सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांतिपूर्ण एवं भय-मुक्त वातावरण कायम रखने हेतु की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, मामले में आरोपी के कब्जे से नंगी तलवार की गई जप्त.

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही, आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपी राजा झारिया, उम्र 29 साल, निवासी केदारपुर मिशन चौक, पहुना दुकान के पास, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में विधिवत् कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से…

Read More

नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की मदद करने प्रशासन तत्पर, जिले में ही मिलेगी कोचिंग की सुविधा – कलेक्टर

छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा मौका, कलेक्टर श्री भोस्कर की अभिनव पहल पर जिले में ही 28 मार्च से शुरू होगी नीट परीक्षा के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा 150 सीटों के लिए पंजीयन जारी, निजी स्कूलों के इच्छुक छात्र-छात्राएं भी करा सकते हैं पंजीयन समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोस्कर की प्राथमिकताओं में शामिल शिक्षा व्यवस्था में एक अभिनव पहल की जा रही है। जिले में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले और नीट परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र छात्राओं की परीक्षा की तैयारी में मदद करने के…

Read More

सूरजपुर पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक : होली त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : होली, ईद व गुड फ्राइडे पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सर्व समुदाय के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा होली त्यौहार की शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधि, समाज के जनप्रतिनिधयों से इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित…

Read More

संयुक्त सचिव श्रीमती आराधना पटनायक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमर लैब और स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर क्षय रोग के प्रति प्रत्येक नागरिक को  जागरूक करने की दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पालिसी) श्रीमती आराधना पटनायक ने आज रायपुर के जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लैब सहित वहां के कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ…

Read More

जशपुर : मनरेगा कार्य स्थलों पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दिशा में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस ओर वर्तमान में जिले के ग्रामीण ईलाकों पर मनरेगा के कार्यस्थलों में उपस्थित श्रमिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोडने सहित उन्हे मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं का अन्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए समझाईश दी जा रही है। इसी तारतम्य में   जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत पंडरापाठ, बूटगा,…

Read More

जशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 9 छात्र सीजीपीएससी प्री में हुए सफल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत जिला कलेक्टर रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के कुल 9 छात्र-छात्रों ने राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सफलता का परचम लहराया है | इन सभी छात्रों ने नवसंकल्प के विभिन्न बैच में रह कर परीक्षा की तैयारी की है | संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस वर्ष पीएससी का कटऑफ काफी ज्यादा गया ऐसे में एक साथ 9 छात्रों ने प्रारंभिक परीक्षा पास…

Read More

आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के अंतर्गत फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारण्टियों के विरूद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही : विगत दो दिवस के भीतर की गई कुल 59 वारन्टों की तामिली.

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के अंतर्गत वारण्टियों के विरूद्ध कार्यवाही रहेगी जारी. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के अंतर्गत वारण्टियों के विरूद्ध धरपकड़ की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। विगत् 02 दिवस के भीतर कुल 17 स्थायी वारण्ट एवं कुल 42 गिरफ्तारी वारण्ट की तामिली कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वारण्टियों के विरूद्ध कार्यवाही करने से…

Read More

इस होली पर महिला समूहो द्वारा तैयार हर्बल गुलाल के बिखरेंगे रंग, जिला पंचायत परिसर से की जा सकती है हर्बल गुलाल की खरीददारी

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : रंगो का त्योहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल रंग-गुलाल से अलग स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल है। जो कि प्राकृतिक रंगो से तैयार किया गया है और पूरी तरह सुरक्षित है। जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली के सामानों का पंडाल सजाया है जहां वे प्राकृतिक रंगो से तैयार गुलाल की बिक्री…

Read More

निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में की जा रही तलाशी

समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के नेतृत्व में जिले के भीतर और जिले के चेक पोस्टों में अवैध शराब, रूपया, कपड़े आदि की जांच की जा रही है। निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में तलाशी की जा रही है। इसी तारतम्य में बरमकेला तहसील के ओडिशा बॉर्डर पर स्थित डोंगरीपाली जाँच चौकी में आबकारी विभाग द्वारा ओडिशा से आने वाली वाहनो की आकस्मिक जाँच जारी…

Read More

“भाभी जी घर पर हैं” फेम सक्सेना जी उर्फ़ अभिनेता सानंद वर्मा ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात, प्रदेश में फिल्म निर्माण पर हुई चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय से मिले “भाभी जी घर पर हैं” फेम अभिनेता सानंद वर्मा, कहा- उनकी सरलता और आत्मीयता से उनका प्रशंसक बन गया हूँ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज मुख्यमंत्री निवास में “भाभी जी घर पर हैं” के सक्सेना जी उर्फ़ अभिनेता सानंद वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वनभैंसा की सुन्दर कलाकृति भेंट कर सानंद वर्मा का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान के बारे में परिचित कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़…

Read More