समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बिजली विभाग द्वारा जिले वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उपकेंद्र गिरांग में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 1.6 एमवीए से 3.15एमवीए ट्रांसफार्मर लग गया है। ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या मिल गई है। कम क्षमता वाली ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाली ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।3.15एमवीए क्षमता वाली ट्रांसफार्मर लग जाने से गिरांग, घोलेंग टिकैतगंज सहित आसपास के टोला पारा के घरों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
Read MoreMonth: May 2024
लू के लक्षण, बचाव एवं उपाय के संबंध में जशपुर जिला प्रशासन ने दी आवश्यक जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तापमान में औसत रूप से हुई वृद्धि के कारण विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जन स्वास्थ्य प्रभावित होता है, उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान…
Read Moreविशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय उच्चतम न्यायालय में 29 जुलाई से 03 अगस्त 2024 को विशेष लोक अदालत आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें छ.ग. राज्य से संबंधित ऐसे मामले जो माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है तथा विशेष लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराना चाहते हैं वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सामरबार निवासी कुसुम बाई का कुआं के पानी में डूबने से 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री बिरसमनुी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी निवासी कुमारी तारामनी का…
Read Moreजशपुर : सड़क दुर्घटना के एक मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत फरसाबहार तहसील के ग्राम पुराईनबंध निवासी स्व. अनिता बाई की ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएफ 4749 से सड़क दुर्घटना में 07 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री धनेश्वर पैंकर हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreविशेष ख़बर : जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन की सार्थक पहल : कार्टून विडिओ बनाकर ‘पीकू’ के माध्यम से कर रही अपील…..
पीकू और गंगरेल की कहानी, आइए जल-जगार मनाएं, गंगरेल बचाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सार्थक पहल की गई है नवाचार के माध्यम से पीकू और गंगरेल की कहानी को आकर्षक रूप से दर्शाया गया है आइए जल-जगार मनाएं, गंगरेल बचाएं के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि पानी को व्यर्थ खर्च न करें पानी को सहेज कर रखें “जल है तो कल है” किसान भाईयों को गर्मी के सीजन में धान का फसल न लेकर दलहन और…
Read Moreकुख्यात पशु तस्कर कलीम अंसारी को तस्करी करते हुये जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, आरोपी के कब्जे से बगीचा पुलिस ने छः रास बैल किया जप्त, कृषि पशु परि. अधि के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
पशु तस्कर कलीम अंसारी के कब्जे से बगीचा पुलिस ने छः रास बैल जप्त किया. कलीम अंसारी के विरूद्ध तस्करी के अनेकों अपराध थाना बगीचा में हैं दर्ज. थाना बगीचा में आरोपी कलीम अंसारी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों…
Read Moreकवर्धा पिक-अप हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलने उनके गांव सेमरहा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, कहा – आप हमें अपना समझें, संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है.
श्री साय ने भी परिजनों से बातचीत कर उन्हें संबल प्रदान किया और संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के साथ खड़े रहने की बात कही. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/कबीरधाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम सेमरहा पहुंचे। जहाँ उन्होंने ग्राम बाहपानी में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार के लोग भावुक हो उठे और एक-एक कर अपने दुःख को साझा किया। श्री साय ने भी परिजनों…
Read Moreउच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होगी ’’विशेष लोक अदालत’’
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कराए जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जो 29 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक माननीय उच्चतम न्यायालय में आयोजित रहेगा। छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सदस्य सचिव श्री अशोक कुमार लाल ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में छत्तीसगढ राज्य से संबंधित 142 प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चिन्हांकित किए गए हैं। इन चिन्हांकित प्रकरणों की सूची प्राप्त होने के उपरांत…
Read Moreबड़ी कार्यवाही : सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता, 16 को नोटिस
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा तखतपुर ब्लॉक के शासकीय राशन दुकानों की जांच की गई। इसमें ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान…
Read More