लोग इस बीमारी के बारे में शायद समझ भी नहीं पाते हैं,उन लोगों तक जानकारी पहुंचे। इस सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा ईलाज की बेहतर व्यवस्था प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के गणमान्य नागरिकों तथा स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग…

Read More

योजनाओ की क्रियान्वयन संबधी जानकारी लेने फील्ड में पहुंचे कृषि संचालक

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : संचालक कृषि श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा आज जिला बलौदाबाजार भाटापारा का भ्रमण कर कृषि एवं भूमि संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया। भूमि संरक्षण अन्तर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ाकुसमी में लघुत्तम सिंचाई तालाब(पूर्ण) एवं ग्राम पंचायत तेलासी में प्रगतिरत लघुत्तम सिंचाई तालाब का निरीक्षण किया गया एवं लाभान्वित कृषकों से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश संबधित अधिकारीयों को दिए है। उन्होंनेविकासखंड पलारी के ग्राम लटेरा,भवानीपुर एवं कौवाडीह में किसान समृद्धि योजना अन्तर्गत नलकूप खनन ,बीज ग्राम योजना अन्तर्गत वितरित गेहूं  बीज फसल (कतार…

Read More

जिले के 90 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्थानांतरण…. देखें सूची किसे कहाँ मिली नवीन पदस्थापना

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत कारणों से प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त उनके नाम के सम्मुख दर्शाय स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। देखें सूची….

Read More

सड़क सुरक्षा : थाना प्रभारी लैलूंगा ने वाहन चालकों को नशा ना करने और यातायात नियमों का पालन करने किया प्ररित…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 03.02.2024 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा थानाक्षेत्र अंतर्गत SKA क्रेशर प्लांट, सोहनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । थाना प्रभारी द्वारा भारी वाहन चालकों को इकट्ठा कर सड़क पर सही दिशा में वाहन चलाने, वाहन…

Read More

ग्राम ढोरम बस्ती के पास हाई टेंशन टावर के नीचे मिली अज्ञात पुरूष की लाश, घरघोड़ा पुलिस कर रही जांच…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 03.02.2024 को घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोरम में बस्ती से लगभग दो किमी दूर हाई टेंशन टॉवर लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है । ग्रामीणों ने अज्ञात शव मिलने की सूचना  घरघोड़ा पुलिस को दी जिस पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर पुलिस ने शव पंचनामा कर शिनाख्तगी के लिए गांव आसपास मुनादी करायी गई, मृतक की पहचान नहीं हुई है । एक अज्ञात व्यक्ति उम्र क़रीबन 35-40 वर्ष का मिला है, टावर के पास एक…

Read More